13 वर्षीय वेदांत झाला की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, नाबालिग बच्चे ही निकले आरोपी भेजा बाल न्यायालय...!
भारत सागर न्यूज/सोनकच्छ/विजेंद्र नागर । कराड़िया परी में वेदांश हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। वेदांश झाला की हत्या पुराने विवाद के चलते हुई थी, जब मार्च में वेदांश और एक नाबालिग बच्चे के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद नाबालिग ने अपने 11 वर्षीय चचेरे भाई के साथ मिलकर वेदांश की हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया है और घटना में प्रयुक्त हथियार व कपड़े जप्त कर लिए हैं। आरोपियों को देवास बाल न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें बाल सुधार गृह उज्जैन भेज दिया गया। घटना की मुख्य बातें :- हत्या का कारण :- पुराना विवाद जो मार्च में हुआ था। आरोपी :- एक नाबालिग और उसका 11 वर्षीय चचेरा भाई। कार्रवाई :- आरोपियों को पकड़कर देवास बाल न्यायालय में पेश किया गया और बाल सुधार गृह उज्जैन भेज दिया गया। पुलिस कार्रवाई :- घटना में प्रयुक्त हथियार और कपड़े जप्त कर लिए गए हैं इस घटना के बाद गांव में दहशत और शोक का माहौल है। पुलिस ने मामले की जांच की और आरोपियों को पकड़ लिया। घटना की विस्तृत जानकारी :- जिला देवास सोनकच्छ के ग्राम कराडिया परी में शनिवार रात 13 साल के वेदांश पि...