काव्य गोष्ठी में युवा कवि पुष्पेन्द्र भादोरिया को कवि एवं साहित्यकारों ने दी श्रद्धांजलि

 
काव्य गोष्ठी में युवा कवि पुष्पेन्द्र भादोरिया को कवि एवं साहित्यकारों ने दी श्रद्धांजलि

सीहोर। स्थानीय इन्दौर भोपाल हाईवे पर स्थित ढाबा के सभा गृह में राष्ट्रीय कवि संगम के तत्वधान में काव्य गोष्ठी का अयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्ष गीतकार हरिओम दाऊ शर्मा ने की, मुख्य अतिथि गीतकार रामेश गोहिया रहें एवं  विशेष अतिथि डॉ मुबारक खान, मनोरमा चोपडा, लता स्वराजंली की उपस्थिति में सरस्वती वंदना जितेन्द्र शिवहरे ने की। काव्य गोष्ठी का संचालन कमल सिंह कमल ने किया सर्वप्रथम अतिथियों ने यूवा कवि पुष्पेन्द्र भादोरिया,  दादा हरिकृष्ण पचोरी, मिठू लाल मालवीय, मुकेश मालवीय चित्र के सममुख पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी। उपस्थिति कवियो ने अपने काव्य पाठ के दौरान राष्ट्रीय कवि संगम के कोषाध्यक्ष पुष्पेन्द्र भादोरिया जी को याद करते हुऐ अपनी कविता के माध्यम से श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुऐ काव्य पाठ किया। 

उपस्थित कविगण द्वारका वासूरिया, संजय सिंह, दिनेश भोपाली, मन्नू लाल शगर, बबलू भारतीय, सुनिल सरगम, र्निमल पचोरी, लक्ष्मण चौकसे, दिनकर पाठक, जोराबर सिंह, कमलेश गुल, शोएब अलि,राम सिंह परमार,  ऋषीराज, कुलभुषण चोपडा, भानू आदि ने काव्य पाठ किया। आभार दिनेश भोपाली ने माना !

Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश की विधानसभा के विधानसभावार परिणाम .... सीधे आपके मोबाइल पर | election results MP #MPelection2023

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक मे प्रबंधक एवं अधिकारीयो ने दिया ईमानदारी का परिचय