जिला कराटे प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 50 पदक जीतकर बढ़ाया गौरव

 




भारत सागर न्यूज/देवास। जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में न्यू एरा पब्लिक स्कूल, मकोड़िया के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 50 पदक अपने नाम किए। विद्यालय के खिलाड़ियों ने 10 स्वर्ण, 20 रजत एवं 20 कांस्य पदक जीतकर विद्यालय के साथ-साथ अपने माता-पिता का नाम भी गौरवान्वित किया। 



प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अनुशासन, आत्मविश्वास और उत्कृष्ट खेल कौशल का परिचय देते हुए विभिन्न आयु एवं भार वर्गों में शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय के संचालक हरपाल सर ने सभी विजेता खिलाड़ियों को उनकी शानदार सफलता पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 



इस अवसर पर विद्यालय की कराटे प्रशिक्षक प्रेरणा मैम की मेहनत और मार्गदर्शन की भी सराहना की गई। प्राचार्य राहुल सर और अरशीन मैम ने प्रेरणा मैम को विद्यार्थियों को बेहतर प्रशिक्षण देकर सफलता दिलाने पर विशेष शुभकामनाएं दीं।




Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा