इंदौर से देवास आकर हार-जीत का लगाते थे दाव, पुलिस के हत्थे चढ़े जुआरी
बायपास के पास तम्बू लगाकर चल रहा था जुआ, 21 हजार से अधिक नगदी सहित लाखों रूपए का सामान किया जब्त, कार, ऑटो व बाइक की जब्त देवास। जिले भर में पुलिस जुआरियों और सटोरियों पर कार्रवाई कर रही है, इसी के चलते सोमवार शाम को ही जिले में कांटाफोड़ पुलिस ने जंगल में 8 जुआरियों को पकड़ा था। वहीं मंगलवार शाम को रसूलपुर बायपास के समीप जंगल में मुखबिर की सूचना पर औद्योगिक थाना पुलिस ने फिर कार्रवाई करते हुए जुए के अड्डे पर दबिश दी और 12 जुआरियों को धरदबोचा। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से 16 बाइक, 1 स्कूटी, 3 ऑटोरिक्शा, 1 कार, 5 मोबाइल भी पुलिस ने जब्त की है। इसके साथ ही आरोपियों के पास से 21 हजार 500 रूपए नगद भी पुलिस ने जब्त किए है। वहीं जिस स्थान पर तम्बू लगाकर जुआ खेला जा रहा था उसे भी पुलिस ने नष्ट कर दिया। पुलिस ने बताया कि दो-तीन पहले ही यहां पर जुए का अड्डा संचालित होने लगा था, यहां पर इंदौर व आसपास से जुआरी आकर जुआ खेलते थे, जिसे खत्म कर दिया गया है। पिछले कई दिनों से जिले में जुआ खेलने वालों की सूचना पुलिस को मिली रही थी, एकाएक पुलिस ने कार...