निगमायुक्त ने किया क्षिप्रा ट्रीटमेंट प्लांट का औचक निरीक्षण
भारत सागर न्यूज/देवास। निगमायुक्त दलीप कुमार ने क्षिप्रा स्थित ट्रीटमेंट प्लांट का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने नवीन प्रगतिरत वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पर चल रहे कार्याे को देखा तथा कार्य में गुणवत्ता के साथ शीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश संबंधित फर्म को दिए।
इसी प्रकार आयुक्त ने पुराने वाटर ट्रीमेंट प्लांट का भी निरीक्षण कर पानी की गुणवत्ता को भी प्लांट पर स्थित लेब में चेक किया तथा संबंधित उपयंत्री को पर्याप्त मात्रा में पानी फिल्टर के लिए प्लांट पर एलम एवं ब्लिचिंग की मात्रा की उपलब्ध रहे के निर्देश दिए
तथा प्रतिदिन पानी फिल्टर में उपयोग किए जाने वाले एलम ब्लिचिंग की मात्रा की मानिटरिंग के साथ लेब में पानी की गुणवत्ता की जांच रिपोर्ट दिए जाने हेतु कहा।



Comments
Post a Comment