दस्तक अभियान में घर-घर जाकर 5 वर्ष तक के बच्चों में बाल्यकालीन बीमारियों की पहचान कर किया जा रहा है उपचार
- दस्तक अभियान से लाभांवित बच्चो के माता-पिता से डीआईओ डॉ.तिवारी ने ली जानकारी
भारत सागर न्यूज/देवास। बाल्यकालीन बीमारियों की पहचान एवं त्वरित उपचार, रेफरल सुनिश्चित करने के लिए जिले में 27 अगस्त तक दस्तक अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान का प्रमुख उद्देश्य बाल मृत्यु प्रकरणों में कमी लाना है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा दस्तक अभियान का संचालन महिला एवं बाल विकास विभाग के समन्वय से किया जा रहा है।
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ सुनील तिवारी ने बताया कि देवास जिले में दस्तक अभियान में स्वास्थ्य कार्यकर्ता की टीम द्वारा घर-घर जाकर बच्चों की जांच की जा रही है। बच्चों को ओआरएस और जिंक प्रदाय की जा रही है। अभियान की सतत मॉनिटरिेंग की जा रही है। गुरूवार को जिले में शहरी क्षेत्र सोनकच्छ के लोंदिया, गंर्धवपुरी, कचनारिया सहित अन्य गावों में मॉनिटरिंग कर दस्तक अभियान की गतिविधियों को देखा और बच्चों के माता-पिता से चर्चा कर स्वास्थ्य के बारे मे उचित परामर्श दिया गया।

Comments
Post a Comment