देवास के रनर्स इंदौर मैराथन में भाग लेने जा रहे, हिन्द फौज ने किया सम्मान
भारत सागर न्यूज/देवास। हिन्द फौज एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत शनिवार को कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम एथलेटिक्स ग्राउंड, देवास में इंदौर मैराथन में भाग लेने जा रहे जिले के रनर्स का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करना तथा युवाओं को नशे से दूर रहकर खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित करना रहा।
हिन्द फौज कमांडर सीएसएम जितेन्द्र गोस्वामी ने बताया कि खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारी सेना गड़ारिया के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में इंदौर मैराथन के प्रतिभागी धावकों का सम्मान कर उन्हें शुभकामनाएं दी गईं। इस दौरान कुमेर सिंह वर्मा, चन्द्रशेखर तिवारी, मोना तिवारी, रवि अग्रवाल, श्रीजा अग्रवाल, चन्द्रकांत जगताप, अलका जगताप, नालिनी कालेलकर, डॉ. तुकाराम चौहान, रोहित शर्मा, डॉ. माया राम, सोहन दरबार, ताशीन शेख, सोलंकी सर तथा उमेश निम्बोलकर का सम्मान किया गया। समारोह में पंचमढ़ी मैराथन में देवास जिले का प्रतिनिधित्व करने वाले हितेश कारपेंटर का विशेष रूप से सम्मान किया गया।
उपस्थित अतिथियों ने उनके परिश्रम, अनुशासन और खेल भावना की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मनीष सोलंकी, राजेश पटेल एवं डॉ. महेन्द्र गहलोदिया उपस्थित रहे। वहीं हिन्द फौज के संचालक सुरेश शर्मा, रक्तदान प्रकोष्ठ की संचालक सीमा गिरी, विकास गिरी, हिन्द फौज एथलेटिक्स संचालक सृजनिका लोखंडे, दीपिका बोरीवाल, अजय दायमा एवं आरती दायमा ने खिलाड़ियों का सम्मान कर उनका उत्साह बढ़ाया।




Comments
Post a Comment