Posts

जहां तुलसी वहां विष्णु और जहां भक्ति वहां परम आनंद- श्रीकृष्णानुरागी पं. सत्येंद्र शर्मा

Image
- तुलसी विवाह सिर्फ एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं बल्कि धर्म और प्रकृति का मिलन भी है। भारत सागर न्यूज/देवास। श्री राधागोविन्द धाम राजाराम नगर में श्री शालिग्राम जी व तुलसी विवाह हर्षोल्लास के साथ हुआ। मंदिर के व्यवस्थापक श्रीकृष्णानुरागी पं. सत्येंद्र शर्मा ने बताया कि भक्तों द्वारा भजन कीर्तन एवं महाआरती की गई।  छप्पन भोग का नैवैद्य युगल सरकार को लगाया गया। तुलसी विवाह के महत्व को बताते हुए शर्मा ने कहा कि तुलसी विवाह केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि यह धर्म और प्रकृति के मिलन का प्रतीक भी है।  तुलसी धरती की जीवनदायिनी शक्ति है और विष्णु सृष्टि के पालनकर्ता। दोनों का मिलन इस बात का संकेत है, कि मानव और प्रकृति का संबंध पवित्र और परस्पर पूरक होना चाहिए। यह पर्व हमें सिखाता है कि भक्ति में प्रेम, त्याग और निष्ठा का भाव सर्वोपरि है। आगे कहा कि तुलसी विवाह का पर्व हिंदू संस्कृति की आत्मा है। जिसमें भक्ति, प्रेम, नैतिकता और पर्यावरण-संरक्षण का समन्वय है। यह विवाह हमें सिखाता है कि जीवन में पवित्रता, निष्ठा और प्रेम के बिना कोई भी संबंध टिकाऊ नहीं। तुलसी और विष्णु का पवित्र मिलन मानव...

धर्म आध्यात्म और मानव सेवाओं का प्रमुख केंद्र है कैलादेवी मंदिर- ब्रह्माकुमारी प्रेमलता दीदी

Image
- गर्ग परिवार ने देशभर में धर्म व अध्यात्म की अलख जगाई,,, भारत सागर न्यूज/देवास। मां चामुंडा सेवा समिति द्वारा कैलादेवी मंदिर के संस्थापक व समिति के संरक्षक सेठ मन्नूलाल गर्ग का मानव सेवा के साथ-साथ  देशभर में धर्म व अध्यात्म की अलख जगाने पर संत पूर्णानंद जी महाराज, ब्रह्माकुमारी प्रेमलता दीदी के सानिध्य में शाल, श्रीफल, चुन्नी, पगड़ी, पुष्पमालाओं से आत्मीय अभिनंदन किया गया।  मुख्य अतिथि समाजसेवी नारायण व्यास, नरेंद्र मिश्रा एवं रामेश्वर जलोदिया थे। ब्रह्माकुमारी प्रेमलता दीदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि कैलादेवी मंदिर धर्म, अध्यात्म व मानव सेवाओं का प्रमुख केंद्र है। यह सब कैलादेवी मंदिर के संस्थापक सेठ मन्नूलाल गर्ग के भावों की अभिव्यक्ति है, जहां अब तक कई प्रवचन कार्यक्रम हो चुके हैं।  इसमें देश के ख्यातनाम भागवत, रामायण, विविध पुराण ग्रंथों के मर्मज्ञ व्याख्यान देने आ चुके हैं। गर्ग का परिवार धार्मिक आध्यात्मिक व मानव सेवा पर केंद्रित रहा है। उन्होंने धार्मिक आयोजनों की अलख  देशभर में जागाई है। गर्ग के साथ पूरे परिवार द्वारा अब तक बद्रीनाथ धाम, मथुरा, वृंदावन, कर...

बागरी युवा संघ का भव्य आयोजन, एड. अरुण सिंह धोलिया बने नए जिला अध्यक्ष

Image
भारत सागर न्यूज/देवास। बागरी समाज के युवा संगठन बागरी युवा संघ का वृहद स्तर पर आयोजन आज स्वास्तिक नगर, आवास नगर, देवास रविवार को देवास में संपन्न हुआ।  कार्यक्रम में सैकड़ों समाजजन और युवा बंधुजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।  इस अवसर पर संगठन के नए जिला अध्यक्ष के चयन को लेकर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया, जिसमें एड. अरुण सिंह धोलिया को बागरी युवा संघ, जिला देवास का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया।  इस आयोजन में संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश तवर हाटपिपल्या, धर्मशाला उज्जैन अध्यक्ष गंगाराम , अमर सिंह, राजेश जी सरपंच, केसर सिंह पांदाजागीर, अमर सिंह पिपलिया भचोड और प्रदेश अध्यक्ष एवं पार्षद बाबू यादव के नेतृत्व एवं अन्य समाजजन की उपस्थिति में किया गया।  कार्यक्रम का यह पहला वार्षिक आयोजन था, जिसमें समाज के उत्थान और एकता को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित समाजजनों ने संगठन को नई दिशा और ऊर्जा देने का संकल्प लिया साथ ही सामाजिक जनगणना का कार्य भी जल्द ही शुरू किया जायेगा। नवनियुक्त अध्यक्ष एड. अरुण सिंह धोलिया ने कहा कि- "संगठन समाज की प्रगति और युवाओं के स...

अल्प प्रवास पर नागदा पहुंचे करणी सेना प्रदेश अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर का श्री राष्ट्रीय परशुराम सेना युवा वाहिनी द्वारा स्वागत किया गया

Image
भारत सागर न्यूज/नागदा/संजय शर्मा । सर्व समाज, किसान समाज, जनहित के मुद्दों पर समर्थन के लिए, शिवालय चौराहा बाईपास पर क्रेन से 50 फीट लंबी पुष्पमाला पहनाई महिदपुर रोड नाके पर परशुराम की तस्वीर भेंट की भेंट की,  नागदा अल्प प्रवास पर नागदा पहुंचे राष्ट्रीय करणी सेवा के प्रदेश अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर का नगर आगमन पर भव्य स्वागत किया गया।  राष्ट्रीय परशुराम सेवा युवा वाहिनी के तत्वावधान में बाईपास स्थित शिवालय पर 50 फीट लंबी व 150 किलो वजनी फूल माला क्रेन द्वारा सांकेतिक पहनाकर ढोल के साथ भव्य स्वागत किया गया।  नीरज शर्मा, राहुल शर्मा, संगठन के जिला संयोजक निलेश मेहता, संतोष शर्मा, हेमंत तिवारी, अवधेश पुरोहित,हिमांशु शर्मा, भुवनेश्वर शर्मा, आशीष उपाध्याय, परशुराम सेना महिला मंडल अध्यक्ष वर्षा मेहता शाहिद बड़ी संख्या में जनमानस मौजूद रहे। इसके उपरांत महिदपुर रोड नाके पर राकेश शर्मा टूटिया खेड़ी से परशुराम सैनिकों के साथ समीप स्थित शिव मंदिर पर पूजन अर्चना कर होने के बाद आराध्य परशुराम देव की तस्वीर भेंट की गई।  प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक चौहान ने भी पुष्पमाला पहनाकर प्रदेश अ...

किसानो की कृषि उपज का तोल और मोल व मंडी टैक्स का शोषण करने के लिए भाजपा सरकार ने विगत 6 वर्षों से कृषि उपज मंडी का नही करवाया चुनावः सुश्री राधा मालवीय जि.प. सदस्य उज्जैन

Image
भारत सागर न्यूज/नागदा । विगत 6 वर्षों से कृषि उपज मण्डियो के चुनाव नही कराकर भाजपा सरकार प्रशासक व व्यापारियों के माध्यम से किसानों का शोषण कर रही है किसानों को अपनी उपज का सही तोल व मोल नही मिल पा रहा है। यह आरोप लगाते हुए जिला पंचायत सदस्य सुश्री राधा मालवीय ने कृषि उपज मण्डी के चुनाव कराने की मांग मुख्यमंत्री से करते हुए कहा है । कि कृषि उपज मंडी के चुनाव में किसान अपना प्रतिनिधित्व सदस्य चुनता है और सदस्य द्वारा अध्यक्ष चुना जाता है जिसमे अध्यक्ष व सदस्य कृषि उपज मंडियों की मॉंनिटरिंग कर किसानो को उनकी उपज का सही दाम और तोल कराकर राहत दे सके व कृषि उपज मंडी के नवीन कार्य व अव्यवस्था को लेकर निर्णय ले सके। सुश्री मालवीय ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार की शोषण की नीतियों से किसान आक्रोशित है किसानों को नकली खाद, नकली बीज व उनकी उपज का मण्डियों में सही दाम नही मिल पा रहा है यहां तक कि फसलों का लागत मुल्य भी नही निकल पा रहा है यदि फसलें प्राकृतिक प्रकोप से फसलें खराब होती है तो न पर्याप्त मात्रा में मुआवजा दिया जा रहा है ना ही बीमा दिया जा रहा है इन सब बातों से डरकर भाजपा सरकार चुनाव नह...

🪔 ग्यारह हजार दीपों से जगमगाया खाचरोद का नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर

Image
- पिछले तीन वर्षों से कांग्रेस नगर परिषद करती है भव्य आयोजन भारत सागर न्यूज/खाचरोद। पिछले तीन वर्षों से खाचरोद में ऐतिहासिक कांग्रेस परिषद द्वारा देव दिवाली महोत्सव मान्य गया। जिसमें ग्यारह हजार  की संख्या में महाकाल भगवान के दर्शन करने भक्तगण पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद  भरावा के नेतृत्व देव दिवाली महोत्सव आयोजन में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक दिलीप सिंह गुर्जर एवं पृथ्वीराज सिंह पवार जनपद उपाध्यक्ष और समस्त पार्षद गण उपस्थित हुए  साथ ही नागदा खाचरोद तहसील विधायक तेज बहादुर सिंह चौहान ने सफल आयोजन की खाचरोद नगर वासियों को बधाई एवं देवउठनी ग्यारस की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

बच्चों द्वारा सांसद ट्रॉफी संकुल स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन

Image
भारत सागर न्यूज/संजय शर्मा/खाचरोद। के कन्याशाला संकुल में  सांसद ट्रॉफी संकुल स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम संकुल प्राचार्य विक्रम मकवाना के निर्देशन और कुश्ती कोच डॉक्टर श्याम सिंह चंद्रावत के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।प्रतियोगिता में बालक वर्ग में आर्यन बूंदीवाल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।  वहीं बालिका वर्ग में तलवी लोहार, चंचल लोहार, शिवानी बैरागी, आरोही राठौड़, यशस्वी राठौड़, किरण राठौड़, पायल राठौड़, अनुष्का वैष्णव, राधा चौहान और आर्या बूंदीवाल ने अपने-अपने वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर संकुल का मान बढ़ाया।बालिका पहलवानों की इस उल्लेखनीय सफलता पर संकुल प्राचार्य विक्रम मकवाना, स्पोर्ट्स टीचर अमन मकवाना,  शिक्षक दशरथ शेजवार, जनशिक्षक आशीष जोशी, जनशिक्षक संतोष शर्मा सहित पवनपुत्र व्यायामशाला के अध्यक्ष राकेश राठौड़, सचिव प्रकाश राठौड़, व्यायामशाला के उस्ताद डॉक्टर श्याम सिंह चंद्रावत तथा थाना प्रभारी धनसिंह नलवाया ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

सिंहस्थ : 2028 के पहले उज्जैन एयरपोर्ट बनेगा

Image
  ब्रेकिंग न्यूज भारत सागर न्यूज/संजय शर्मा ।  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू की उपस्थिति में संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस अवसर पर कहा कि यह समझौता उज्जैन को हवाई संपर्क से जोड़ने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।  इससे न केवल उज्जैन, बल्कि पूरे मालवा क्षेत्र को नए औद्योगिक, पर्यटन और आर्थिक अवसर प्राप्त होंगे। उज्जैन के निकट स्थित दताना हवाई पट्टी को हवाई अड्डे के रूप में विकसित किया जाएगा। उज्जैन एयरपोर्ट ATR-72 विमानों के लिए IFR कंडीशन्स, जिसमें रात में भी उड़ान भरी जा सकेगी।

देवास में EOW की बड़ी कार्रवाई: अपर तहसीलदार हर्षल बहरानी ₹15,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए

Image
भारत सागर न्यूज/देवास। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने शुक्रवार को देवास तहसील कार्यालय में बड़ी कार्रवाई करते हुए अपर तहसीलदार हर्षल बहरानी को ₹15,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। EOW उज्जैन के सीओ एवं डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि 27 अक्टूबर को ताराचंद पटेल नामक नागरिक ने EOW में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया था कि नायब तहसीलदार (अपर तहसीलदार) हर्षल बहरानी ने तीन फाइलों के निराकरण के एवज में रिश्वत की मांग की थी। शिकायत की प्रारंभिक जांच थाना प्रभारी रामजी (EOW देवास) द्वारा की गई, जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद EOW की टीम ने योजना बनाकर आरोपी को ट्रैप किया। शुरुआत में आरोपी द्वारा ₹30,000 से ₹40,000 तक की मांग की गई थी, लेकिन बाद में ₹15,000 में सौदा तय हुआ। आज EOW की टीम ने तय राशि लेते समय हर्षल बहरानी को तहसील कार्यालय में ही रंगे हाथ पकड़ लिया। EOW ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

श्री रामद्वारा में किया तुलसी विवाह का आयोजन

Image
भारत सागर न्यूज/देवास। देवउठनी एकादशी के अवसर पर श्री रामद्वारा में तुलसी विवाह का आयोजन  किया गया। तुलसी विवाह के लिए गन्ने एवं पुष्पमाला से मंडप तैयार किया गया। रामद्वारा के महंत स्वामी रामनारायण जी ने बताया, कि भारतीय संस्कृति में देवउठनी एकादशी का बहुत महत्व है।  आज से सभी शुभ कार्य पुनः प्रारंभ हो जाते हैं। जिस घर में तुलसी विवाह का आयोजन किया जाता है एवं तुलसी माता की रोज पूजा की जाती है उस घर पर ईश्वर की कृपा हमेशा बनी रहती है। संतराम सुमिरन जी एवं बाल संत पुनीत राम जी ने भी तुलसी पूजन किया एवं भजन प्रस्तुत किए। सभी भक्तजनों को तुलसी के पौधे भी वितरित किए गए। इस अवसर पर राम द्वारा सत्संग मंडल के सदस्य उपस्थित थे।

‘मीडिया संवाद एवं दीपावली मिलन’ कार्यक्रम: विधायिका और पत्रकारिता के बीच लोकतांत्रिक संवाद ...एक सशक्त मंच”

Image
- लोकतंत्र के दो स्तंभ एक मंच पर: सेंट्रल इंडिया प्रेस क्लब का मीडिया संवाद एवं दीपावली मिलन” भारत सागर न्यूज/देवास। भोपाल राजधानी के होटल लेक व्यू अशोका में रविवार को सेंट्रल इंडिया प्रेस क्लब (पब्लिक ट्रस्ट) द्वारा आयोजित “मीडिया संवाद एवं दीपावली मिलन” कार्यक्रम में प्रदेशभर के पत्रकारों और जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस वर्ष का विषय था “विधायिका एवं पत्रकारिता - लोकतंत्र के दो प्रमुख आधार स्तंभ।” कार्यक्रम लोकतंत्र की मजबूत जड़ों और पारदर्शी संवाद का प्रतीक बना। मुख्य अतिथि, मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का प्रहरी है और जब विधायिका और मीडिया साझा मंच पर संवाद करते हैं, तब लोकतंत्र की जड़ें और गहरी होती हैं।  उन्होंने कहा कि पत्रकार केवल सूचना देने वाला नहीं है, बल्कि समाज का विचार निर्माता है और उसकी कलम जनता और सत्ता के बीच सशक्त सेतु का काम करती है। नेता प्रतिपक्ष श्री उमंग सिंघार ने कहा कि पत्रकार सच्चाई तक पहुँचने के लिए वही मेहनत करता है, जो एक वकील तर्क जुटाने में और जासूस सबूत ढूँढने में करता है। मीडिया लोकतंत्र की आवाज़ है ...

पिपली बाजार चौराहे पर बाल पथ संचलन का होगा स्वागत

Image
भारत सागर न्यूज/देवास। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा रविवार को बाल स्वयंसेवकों का विराट पथ संचलन शहर में निकलेगा। भजन गायक संजय कुमार जैन ‘ लख्खा जी ’ ने बताया कि पथ संचलन का स्थानीय पिपली बाजार चौराहा पर स्थित श्री पिपलेश्वर महादेव मंदिर परिसर से श्री पिपलेश्वर महादेव भक्त मंडल एवं सेवा समिति के तत्वावधान में वन्दे मातरम् व भारत माता की जय घोष एवं पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया जाएगा। इस दौरान बडी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित होकर पथ संचलन में शामिल बाल स्वयंसेवकों बच्चों का स्वागत अभिनन्दन कर उत्साहवर्धन करेंगे।

देवउठनी ग्यारस व श्री खाटू श्याम जी के जन्मोत्सव पर हुआ महाप्रसादी का वितरण

Image
भारत सागर न्यूज/देवास। देवउठनी ग्यारस व श्री खाटू श्याम जी के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर करने वाला श्याम - कराने वाला श्याम संस्था द्वारा भण्डारा (महाप्रसादी वितरण का आयोजन जवाहर नगर मुख्य मार्ग पर साईं मंदिर के पास किया गया। संस्था सदस्य ने बताया कि भण्डारे का शुभारंभ प्रभु श्री खाटू श्याम जी की आरती के साथ प्रात: 11 बजे से हुआ, जो शाम 4 बजे तक सतत रूप से चलता रहा।  खाटू श्याम मंदिर दर्शन हेतु जाने वाले भक्तों ने बडी संख्या में फरियाली खिचडी, दही, चिप्स, केले व मिक्चर आदि की प्रसादी ग्रहण कर बाबा का दर्शन लाभ लिया। संस्था के गौरव सेन ने बताया कि प्रतिवर्ष हमारी संस्था खाटू श्याम जी के जन्मोत्सव पर निशान यात्रा निकालती है, लेकिन मौसम को देखते हुए भण्डारे का आयोजन किया गया। संस्था वर्षभर विविध आयोजन धर्म के क्षेत्र में करती रहेगी।  संस्था के करीब 15 से अधिक सदस्य बाबा श्याम के भक्तों को प्रसादी वितरण के साथ यातायात व्यवस्था में लगे रहे। संस्था द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान आयोजन स्थल व आसपास पडे नाश्ता प्लेट व डिस्पोजल को ...

प्रदेश में पर्यटन हेलिकॉप्टर सेवा की शुरुआत — मुख्यमंत्री ने दिखाई हरि झंडी, चार हेलिकॉप्टर पहुंचे उज्जैन

Image
भारत सागर न्यूज/उज्जैन/संजय शर्मा । आज़ से मप्र में पीएम पर्यटन हेलिकॉप्टर सेवा शुरू हो गई है। भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने हरि झंडी दिखाकर सेवा का शुभारंभ किया। पहले दिन चार हेलिकॉप्टर मंत्रियों और जनपतिनिघयो को लेकर उज्जैन पहुंचे। मध्य प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आज मप्र के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश में पीएम हेलिकॉप्टर सेवा की शुरुआत की गई।  भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने हेलिकॉप्टर को हरि झंडी दिखाकर सेवा का शुभारंभ किया। अब पर्यटक भोपाल, उज्जैन, ओंकारेश्वर, इन्दौर, पंचमढ़ी, जबलपुर, बांधवगढ़, कान्हा और मढ़ई हेलिकॉप्टर के माध्यम से आ जा सकेंगे। सेवा का नियमित संचलन 20 नवंबर से किया जायेगा। पहले दिन भोपाल से चार हेलिकॉप्टर  प्रदेश के पर्यटन मंत्री प्रीतम लोधी,मंत्री कृष्णा गौर, विघायक रामेश्वर शर्मा,  भगवान दास सबनानी ,भोपाल महापौर मालती राय और अन्य जनप्रतिनिधियो कों लेकर उज्जैन पहुंचे। जहां पुलिस लाइन स्थित हेलिपैड पर प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, निगम सभापति कलावती यादव, शहर भाजपा अध्यक्ष संजय अग्रवाल,महापौर मुके...

सरदार पटेल की जयंती पर महाराष्ट्र समाज में स्पर्धाएं संपन्न

Image
भारत सागर न्यूज/देवास। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की सार्धशती (150वीं जयंती) के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता को समर्पित संस्था भारत भारती एवं बृहन्महाराष्ट्र मंडल, नई दिल्ली के शताब्दी महोत्सव तथा महाराष्ट्र समाज, देवास के संयुक्त तत्वावधान में विविध स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। सरदार पटेल पर आधारित चित्रकला, देशभक्ति काव्यपाठ और निबंध वाचन स्पर्धाओं में देवास की 17 निजी एवं शासकीय शिक्षण संस्थाओं के लगभग 80 विद्यार्थियों ने सहभागिता की। परिणाम इस प्रकार रहे — चित्रकला स्पर्धा :-     प्रथम समूह:- युदित सिंह ठाकुर (प्रथम), देविका सिंह चौहान (द्वितीय), मानसी सैनी (तृतीय)       द्वितीय समूह:- तन्मय राय (प्रथम), निधीश पाटीदार (द्वितीय), कनक थीटे (तृतीय) निबंध वाचन स्पर्धा में दीपाली मोरे (प्रथम), रक्षा म्हासंगे (द्वितीय), कशिश जायसवाल (तृतीय), काव्यपाठ स्पर्धा में जूनियर समूह: प्रियांशी मुचंडीकर (प्रथम), सीनियर समूह: अनवी ठाकुर (प्रथम), नंदिनी प्रजापत (द्वितीय), अजिंक्य पालकर (तृतीय), विद्यालयवार  उपलब्धियाँ:- विंध्याचल एकेडमी ने सर्वाधिक 5 पुरस्कार प्राप्त...