पंडित कुमार गंधर्व समारोह के दूसरे दिन विख्यात संगीत कलाकार मधुमिता नकवी, सत्‍येन्‍द्र सिंह सोलंकी और रतन मोहन सिंह शर्मा ने प्रस्‍तुति दी

 जिला जनसम्पर्क कार्यालय, देवास



भारत सागर न्यूज/देवास। देवास, 11 मई 2025/ मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग के लिए उस्ताद अलाउद्दीन खाँ संगीत एवं कला अकादमी भोपाल द्वारा जिला प्रशासन एवं नगर पालिक निगम देवास के सहयोग से पण्डित कुमार गंधर्व की स्मृति में मल्हार स्मृति मंदिर देवास में आयोजित 



दो दिवसीय पण्डित कुमार गंधर्व समारोह के दूसरे दिन विख्यात संगीत कलाकार  मधुमिता नकवी भोपाल द्वारा गायन, सत्‍येन्‍द्र सिंह सोलंकी भोपाल द्वारा संतूर और रतन मोहन सिंह शर्मा मुंबई द्वारा गायन की प्रस्‍तुति दी गई। 



समारोह में डिप्टी कलेक्टर संजीव सक्सेना, पीओ डूडा सुश्री स्मिता रावल, संस्‍कृति विभाग के अधिकारी,  पण्डित कुमार गन्धर्व की पुत्री कलापनी कोमकली एवं श्रोतागण उपस्थित थे।



    

उल्लेखनीय हैं कि समारोह के पहले दिन विख्यात संगीत कलाकार मंजरी आलेगांवकर पुणे द्वारा गायन, राजेन्‍द्र विश्‍वरूप ग्‍वालियर द्वारा सुरबहार, सुखदेव चतुर्वेदी मुम्‍बई द्वारा ध्रुपद गायन की प्रस्‍तुति दी गई थी।



 



Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा