एनएसयूआई ने स्नातक व स्नाकोत्तर प्रथम वर्ष की प्रवेश लिंक पुनः खोलने की उठाई मांग
भारत सागर न्यूज/देवास। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) देवास के जिलाध्यक्ष श्रीकांत चौहान के नेतृत्व में उच्च शिक्षा आयुक्त, मध्यप्रदेश शासन, भोपाल के नाम के.पी. कॉलेज देवास के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर शैक्षणिक सत्र 2026-27 में स्नातक व स्नाकोत्तर प्रथम वर्ष (बी.ए., बी.कॉम., बी.एससी. बीबीए एवं एम.ए , एम.कॉम , एम.एस.सी) की प्रवेश प्रक्रिया के लिए लिंक पुनः खोलने की मांग की गई।
एनएसयूआई ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि प्रदेश के अनेक ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के विद्यार्थी प्रवेश से वंचित रह गए हैं। इनमें अधिकांश छात्र आर्थिक रूप से कमजोर एवं गरीब परिवारों से हैं, जो निजी महाविद्यालयों में प्रवेश लेने में असमर्थ हैं। वहीं प्रदेश के कई शासकीय महाविद्यालयों में अभी भी सीटें रिक्त हैं। ऐसे में प्रवेश लिंक दोबारा खोलना छात्रहित में आवश्यक है। एनएसयूआई ने मांग की कि छात्र-छात्राओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए स्नातक प्रथम वर्ष की प्रवेश लिंक तत्काल पुनः खोली जाए, ताकि वंचित विद्यार्थियों को भी उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिल सके।
जिलाध्यक्ष श्रीकांत चौहान ने कहा कि यदि विद्यार्थियों की इस जायज़ मांग पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो एनएसयूआई छात्रहित में उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी समस्त जिम्मेदारी उच्च शिक्षा विभाग एवं संबंधित प्रशासन की होगी। इस अवसर पर युवा कांग्रेस जिला महा सचिव यशवंत कुशवाह ,आनंद सिंह पवार , कॉलेज अध्यक्ष मंजीत ठाकुर ,धनंजय मालवीय, अभिषेक चौहान, विशाल, प्रिंस त्रिवेदी, करण यादव, राहुल ठाकुर, अमित मालवीया, श्रवण , विशाल मालवीय, विशाल बामनिया, कुणाल खेलवाल, संजय बोडाना,.आदि उपस्थित थे।



Comments
Post a Comment