2000 पौधे मियावाकी पद्धति से औद्योगिक क्षेत्र में लगाए गए
भारत सागर न्यूज/देवास। विश्व पर्यावरण दिवस पर 5 जून को 2000 पौधे मियावाकी पद्धति से औद्योगिक क्षेत्र में लगाए गए। कार्यक्रम कमिंस इंडिया फाउंडेशन के मार्गदर्शन में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि देवास कलेक्टर ऋषभ गुप्ता, डीएफओ मिश्रा जी, एस.डी.ओ. श्री शुक्ला, जी.एम.डी.आई. सी. मंगल सर, जिला पंचायत सीईओ हिमांशु प्रजापति एवं एसोसिएशन ऑफ़ इंडस्ट्रीज देवास के खनूजा जी मुख्य रूप से उपस्थित थे।
पौधारोपण अभियान में कलेक्टर ऋषभ गुप्ता ने कमिंस कंपनी के 133 एम्प्लॉई को बधाई दी गई एवं अमृत संचय योजना द्वारा पानी बचाने के लिए मार्गदर्शन दिया गया। कमिंस कंपनी द्वारा पंकज तिवारी ऑपरेशन हेड देवास द्वारा सभी का स्वागत किया एवं एनवायरमेंट लीडर संतोष शर्मा द्वारा आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन अनुपम एनजीओ के शैलेंद्र पाटिल ने किया।
Comments
Post a Comment