भ्रष्टाचार के विरोध किया जा रहा धरना अधिकारियों के आश्वासन पर पूर्व नपा अध्यक्ष वैद्य ने किया स्थगित
भारत सागर न्यूज/सीहोर/रायसिंह मालवीय 7828750941। नगर परिषद जावर में हो रहे भ्रष्टाचार को लेकर पूर्व नपा अध्यक्ष जावर शैलेश कुमार वैद्य धरने पर बैठे थे जब जावर तहसीलदार सुमन बाथम एवं नायब तहसीलदार अविनाश सोनानिया तथा सीएमओ हरीश सोनी द्वारा पूर्व नपा अध्यक्ष वैद्य से चर्चा की गई एवं जल्द ही समस्याओं के निराकरण करने का आश्वासन दिया इस पर पूर्व नपा अध्यक्ष वैद्य ने धरना स्थगित कर दिया तथा मुख्य मांगों पर भी सहमति बनी नेवज नदी के नाम पर करोड़ों रुपए का भ्रष्टाचार करने वाले दोषियों पर धारा 41 के तहत कार्यवाही करवाने, प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों की दूसरी एवं तीसरी किस्त डालने, जावर नगर का नया थाना भवन एवं स्टाफ क्वार्टर नया बनाने के लिए, वार्ड क्रमांक 6 में पुराने रास्ते पर कैलाश ठाकुर जी की जमीन से होते हुए मंडी रोड तक अतिक्रमण हटवाने के लिए, वार्ड तीन में रविदास घाट बनाने के लिए, वार्ड 4 और 15 ईदगाह पर स्वीकृत टीन शेड लगवाने, वार्ड क्रमांक 8 और 9 में पुलिया का व्यवस्थित निर्माण करवाने, वार्ड क्रमांक 2 में कजलास रोड पर मालीपुर पुलिया से नाले के साइड मालीपुर वार्ड अंदर तक बाउंड्री बनवाने, तथा छोटी-छोटी घूमती एवं फेरी वालों को बार-बार परेशान करने के संबंध में एवं अन्य जन समस्याओं को लेकर मुख्य बाजार गांधी चौक जावर पर 8 जुलाई सुबह 11:00 से मुख्य बाजार गांधी चौक जावर पर अनिश्चितकालीन धरना प्रारंभ किया गया था जो अब सहमति के बाद स्थगित कर दिया गया है।
पूर्व नपा अध्यक्ष शैलेश वैद्य ने धरने पर पहुंचे सभी लोगों का आभार व्यक्त किया एवं प्रशासनिक अधिकारियों का भी आभार व्यक्त किया धरना स्थल पर मुख्य रूप से कैलाश सिंह ठाकुर अज्जू भाई भेरू सिंह मालवीय आकाश परिहार संजय मालवीय तथा भारी संख्या में हितग्राही एवं नागरिक उपस्थित थे।

Comments
Post a Comment