किसानो की कृषि उपज का तोल और मोल व मंडी टैक्स का शोषण करने के लिए भाजपा सरकार ने विगत 6 वर्षों से कृषि उपज मंडी का नही करवाया चुनावः सुश्री राधा मालवीय जि.प. सदस्य उज्जैन
भारत सागर न्यूज/नागदा । विगत 6 वर्षों से कृषि उपज मण्डियो के चुनाव नही कराकर भाजपा सरकार प्रशासक व व्यापारियों के माध्यम से किसानों का शोषण कर रही है किसानों को अपनी उपज का सही तोल व मोल नही मिल पा रहा है। यह आरोप लगाते हुए जिला पंचायत सदस्य सुश्री राधा मालवीय ने कृषि उपज मण्डी के चुनाव कराने की मांग मुख्यमंत्री से करते हुए कहा है । कि कृषि उपज मंडी के चुनाव में किसान अपना प्रतिनिधित्व सदस्य चुनता है और सदस्य द्वारा अध्यक्ष चुना जाता है जिसमे अध्यक्ष व सदस्य कृषि उपज मंडियों की मॉंनिटरिंग कर किसानो को उनकी उपज का सही दाम और तोल कराकर राहत दे सके व कृषि उपज मंडी के नवीन कार्य व अव्यवस्था को लेकर निर्णय ले सके। सुश्री मालवीय ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार की शोषण की नीतियों से किसान आक्रोशित है किसानों को नकली खाद, नकली बीज व उनकी उपज का मण्डियों में सही दाम नही मिल पा रहा है यहां तक कि फसलों का लागत मुल्य भी नही निकल पा रहा है यदि फसलें प्राकृतिक प्रकोप से फसलें खराब होती है तो न पर्याप्त मात्रा में मुआवजा दिया जा रहा है ना ही बीमा दिया जा रहा है इन सब बातों से डरकर भाजपा सरकार चुनाव नह...