देवास से उज्जैन तक निकली कावड़ यात्रा, अच्छी बारिश की कामना को लेकर बाबा महाकाल से की प्रार्थना

 



भारत सागर न्यूज/देवास। शहर एवं क्षेत्र में अच्छी वर्षा और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर संस्था हँसो महाकाल द्वारा रविवार को देवास से बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन तक कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा संयोजक आकाश अग्रवाल ने बताया कि कावड़ यात्रा का शुभारंभ सिद्धिविनायक परिसर, सयाजी में भगवान श्री गणेश की आरती एवं पूजन के साथ हुआ।


इस अवसर पर मुख्य रूप से महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, सभापति रवि जैन, गुरुदेव अरुण तिवारी, एमआईसी सदस्य शीतल गहलोत, नेता प्रतिपक्ष राहुल पवार, नरेंद्र सोलंकी, एल्डरमैन सचिन सोनी, भजन गायक द्वारका मंत्री, हिम्मतसिंह चावड़ा, किशोर चौधरी, प्रजापति समाज युवा अध्यक्ष दीपक टँकराया सहित अनेक श्रद्धालु एवं समाजजन उपस्थित रहे।



कावड़ यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में विभिन्न स्थानों पर समाजजनों एवं श्रद्धालुओं द्वारा यात्रा का स्वागत किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग करने वाले सभी समाजजनों, श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों का नयन कानूनगो ने आभार व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा