स्वच्छ भारत, साफ सुथरा हो नगर हमारा , जनपद बड़वाह की टीम ने दिया स्वच्छता का संदेश 


बड़वाह।  लघु पंचकोशी ओम्कारेश्वर यात्रा का तीसरा पड़ाव पर जनपद बडवाह की टीम ने सेमरला से बड़वाह तक स्वच्छता अभियान मिशन चलाया जिसमे समस्त स्वच्छता हितग्राहियों ने विमलेश्वर महादेव मंदिर में अपनी स्वच्छता सम्बंधित सेवायें प्रदान की मंदिर की परिक्रमा करते श्रद्धालुओं को साफ सफाई के लिए प्रेरित किया ओर पड़ाव पर डस्टपिन की उचित व्यवस्था की जिसका उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया साथ ही प्लास्टिक का उपयोग नही किया जाए प्लास्टिक मुक्त भारत करने के बारे में बताया स्वच्छता हितग्राहियों ने विमलेश्वर मंदिर में चल रहे भंडारे में भी सयोग प्रदान कर वहाँ फैले कचरे और गंदगी को एकत्रित कर नष्ट किया स्वच्छता ग्राही महेश गुर्जर ने बताया कि प्लास्टिक से अपनी जमीन को नुकसान पहुँचता है जिसका उपयोग कम से कम हो और अपने घर व धार्मिक स्थानो और अपने नगर को स्वच्छ रखे जिससे बीमारी को जन्म नही मिलेगा स्वच्छता अभियान में संकुल सहजकर्ता धर्मेंद्र ठाकुर , गजानन नायक , भैयालाल खाड़े, विष्णु पवार , जितेंद्र पटेल , रोहित , संजय , नारायण केवट , दीपक राठौर , अमन प्रेमी , अरुण बिरला , जितेन भलसे समस्त स्वच्छता हितग्राही मौजूद थे


Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा