प्रस्फुटन शक्ति संचय अभियान के अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित




भारत सागर न्यूज/देवास। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, विकासखंड टोंक खुर्द, जिला देवास द्वारा प्रस्फुटन शक्ति संचय अभियान के अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कृष्णा रेस्टोरेंट, टोंक खुर्द में किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में वर्ष 2025-26 में गठित नवीन ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के पदाधिकारियों, नवांकुर संस्थाओं के अध्यक्षों एवं मेंटर्स ने सहभागिता की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला समन्वयक डॉ. सुप्रीति यादव वर्मा रहीं। कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष माखन गुर्जर, मंडल महामंत्री मनीष चन्द्रवंशी एवं विकासखंड समन्वयक राजेश सिसोदिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। 



शुभारंभ उपस्थित अतिथियों एवं प्रतिभागियों द्वारा मां सरस्वती के पूजन-अर्चन के साथ किया गया। इसके पश्चात अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा एवं उद्देश्यों से प्रतिभागियों को अवगत कराया। मुख्य अतिथि जिला समन्वयक डॉ. सुप्रीति यादव वर्मा ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए भारतीय सनातन परंपरा में पर्यावरण संरक्षण के महत्व को विस्तार से समझाया। प्रशिक्षण के दौरान मेंटर देवेन्द्र भंडारी द्वारा मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की अवधारणा, उद्देश्य एवं विभिन्न योजनाओं के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम को मेंटर्स डॉ. अर्जुन आस्थाया, डॉ. हरलाल पारसनिया ने भी संबोंधित किया।




विकासखंड समन्वयक राजेश सिसोदिया ने परिषद द्वारा आगामी दिनों में संचालित किए जाने वाले विभिन्न अभियानों की जानकारी दी। इस दौरान एक पेड़ मां के नाम अभियान, हर घर तिरंगा/तिरंगा यात्रा एवं नवांकुर सखी हरियाली यात्रा सहित आगामी गतिविधियों को लेकर ग्राम स्तर पर कार्ययोजना तैयार की गई।




कार्यक्रम के इस अवसर पर लक्ष्मीनारायण मालवीय, मनीषा बेस, राजेंद्र वर्मा, राजेश सोलंकी, पूजा वर्मा सहित प्रस्फुटन समिति के सदस्य उपस्थित रहे। संचालन पपलेश जोशी ने किया तथा आभार मोहन लाल सोनी एवं शक्ति सिंह डांगी ने माना।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा