कृषि विभाग ने नकली कीटनाशक दवाइयों की अवैध पैकिंग करने वालों पर कार्यवाही की

जिला जनसम्पर्क कार्यालय, देवास




भारत सागर न्यूज/देवास।
उप संचालक कृषि  गोपेश पाठक ने बताया कि कीटनाशक गुण नियंत्रण दल द्वारा आज नाहर दरवाजा थाना क्षेत्र के लक्ष्मी बाई मार्ग स्थित एक मकान पर दबिश देकर ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर नकली कीटनाशक दवाइयों की अवैध पैकिंग करने वालों पर कार्यवाही की गई।  




उन्होंने बताया कि कृषि विभाग को सूचना प्राप्त हुई थी कि लक्ष्मी बाई मार्ग पर कुछ व्यक्तियों द्वारा ब्रांडेड कंपनियों जैसे 'बायर' और 'इंडोफिल इंडस्ट्रीज लिमिटेड' के खाली पैकेटों में जिप्सम पाउडर भरकर अवैध रूप से पैकिंग की जा रही है। इस सूचना के आधार पर वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी राहुल कुमार जायसवाल, लोकेश गंगराड़े सहायक संचालक कृषि एवं दिनेश परमार कृषि विकास अधिकारी और उनकी टीम ने नाहर दरवाजा पुलिस के साथ मिलकर मकान नंबर 26, लक्ष्मी बाई मार्ग पर कार्यवाही की।​
          



कार्यवाही के दौरान मौके से भारी मात्रा में नकली कीटनाशक और पैकिंग सामग्री बरामद की गई है, जिसमें मुख्य रूप से ​बायर नेटिवो (100gm): 2300 भरे हुए पैकेट एवं 3000 खाली पैकेट।​इंडोफिल मोटिव (250gm): 1000 भरे हुए पैकेट एवं 3000 खाली पैकेट।​बायर जम्प इंसेक्टिसाइड (2gm/20gm): कुल 7000 पैकेट, अन्य सामग्री: 5 बैग जिप्सम पाउडर, एक सीलिंग व पैकिंग मशीन शामिल है।​




उन्होंने बताया कि मौके से श्रीमती रुकसार पति आमिर खान और श्रीमती जुबेदा बी पति मंजूर हुसैन को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि अभिषेक नामक व्यक्ति उन्हें यह सामग्री और मशीन उपलब्ध कराता था।​






पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4), कीटनाशक अधिनियम 1968 (धारा 17, 18, 29), व्यापार चिन्ह अधिनियम 1999 और कॉपीराइट अधिनियम 1957 की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है। कृषि विभाग भविष्य में भी ऐसी अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी,।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा