पेंशनरों की लंबित मांगों के निराकरण हेतू क्षेत्रीय विधायक वर्मा को सौपा ज्ञापन, प्रांतीय आव्हान पर सोनकच्छ में भी दिया ज्ञापन

 


पेंशनरों की लंबित मांगों के निराकरण हेतू क्षेत्रीय विधायक वर्मा को सौपा ज्ञापन, प्रांतीय आव्हान पर सोनकच्छ में भी दिया ज्ञापन

विजेंद्र नागर, 9111148214



सोनकच्छ -- मध्यप्रदेश पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रांताध्यक्ष ओमप्रकाश बुधोलिया व प्रांतीय संगठन के पदाधिकारियों के निर्णय अनुसार प्रदेश पेंशनरों की लंबित मांगों के निराकरण हेतू क्षेत्रीय विधायक/सांसद/मंत्री के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नाम ज्ञापन देेने का आव्हान किया गया है। इसी कड़ी में तहसील अध्यक्ष प्रहलादसिंह बिजोनिया के नेतृत्व में क्षेत्रीय विधायक व पूर्व लोक निर्माण मंत्री सज्जनसिंह वर्मा को ज्ञापन प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नाम सोमवार को स्थानीय जैन मंदिर पर पेंशनरों की उपस्थिति में दिया गया। ज्ञापन का वाचन संघ अध्यक्ष प्रहलादसिंह बिजोनिया ने किया। ज्ञापन के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री से मांग की गई कि केन्द्र के समान 01.07.2019 से 5 प्रतिशत तथा 01.01.2020 से 4 प्रतिशत कुल 9 प्रतिशत मंहगाई राहत दी जाए। सातवें वेतनमान अनुसार दिनांक 01.01.2016 से 31.03.2018 तक 27 माह का देय एरियर्स का भुगतान किया जाए। म.प्र. छत्तीसगढ पूनर्गठन अधिनियम 2000 की धारा 49 को अविलंब विलोपित किया जाये। नई पेंशन योजना बन्द कर पुरानी पेंशन योजना पुनः लागू की जाये। पेंशनर्स को वर्तमान में 80 वर्ष पूर्ण होने पर 20 प्रतिशत की वृद्वि की जाती है जो कि अब 70 वर्ष की आयु होने पर 20 प्रतिशत की वृद्वि दी जाये। नियमित कर्मचारियों की तरह पेंशनर्स को भी पचास हजार उपादन राशि (एक्सग्रेसिया) दिया जाये। राज्य के पेंशनर्स को प्रतिमाह केन्द्रीय पेंशनर्स की भांति कम से कम एक हजार रूपये चिकित्सा भत्ता भुगतान किया जाये। छटवें वेतनमान अंतर्गत 32 माह का लंबित एरियर्स राज्य पेंशनर्स को दिया जाये। वन रेक वन पेंशन का नियम पेंशनर्स के लिए लागू किया जाये। न्यायालय द्वारा दिये गये अनेको निर्णयों में 1 जुलाई को सेवा निवृत्त होने वाले कर्मचारियों को सेवानिवृत्त का लाभ 30 जून से दिया जाना है। इन सभी मांगों के निराकरण करवाने हेतु मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान से मांग की है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष कमलचन्द पाटनी, पीएस राठौर, डाॅ. हजारीलाल वर्मा, बाबूलाल मालवीय, कमलकिशोर गुप्ता, अमरसिंह मालवीय, राधेश्याम राठौर, हीरागिरी गोस्वामी, मोतीलाल मालवीय, मनोहरलाल भावसार, वीरसिपाही गोस्वामी, पूरणसिंह मालवीय, ओकारसिंह राणा, पूनमचन्द्र मालवीय, गोपाल मेहता सहित अनेक पेंशनर्स उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा