राष्ट्रीय जल पुरस्कार-2024 में देवास जिला पुरस्कृत — जिला पंचायत सीईओ ज्योति शर्मा को मिला सम्मान, जोन-3 में 9वाँ स्थान
भारत सागर न्यूज/देवास/18 नवंबर 2025। जल संरक्षण एवं जल प्रबंधन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए देवास जिले को 6वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार-2024 में जोन-3 श्रेणी में देशभर में 9वाँ स्थान प्राप्त हुआ है।
यह उपलब्धि कलेक्टर ऋतुराज सिंह के मार्गदर्शन में जिले में संचालित जल संरक्षण अभियानों, वर्षा जल संचयन संरचनाओं के निर्माण-जीर्णोद्धार, भू-जल स्तर सुधार और सामुदायिक भागीदारी पर आधारित रही।
नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय जल पुरस्कार समारोह में केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने देवास जिले की ओर से जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती ज्योति शर्मा को प्रशस्ति-पत्र और 25 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की।
जिले को मिला यह सम्मान जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों, स्वयंसेवी संस्थाओं और जल प्रहरियों की सामूहिक मेहनत का परिणाम है।
प्रशासन ने बताया कि देवास जिला आगे भी जल संरक्षण एवं भू-जल स्तर सुधार के लिए नवाचार और व्यापक जनभागीदारी के साथ अपने प्रयास जारी रखेगा।






Comments
Post a Comment