निजी बसों की प्रस्तावित हड़ताल टली, 8 अगस्त से बसों का संचालन रहेगा सामान्य

 


भारत सागर न्यूज/देवास। प्राइम रूट बस ऑपरेटर एसोसिएशन द्वारा 8 अगस्त से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन निजी यात्री बस हड़ताल फिलहाल निरस्त कर दी गई है। अब प्रदेशभर में निजी यात्री बसों का संचालन पूर्ववत जारी रहेगा। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह बैस ने बताया कि संगठन ने पूर्व में सात सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री, परिवहन मंत्री, परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों एवं जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा था। 




मांगों का निराकरण नहीं होने की स्थिति में 8 अगस्त से पूरे मध्यप्रदेश में निजी यात्री बसों का संचालन अनिश्चितकाल के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया था। उन्होंने बताया कि परिवहन मंत्री ने संगठन की प्रमुख मांगों में से किराया वृद्धि को स्वीकार कर लिया है। वहीं शेष मांगों के निराकरण के लिए एक समिति गठित कर एक माह का समय मांगा गया है। 



शासन के इस आश्वासन के बाद संगठन ने प्रस्तावित बस हड़ताल को फिलहाल निरस्त करने का निर्णय लिया है। वीरेन्द्र सिंह बैस ने बताया कि 8 अगस्त से प्रदेशभर में निजी यात्री बसों का संचालन नियमित रूप से जारी रहेगा और यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा