नगर आगमन पर नागोरिया पीठाधीश्वर स्वामी 1008 श्री विष्णु प्रपंन्याचार्य का नगर मे मंगल आगमन हुआ




भारत सागर न्यूज/भौरासा निप्र/चेतन यादव।  नगर आगमन पर नागोरिया  पीठाधीश्वर स्वामी जी 1008 श्री विष्णु प्रपंन्याचार्य जी का मंगल आगमन हुआ भौरासा क्रॉसिंग से स्वामी जी की अगवानी समाज बंधुओ ने की और कई गाड़ियों के काफिले के साथ उन्हें भौरासा लाया गया छोटा हनुमान चौक पर बजरंगबली के दर्शन कर वहां से शोभा यात्रा के रूप में स्वामी जी अनिल  मंत्री के निवास पर पहुंचे उनके साथ हरिद्वार से पधारे  स्वामी श्रीदिव्यांशु वेदांत एवं अयोध्या से पधारे स्वामी श्रीधराचार्य जी भी पधारे जिनका पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। उसी दिन रात्रि को स्वामी के सानिध्य में झूलन महोउत्सव अनिल मंत्री के निवास पर आयोजित किया गया, जिसमें सुप्रसिद्ध भजन गायक द्वारका मंत्री ने अपने भजनों की प्रस्तुति दी स्वामी के साथ कर्नाटक से पधारे भजन गायक गोविंद  करवा ने भी  अपने भजनों की प्रस्तुति दी भजनों की प्रस्तुति के बाद स्वामी के मंगल प्रवचन हुए जिसमें स्वामी जी ने भक्तों एवं भगवान के बीच प्रेम के बारे में बताया जिसमें उन्होंने नल एवं दमयंती जो भौरासा में स्थित है इसका उदाहरण भी दिया झूलन  महोउत्सव में झूले को शाश्वत मंत्री द्वारा बहुत ही मनमोहक ढंग से सजाया गया। 





इस कार्यक्रम में माहेश्वरी समाज बंधुओ एवं महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया अंत में गुरु भक्त मंडल  की ओर से सभी का आभार व्यक्त किया गया दूसरे दिन स्वामी जी सभी भक्तों के घर पाद पूजन करवाने गए वही नगर भौरासा का प्रसिद्ध बजाज साहब जी का चोपड़ा देखने के बाद  प्राचीन बालाजी मंदिर पर पूजा अर्चना कर वहां पर वृक्षारोपण किया गया तत्पश्चात स्वामी जी ने सोनकच्छ  के लिए प्रस्थान किया।



Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन