शिकायत के बाद भी नहीं हुआ निराकरण, विद्युत के जर्जर तार बने किसानों के लिए मुसीबत,


देवास। पालनगर बायपास फाटे के समीप विद्युत के जर्जर तार किसानों के लिए मुसीबत बने हुए है। जर्जर विद्युत के तार सप्ताह में दो बार टूट रहे है। जिसके कारण किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जर्जर तारों की शिकायत किसानों द्वारा विविकं के अधिकारियों को कई बार कर दी गई है। बावजूद जर्जर तारों को बदला नहीं जा रहा है। इन दिनों रबी फसल का सीजन लगभग शुरु हो गया है। ऐसे में प्रतिदिन जर्जर तारों के टूटने के कारण किसान अपने खेतों में गेहूं की फसल को पानी नहीं दे पा रहे है। विगत दिवस किसानों द्वारा आवेदन देकर जर्जर तारों को बदलने के लिए शिकायत की गई थी। मामले में किसानों को संबंधित अधिकारी ने जर्जर तारों को बदलने का आश्वासन दिया था बावजूद इसके अभी तक जर्जर तार नहीं बदले गए। जो लगातार जर्जर होने से टूट रहे है। बुधवार सुबह भी जर्जर तार टूट गए लेकिन देर शाम तक तारों को विविकं द्वारा जोड़ा नहीं गया। 
जर्जर तारों से कभी भी हो सकता है हादसा  
    खेतों से उफर से गुजरने वाले इन जर्जर तारों से कभी भी हादसा हो सकता है। क्षेत्रीय किसानों का कहना है कि जर्जर तार बांस के चिपटो के सहारे लगे हुए है और सप्ताह में कई बार टूट रहे है। इन जर्जर तारों के नीचे किसान अपने खेतों में गेहूं की फसल को पानी देते है। ऐसे में कभी हादसा होने का अंदेशा बना रहता है। वर्तमान समय में अधिकांश किसानों ने गेहूं की फसल बौवनी कर दी है ऐसे में फसलों को प्रतिदिन पानी देना पड़ता है। लेकिन जर्जर तार कई बार टूटकर नीचे तक आ जाते है। किसानों ने जल्द से जल्द विविकं से मांग कर कहा है कि जर्जर विद्युत के तारों को शीघ्र दुरस्त करके इन्हें बदला जाए। जिससे किसानों को राहत मिल सके।


Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा