देवास जिले में संत रामपाल अनुयायियों का विरोध तेज, आरोपी पर कार्रवाई की मांग...!





भारत सागर न्यूज/कन्नौद (सतवास संजय सिसोदिया 95848 28190 )।  संत रामपाल महाराज पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में उनके अनुयायियों ने गुरुवार को कन्नौद और सतवास थानों पर पहुंचकर थाना प्रभारियों को ज्ञापन सौंपा। 




ज्ञापन में बताया गया कि उत्तराखंड निवासी हिमांशु जोशी द्वारा संत रामपाल महाराज और उनके अनुयायियों, विशेषकर महिला अनुयायियों को लेकर अशोभनीय टिप्पणी की गई है, जिससे अनुयायियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। ज्ञापन के माध्यम से अनुयायियों ने हिमांशु जोशी के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। 




अनुयायियों ने बताया कि दो महीने पूर्व भी इस मामले को लेकर आवेदन दिया गया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। 


उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही आरोपी पर कार्रवाई नहीं होती है तो संत रामपाल महाराज के अनुयायी जिलेभर में उग्र प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे।




अनुयायियों ने यह भी कहा कि हिमांशु जोशी की टिप्पणी से सभी शिष्य आहत हैं और इस प्रकार की बयानबाजी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि आरोपी पर कड़ी कार्रवाई कर उदाहरण प्रस्तुत किया जाना चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी इस प्रकार की आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग न करे। ज्ञापन सौंपने के दौरान कन्नौद व सतवास थानों पर संत रामपाल महाराज के बड़ी संख्या में अनुयायी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा