खाटू श्याम धाम में 9 अगस्त को धूमधाम से मनाया जाएगा एकादशी महोत्सव, 56 भोग व भजन संध्या होगी आकर्षण का केंद्र

 



भारत सागर न्यूज/देवास। अमृत नगर स्थित श्री खाटू श्याम धाम मंदिर में 9 अगस्त को श्रद्धा एवं भक्ति के साथ एकादशी महोत्सव मनाया जाएगा। मंदिर समिति ने बताया कि महोत्सव के दौरान बाबा श्याम का मनमोहक श्रृंगार, 56 भोग, भजन संध्या, पावन ज्योति दर्शन एवं प्रसाद वितरण सहित विभिन्न धार्मिक आयोजन किए जाएंगे। समिति के अनुसार महोत्सव का शुभारंभ प्रातः 5:30 बजे मंगला आरती से होगा। इसके बाद सुबह 8:00 बजे श्रृंगार आरती, दोपहर 12:00 बजे भोग आरती, शाम 7:30 बजे संध्या आरती तथा रात्रि 9:00 बजे शयन आरती संपन्न होगी। 




इस अवसर पर बाबा श्याम का भव्य एवं मनमोहक श्रृंगार कर 56 भोग अर्पित किए जाएंगे। महोत्सव में शाम 6:00 बजे से पावन ज्योति के दर्शन श्रद्धालुओं के लिए प्रारंभ होंगे। वहीं, सुप्रसिद्ध भजन गायक हिमांशु विजयवर्गीय एवं खाटू श्याम महिला मंडल द्वारा संगीतमय श्याम भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी जाएगी। इसके साथ ही अमृत नगर स्थित खाटू श्याम वाटिका में "एक पेड़ बाबा श्याम के नाम" अभियान के तहत वृक्षारोपण भी किया जाएगा।




मंदिर समिति ने बताया कि महोत्सव के दौरान मंदिर पूरे दिन श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुला रहेगा तथा सभी भक्तों को प्रसाद का वितरण किया जाएगा। समिति ने समस्त श्याम भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर महोत्सव को सफल बनाने की अपील की है।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा