देवबड़ला में पुनः शुरू हुआ खुदाई का काम ! आगामी कुछ ही दिनों में पूरा मंदिर निकाल लिया जाएगा
देवबड़ला में पुनः शुरू हुआ खुदाई का काम!
जिला ब्यूरो / रायसिंह मालवीय
सीहोर की जावर तहसील क्षेत्र में विंध्याचल पर्वत के स्थित मां नेवज नदी के उद्गम स्थल व पुरातात्विक धरोहर देवांचल धाम देवबड़ंला बिलपान में पुरातत्व विभाग द्वारा प्रथम मंदिर का काम पूर्ण होने के पश्चात द्वितीय मंदिर बनाने का काम अभी शुरू नहीं हो पाया है दूसरे मंदिर के पुनर्निर्माण के संबंध में जो टेंडर आमंत्रित किए गए थे उनको खोलने के बाद उनके अनुमोदन के लिए मंत्री महोदय के पास फाइल भेजी गई है और वह धन प्राप्त होते ही वह काम प्रारंभ किया जाएगा | जिला पुरातत्व अधिकारी राजगढ़ गीरेंद्र प्रताप सिंह चौहान के नेतृत्व में उनकी टीम ने पुनः खुदाई का काम प्रारंभ किया है जिसमें तीसरे मंदिर का कोना निकलना शुरू हो गया है आगामी कुछ ही दिनों में पूरा मंदिर निकाल लिया जाएगा | पुरातत्व विभाग के अधिकारी डॉ.रमेश यादव पुरातत्व अधिकारी भोपाल ने बताया यहां पर लगातार खुदाई जारी रहेगी जिसमें कई मंदिर निकलेंगे

Comments
Post a Comment