वृत्त सोनकच्छ में एक ओर बड़ी कार्यवाही, 60 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जप्त की गई
वृत्त सोनकच्छ में एक ओर बड़ी कार्यवाही, 60 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जप्त की गई
सोनकच्छ - दिनांक 14-12-2020 को माननीय कलेक्टर महोदय श्री चन्द्र मोली शुक्ला के निर्देश पर एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्री विक्रमदीप सिंह सांगर के मार्गदर्शन में देशी, विदेशी मदिरा एवं हाथ भट्टी मदिरा का अवैध रुप से निर्माण कर विक्रय कर रहे हैं लोगों के विरुद्ध कंट्रोल रूम प्रभारी श्री नागेन्द्र सिंह जादौन एवम् मंडल प्रभारी श्री राघवेन्द्र सिंह कुशवाह के नेतृत्व में आबकारी वृत-सोनकच्छ में आरोपी अमर सिंह पिता बाबूलाल निवासी सोनकच्छ के विरूद्ध कार्यवाही की गई जिसमे मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियमम1915 की धारा 34(1) व 34(2) के तहत प्रकरण कायम किया उक्त प्रकरण में 60 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जप्त की गई । मदिरा का बाजार मूल्य 12000 रुपए है। कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक डी पी सिंह, एवम् आरक्षक दीपक टटवाडे, विकास गौतम का विशेष योगदान रहा । इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी

Comments
Post a Comment