मां चामुंडा सेवा समिति ने किया सेवादारों और दानदाताओं का सम्मान

नवमी पर कन्या भोज में वितरित हुई 1100 लीटर दूध की खीर




भारत सागर न्यूज/देवास। शारदीय नवरात्रि के अवसर पर मां चामुंडा सेवा समिति द्वारा लगाए गए सेवा पंडाल पर लाखों श्रद्धालुओं को 24 घंटे निरंतर महाप्रसाद भंडारे की सेवा दी गई। इस अवसर पर बुधवार को आयोजित सम्मान समारोह में समिति ने दुग्ध संघ, सब्जी मंडी व्यापारियों, दानदाताओं और भंडारे की सेवा में जुड़े सेवादार भाइयों-बहनों का शाल, श्रीफल, मां की चुनरी और पुष्पमालाओं से सम्मान किया।




मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी शरद द्विवेदी, प्रतापसिंह मेहता, पुखराज जैन, बैंक नोट प्रेस के उपमहाप्रबंधक अभिराज सिंह ठाकुर एवं मीनल ठाकुर उपस्थित रहे।




नवमी पर कन्या भोज का आयोजन कर 1100 लीटर दूध की खीर वितरित की गई। समिति के नारायण व्यास, नरेंद्र मिश्रा, रामेश्वर जलोदिया, उम्मेद सिंह राठौड़, इंदर सिंह गौड़ सहित करीब 150 सेवादारों एवं 300 दानदाताओं ने सेवा कार्य में योगदान दिया। कार्यक्रम का संचालन रामेश्वर जलोदिया ने किया एवं आभार प्रदर्शन उम्मेदसिंह राठौड़ ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन