अमलतास सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में वर्ल्ड-क्लास 'हेयर ट्रांसप्लांट ओटी एवं नविन स्किन OPD' का शुभारम्भ
- क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात! महानगरों की भागदौड़ खत्म, अब इलाज होगा सस्ता और आसान।
भारत सागर न्यूज/देवास। अमलतास सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, देवास ने चिकित्सा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए हेयर ट्रांसप्लांट ओटी एवं नविन स्किन ओपीडी का भव्य शुभारंभ किया है। यह पहल देवास और आस-पास के क्षेत्रों की जनता के लिए एक बड़ी सौगात है, जहाँ अब महानगरों में होने वाली अत्याधुनिक सर्जरी और इलाज एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगे।नविन ओपीडी का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं मार्गदर्शक डॉ. दीपक पीपल सर (रिजनल डायरेक्टर उज्जैन डिवीज़न स्वास्थ्य) के कर-कमलों द्वारा किया गया।
देवास की पहली अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित ओटी में उच्च गुणवत्ता वाले हेयर ट्रांसप्लांट और जटिल त्वचा रोगों जिसमे सफ़ेद दाग,मस्सा , किल मुंहासे, फंगल इन्फेक्शन, चेहरे के गड्डे, दाद -खाज ,इत्यादि इलाज अब अत्यंत किफायती दरों पर उपलब्ध होंगे।अस्पताल के सुप्रसिद्ध केश एवं चर्म रोग विशेषज्ञ अब चमड़ी से सम्बंधित सभी बीमारियों के निदान और उपचार के लिए सदैव उपलब्ध रहेंगे।
मुख्य अतिथि डॉ. दीपक पीपल सर ने इसे क्षेत्र के स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ बताया। उन्होंने कहा:"यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि अमलतास अस्पताल देवास में यह नविन सौगात लेकर आया है। यह सुविधा क्षेत्र की जनता के लिए एक खुशी का विषय है क्योंकि अब उन्हें सर्वश्रेष्ठ उपचार के लिए दूर के शहरों की यात्रा नहीं करनी पड़ेगी। यह कदम स्थानीय स्वास्थ्य सेवाओं को वर्ल्ड-क्लास स्तर पर ले जाता है।"
इस अवसर पर अमलतास विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. शरदचन्द्र वानखेड़े, वॉइस चैयरमेन देवेंद्र दुबे , रजिस्टार संजय रामबोले , मेडिकल कॉलेज डीन डॉ. ए.के. पिठवा , अस्पताल निदेशक डॉ. प्रशांत नर्सिंग प्रिंसिपल डॉ. संगीता तिवारी , फार्मेसी प्रिंसिपल डॉ. नीलम खान एवं चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय पंचोली डॉ. अभिषेक मालवीय , डॉ. शिवांक श्रीवास्तव , डॉ. वरुण कुमार,डॉ. त्रशिता राजानी , डॉ. झीनी नायक एवं सभी पीजी चिकित्सक उपलब्ध थे। अमलतास सुपरस्पेशलिटी अस्पताल के चेयरमैन मयंक राज सिंह भदौरिया जी द्वारा बताया गया की "हमारा लक्ष्य हमेशा से ही लोगों को बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करना रहा है। इस हेयर ट्रांसप्लांट ओटी और स्किन ओपीडी के उद्घाटन से हम एक कदम और आगे बढ़े हैं। हम यह सुनिश्चित करते हैं कि यहाँ विश्वस्तरीय इलाज और उपकरण के साथ-साथ मरीजों को स्नेह और समर्पण की भावना से सेवा मिले।"




Comments
Post a Comment