MP की सभी अवैध कॉलोनियां होंगी वैध, कमलनाथ को वोट काटने वाला कहा

मुख्यमंत्री ने राजधानी में 215 करोड़ के विकास कार्यों का किया ई-लोकार्पण



भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के नीलबड़ में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने 215 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का ई लोकार्पण किया। कार्यक्रम में विधायक रामेश्वर शर्मा, सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर, महापौर समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मंच से गुंडों को चेतावनी दी। गुंडों, बदमाशों के लिए वज्र जैसा कठोर किसी को छोड़ेंगे नहीं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि वो लोग जो जमीनों पर कब्जा करते थे, दिग्विजय जैसे नेता और कांग्रेस की सरकार जिन्हें समर्थन देते थे। गुंडों पर कार्रवाई की बात होती थी तो दिग्विजय रामधुन की बात करते थे। सुन लो कमलनाथ और दिग्विजय सिंह हम गुंडों को छोड़ेंगे नहीं। गुंडों से छुड़ाई गई जमीन गरीबों को दी जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कांग्रेस गरीबों का हक छीनी थी, अगर किसी का सरकारी योजनाओं में नाम न जुड़ा हो तो जोड़ा जाएगा।

हैंडपंप में पानी भर-भर के हालत खराब हो जाती थी। आज पाइपलाइन बिछा के घर में टोंटी वाला नल लगा के पानी देंगे। अगर अंग्रेजी में मेडिकल की पढाई होगी तो हमारी बच्ची डॉक्टर इंजीनियर कैसे बनेंगे। अंग्रेज चले गए लेकिन कांग्रेसियों ने अंग्रेजीयत लाद दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि टूटी-फूटी अंग्रेजी ही लोग बोलने लगे। मध्यप्रदेश की धरती पर मेडिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई हिंदी में होगी। ये राम का देश है यहां हिंदी चलेगी। बिलाबोंग स्कूल बस में दुष्कर्म ममाले को लेकर कहा कि प्रबंधन को भी देखना, छोडऩा मत ये बदमाश लोग है। दोनों आरोपियों को 3 महीने में जेल भेजा गया।

यह भी पढ़े-शिवराज ने छिंदवाड़ा सड़क हादसे पर जताया शोक, मृतकों के परिवारजनों को आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की

कमलनाथ के चुनावी वादों पर निशाना साधते हुए कहा चुनाव आते ही ये कर्जा माफ करने और बातें करते हैं। कमलनाथ को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने वोट काटने वाला बताते हुए कहा कि ये वोट काटू लोग हैं। मुख्यमंत्री ने फिर ऐलान किया कि पूरे मध्यप्रदेश में सभी अवैध कॉलोनियों को वैध किया जाएगा। बिजली, पानी, सीवेज कनेक्शन सब दिया जाएगा। लेकिन आगे अवैध कॉलोनी न बने इसका ध्यान रहे। मुख्यमंत्री भू आवासीय योजना के तहत सभी को रहने के लिए घर दिए जाएंगे। शहरों में भी गरीबों को पक्का मकान बनाकर देंगे। नीलबड़ में टंट्या मामा की मूर्ति स्थापित होगी। सभी कामों के लिए आपका सहयोग और साथ चाहिए। गांव- गांव, वार्ड -वार्ड में आपका साथ चाहिए। आपके सहयोग से राम राज की परिकल्पना को साकार करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि जियूंगा तो आपके लिए, मरूंगा भी आपके लिए। कार्यक्रम के दौरान कई कांग्रेसी कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल हुए।



Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा