धोखाधड़ी पूर्वक की गई रजिस्ट्री निरस्त कर आरोपियों पर दर्ज करे प्रकरण, शासकीय सेवा से करे बर्खास्त
- पीडितों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दिया आवेदन, गृह मंत्री एवं मुख्यमंत्री को भी की शिकायत
भारत सागर न्यूज़/देवास। लैण्ड जेहाद के आरोपियों के विरूद्ध धोखाधडी पूर्वक की गई रजिस्ट्री निरस्त कर प्रकरण दर्ज करने एवं आरोपियों को शासकीय सेवा से बर्खास्त किए जाने की मांग को लेकर ग्राम राजोदा निवासी दिलीप चौधरी, कमल चौधरी एवं मनोज चौधरी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन दिया। शिकायतकर्ताओं ने आवेदन में बताया कि रामप्रसाद पिता शिवजीराम, संतोष, सुभाष, मुकेश, कमल, पिता मांगीलाल, गवराबाई वि. मांगीलाल हिस्सा 1/4, विष्णु पिता छीता अनार बाई विधवा छीता मांगीबाई, सुमनबाई पिता छीता हिस्सा 1/4, रामकुंवरबाई विधवा बापूलाल, कैलाश कांतिलाल द्रोपताबाई पिता बापू, रामकुंवरबाई विधवा बापू, रामेश्वर पिता छोगालाल 1/4, राधेश्याम पिता शंकरलाल पिता अम्बाराम हिस्सा 1/4, के रूप में ग्राम राजोदा में 1 संयुक्त खाता कृषि भूमि स्वामीत्व आधिपत्य से दर्ज है। जिस पर राधेश्याम, आदि बाहर रहते है। उनका कोई कब्जा भूमि पर नहीं रहा है।
रिकार्ड अनुसार 1/4 पृथक-पृथक और राजस्व अभिलेख में दर्ज है। उस अनुसार आरोपी राधेश्याम का 0.69 हेक्टर अंश होता है। किन्तु लैण्ड जेहादी फिरोज खान द्वारा आरोपी राधेश्याम को बरगलाकर अवैध तरीके से सर्वे नं. 788 में से रकबा 0.81 हेक्टर का अवैध एवं कब्जाविहीन एवं स्वत्व विहिन विक्रयपत्र सम्पादित करवाया गया, जबकि मौके पर आज दिनांक तक क्रेता एवं विक्रेता का नही है। भौतिक कब्जा हम प्रार्थीगण का चला आ रहा है। रजिस्टर्ड विक्रय पत्र की प्रतिलिपि संलग्न है। शिकायकर्ताओं ने आरोप लगाया कि उक्त कब्जा विहीन एवं स्वत्व विहिन रजिस्टर्ड विक्रयपत्र के आधार पर सपना शर्मा तहसीलदार द्वारा आरोपीगण से सांठगांठ करके रेकार्ड को बगैर देखे रेकार्ड में अंकित अंश से अधिक भूमि के संबंध में नामांतरण प्रकरण दर्ज कर अवैध तरीके से नामांतरण किया गया है। नामांतरण कार्यवाही में बगैर कब्जे के बंटाकन कर नक्शा आकृति स्वीकृत की गई तथा पटवारी द्वारा गलत रिपोर्ट एवं फर्जी नोटिस चस्पा रिपोर्ट तैयार का प्रकरण में प्रस्तुत की गई है। इस तरह फिरोज खान ने प्रार्थीगण के कब्जे एवं स्वत्व की भूमि पर धन बल बाहुबल के आधार पर लैण्ड जिहाद पर करते हुए धोखाधड़ी कटरचित दस्तावेज तैयार कर हमारी जमीन हड़पने हेतू प्रयासरत है। शिकायतकर्ताओं ने मांग की है कि उक्त घटना चक्र में शामिल समस्त षडयंत्रकारियों पर कार्यवाही की जाकर शासकीय सेवा से बर्खास्त किया जाए। आवेदन की कॉपी गृहमंत्री भारत सरकार, मुख्यमंत्री, गृहमंत्री मप्र शासन, जिला कलेक्टर, संभागायुक्त उज्जैन, पुलिस महानिरीक्षक, उज्जैन झोन आदि को भी प्रेषित की है।


Comments
Post a Comment