तेज रफ्तार कार की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा, चालक की मौत...




भारत सागर न्यूज/देवास। तेज रफ्तार कार की जोरदार टक्कर से एक ई-रिक्शा पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि पलक झपकते ही रिक्शा सड़क पर उलट गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोग तुरंत घायलों की मदद के लिए दौड़ पड़े।




घटना में ई-रिक्शा चालक निखिल गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे में एक महिला और एक बालिका भी गंभीर रूप से घायल हुई हैं, जिनका उपचार जारी है।




बताया जा रहा है कि तेज गति से आ रही कार ने पीछे से ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मारी थी। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।




सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर फरार कार चालक की पहचान करने में जुटी है। आरोपी की तलाश सरगर्मी से की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा