एमजी रोड अतिक्रमण हटा लेकिन बीच सड़क पर खड़े बिजली के पोल आवागमन में बने हुए हैं बाधा
भारत सागर न्यूज/देवास। लंबे समय बाद एमजी रोड का अतिक्रमण लगभग हटाया जा चुका है और रोड अब चौड़ा भी दिखने लगा है। लेकिन निर्माण कार्य अभी अधूरा है। बिजली के पोल की भी शिफ्टिंग नहीं की गई है। पूरे एमजी रोड पर जगह-जगह बीच सड़क पर बिजली के पोल खड़े हुए हैं जो वाहन चालकों के लिए मुसीबत खड़ी कर रहे हैं।
नगर जनहित सुरक्षा समिति के प्रवक्ता समाजसेवी सुभाष हजारीलाल वर्मा ने बताया कि एमजी रोड पर सयाजी द्वार से शालिनी रोड तक बिजली के पोल खड़े हुए हैं। पोल के ऊपर तार ऐसे लिपट गए हैं जैसे मकड़ी का जाला हो और कई जगह गुथ्थम गुथ्था होकर नीचे रोड तक लटक गए हैं। जो आमजन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं। अतिक्रमण ज़ब लगभग हट चुका है तो फिर बिजली के पोल आखिर क्यों नहीं हटाए जा रहे हैं। जो सवालिया निशान खड़े कर रहे हैं।
संबंधित विभाग के जिम्मेदार देखकर भी अनदेखी कर रहे है। जिससे आमजन को भारी फजीहत हो रही है। नगर जनहित सुरक्षा समिति के प्रवक्ता समाजसेवी सुभाष वर्मा, अनिल सिंह बेस, विनोद सिंह गौड़, सुनील सिंह ठाकुर, सुरेश रायकवार तनवीर पठान ने एमजी रोड पर आवागमन में बाधा बने बिजली के पोल को संबंधित विभाग से शीघ्र ही हटाए जाने की मांग की है।



Comments
Post a Comment