अखिल भारतीय सफाई मजदूर (का) ट्रेड यूनियन 7262 की बैठक में कर्मचारियों के हक की लड़ाई तेज करने का निर्णय




भारत सागर न्यूज/देवास। नगर निगम के मल्हार स्मृति मंदिर में बुधवार, 8 जुलाई 2026 को अखिल भारतीय सफाई मजदूर (का) ट्रेड यूनियन 7262 की बैठक शहर अध्यक्ष विकास सांगते के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक में नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग, वाहन विभाग सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।




 बैठक में कर्मचारियों के नियमितीकरण एवं दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को विनियमितीकरण का लाभ दिलाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। संगठन ने निर्णय लिया कि कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा के लिए आवश्यक स्तर पर संघर्ष किया जाएगा तथा किसी भी कर्मचारी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। शहर अध्यक्ष विकास सांगते ने कहा कि नगर निगम का तानाशाही रवैया अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।















उन्होंने कहा कि जो कर्मचारी विनियमित हैं, उन्हें नियमित किया जाए तथा दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को भी विनियमितीकरण का लाभ प्रदान किया जाए। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए जहां भी संघर्ष करना पड़ेगा, संगठन पूरी मजबूती के साथ करेगा। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय सफाई मजदूर (का) ट्रेड यूनियन 7262 हमेशा कर्मचारियों के हित में खड़ा रहा है, वर्तमान में भी उनके साथ है और भविष्य में भी कर्मचारियों के अधिकारों की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ता रहेगा। बैठक में संगठन के पदाधिकारी, दरोगा साथी तथा सुदेश बंजारे, संजय सांगते, गौतम तिवारी, प्रफुल्ल शिंदे, लक्ष्मण खरे, नितेश सांगते, अनिल डागर, कमलेश रांगवे, रितेश सांगते, रोहित फतरोड़, संजय गिल्लोरे, रवि फतरोड, विकास सांगते, सुनील मोदी, जीतू यादव, धीरज खत्री, संगठन के समस्त पदाधिकारी दरोगा साथी कर्मचारी साथी उपस्थित रहे ।


Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा