Posts

शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नही होता ! प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय के सेवाभावी शिक्षक मनोहरसिंह ठाकुर को दी भावभीनी विदाई

Image
देवास। शिक्षक का कार्य समाज में हमेशा ही रहता है। इस दृष्टि से वह कभी सेवानिवृत्त नही हो सकता। शासकीय सेवा से निवृत्त होने के बाद भी वह समाज में शिक्षा के प्रसार और एक बेहतर समाज बनाने के लिए कोशिश करता रहता है। उक्त बात बुधवार को बीराखेड़ी के शिक्षक मनोहरसिंह ठाकुर के सेवानिवृत्त होने पर आयोजित बिदाई समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि साहित्य से जुड़े मेहरबानङ्क्षसह ने अपने उद्बोधन में कही।     गौरतलब है कि मनोहरसिंह ठाकुर विगत 35 वर्षों से एक ही शाला में अपनी सेवाएं दे रहे थे। उन्होंने गांव की चार पीडियो के विद्यार्थियो को अपने अध्यापन के माध्यम से शिक्षा प्रदान की। उनके छात्र आज भी कई अच्छे पदो पर समाज व देश सेवा में लगे है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाध्यापक धीरेन्द्रसिंह राणा ने श्री ठाकुर के शैक्षिक कार्य और दायित्व का उल्लेख करते हुए बताया कि आदरणीय गुरूजी ने अपनी शैक्षिक गतिविधियो के माध्यम से नवाचार करते हुए शिक्षा दी। कार्यक्रम का संचालन करते हुए अशोक बुनकर ने कहा कि श्री ठाकुर की अहम बात यह है कि उन्होंने एक ही विद्यालय में इतना लम्बा समय बिताते हुए अपनी सेवाएं दी।

प्रेमचंद आज भी उतने ही प्रासंगिक, प्रेमचन्द का साहित्य आज भी दिखाता है रोशनी

Image
लेखन में समाज को बदलने का माद्दा   देवास। सवा सौ साल बाद प्रेमचन्द आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, बल्कि आज की स्थितियों में पहले से कहीं ज्यादा ही. उनके लेखन में समाज बदलने का माद्दा है। यह बात कलम के सिपाही कहे जाने वाले ख्यात कथाकार मुंशी प्रेमचंद की 139 वीं जयंती पर प्रगतिशील लेखक संघ के द्वारा आयोजित विशेष कार्यक्रम में प्रलेश से जुड़े मेहरबान सिंह ने शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय बीराखेड़ी में कही।      उन्होंने कहा कि जब तक समाज में किसानों की बदहाल स्थिति रहेगी। जब तक अन्य्याय और पाखंड का बोलबाला रहेगा, तब तक प्रेमचंद का साहित्य हमें रोशनी दिखाता रहेगा। अध्यक्षता करते हुए अशोक बुनकर ने कहा कि उनका लेखन जनता का लेखन है। वे किसी वाद या झंडे के नीचे खड़े रहने वाले लेखक नहीं थे, उनका लेखन तो जनता की पक्षधरता का लेखन था। वे सच्चे अर्थों में जनता की पीड़ा को स्वर देने वाले कहानीकार थे। धीरजसिंह राणा ने कहा कि प्रेमचंद ने हमेशा दलित, शोषित एवं पीडि़त वर्ग की पीड़ा को अपने साहित्य में उकेरा है। कार्यक्रम में प्रेमचन्द की कहानी ईदगाह, पंच परमेश्वर का पाठ निहारिका एवं निकिता सहित अ

पीईबी के जिम्मेदार अधिकारियो द्वारा अभ्यार्थियो को दिया जा रहा झूठा आश्वासन

Image
देवास। शिक्षक पात्रता परीक्षा वर्ग 1 और 2 का परीक्षा परिणाम प्रदेश की सरकार छह माह बाद भी घोषित नही कर पाई है। जिस कारण अभ्यार्थियो में रोष व्याप्त है। पीईबी के जिम्मेदार अधिकारियो द्वारा अभ्यार्थियो को सिर्फ परिणाम के लिए झूठा आश्वासन देकर तारीख पर तारीख दी जा रही है। मंगलवार को जिले के समस्त शिक्षक पात्रता अभ्यार्थियो ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।      अभ्यार्थी विजय पटेल ने बताया कि 9 वर्ष के लम्बे इंतजार के बाद मध्यप्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2018 में पीईबी के माध्यम से शिक्षक पात्रता परीक्षा वर्ग-1 एवं वर्ग 2 की ऑनलाइन परीक्षा आयोजित कराई गई थी। ये परीक्षा 1 फरवरी से 10 मार्च 2019 तक आयोजित कराई गई थी। जिसमें प्रदेश के लाखों युवक-युवतियों ने परीक्षा दी थी। पीआईबी द्वारा जिनती भी परीक्षा आयोजित कराई गई है जिनका परीणाम 45 से 90 दिन में घोषित कर दिया। जबकि शिक्षक पात्रता परीक्षा परिणाम पांच से छह माह बीतने के बाद भी घोषित नहीं किया गया है। जिससे प्रदेश के लाखो अभ्यार्थियों का भविष्य दाव पर लग रहा है। मध्यप्रदेश के स्कूलों में शिक्षकों की अत्यंत

नागुखेड़ी को नगर निगम मे शामिल करने को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

देवास। ग्राम पंचायत नागुखेड़ी को नगर निगम मे शामिल करने को लेकर शिवसेना ने मंगलवार को जनसुनवाई में जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। जिला महासचिव सुनील वर्मा ने बताया कि ग्राम पंचायत नागुखेड़ी देवास जनपद पंचायत के अंतर्गत आता है जो कि नगर निगम क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। इस पंचायत को नगर में शामिल किया जाए, क्योंकि इस क्षेत्र में विनायक नगर, पारस रेसीडेंसी, विद्या कुंज कालेज, कमला नगर, देवास जूनियर कॉलेज, तिरूपतिधाम कालोनी, जयदुर्गा कालोनी, बीसीजी महाविद्यालय, मायादेवी कॉलेज, पूजा फ्रुड्स कंपनी ओर अनय कालोनिया व बड़े स्तर की संस्थाए मौजूद है। इस पंचायत में 3 हजार से अधिक मतदाता है। शिवसेना ने कलेक्टर से मांग की है कि ग्राम पंचायत नागुखेड़ी को देवास नगर निगम में सम्मिलित किया जाए, यदि कोई इसमें आपत्ति लेता है तो उसे दरकिनार किया जाए। उक्त जानकारी शिवसेना तहसील प्रमुख लाखन टिपानिया ने दी।

काव्य संध्या संपन्न 

Image
देवास। साहित्य संस्था संस्कृति साहित्य रचनालय संसार के तत्वावधान में एक काव्य गोष्ठी का आयोजन कवि विजय जोशी के निवास स्थान पर किया गया । गोष्ठी की अध्यक्षता साहित्यकार प्रभाकर शर्मा ने की। सर्वप्रथम माँ शारदा की वंदना कवि मनोहर त्रिपाठी ने की। काव्य पाठ में सावन महीने की फुआरों के साथ कविताओं की बयार चली। कवि विजय जोशी ने अपनी मालवी रचनाओं से हास्य बिखेरा। हास्य कवि नरेन्द्र नवगोत्री ने हास्य व्यंग की रचनाओं से श्रोताओं को गुदगुदाया। अम्बाराम चावड़ा, राजेश चौधरी, एस.एन.दुबे ने मुक्तक पढ़े। शायर अजीज रोशन ने एक से बढ़कर एक गजल सुनाई। ओंकारेश्वर गेहलोत ने देशभक्ति की रनचना पढ़ी। काव्य गोष्ठी में पर्यावरण बचाओ, पेढ़ लगाओ, बेटी बचाव का संदेश दिया। गोष्ठी का संचालन नरेन्द्र नवगोत्री ने किया तथा आभार कवि विजय जोशी ने माना। 

देवास के भाजपा नेता नरेन्द्र मोदी से बड़े- यादव

देवास। जिला कांगे्रस महामंत्री एवं पूर्व पार्षद नरेन्द्रसिंह यादव (लल्ला) ने भाजपा नेताओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि शहर के रहवासी आज काफी परेशान है। जहां देखो वहां कीचड़ मचा हुआ है। सबसे बड़ी परेशानी की जड़ सीवरेज प्रोजेक्ट द्वारा जो कार्य शहर में किया जा रहा है उससे पूरा शहर परेशान है और अच्छी भली रोडे खोदी दी गई है। विगत पांच वर्षो से नगर निगम सिवरेज के चलते नए काम नहीं कर पाया  और न ही सिवरेज का काम पूरा हो पाया। जनप्रतिनिधि और अधिकारियों की लापरवाही शहर के रहवासी भुगत रहे हैं। जब जनप्रतिनिधि चुनाव लड़ते हैै तब बडे बडे वादे करते हैं। 24 घंटे मिलने की बात करते हैं। आधी रात को भी काम करने की बात करते है। रोज हाथ जोड़ते हैं। देवास में भी शहरवासियों ने 4 लोगों को वोट दिए। पहला पार्षद, दूसरा महापौर, तीसरा विधायक, चौथा सांसद। परंतु आज हालत यह है कि पार्षद भी अधिकतर अपनी लडृाई सही तरह से नहीं लड़ रहे हैं। देवास की जनता अधिक से अधिक पार्षद का घेराव कर लेती है, परंतु उसकी जड़ तक नहीं जाती। देवास के महापौर, विधायक, सांसद ने एक बार भी प्रदेश के मुख्यमंत्री और विभागीय मंत्री से मिलने की कोशिश न

जिला स्तरीय शालेय बेडमिंटन प्रतियोगिता में कुशाभाऊ ठाकरे बेडमिंटन स्टेडियम के खिलाडियो का रहा दबदबा

Image
देवास। संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के चयन के लिए जिला स्तरीय शालेय बेडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम में किया गया। पूरी प्रतियोगिता में कुशाभाऊ ठाकरे बेडमिनटन स्टेडियम के खिलाडियों का दबदबा रहा। जिला स्तरीय शालेय बेडमिंटन स्पर्धा में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर लक्ष्मी सातालकर, अक्षिता पाँचाल, हिमांशी नरोलिया, तेजस बारोड़, गुरजोतसिंह खनुजा, आदर्श राज पटेल, नबिल कुरैशी, आर्यन पटेल, रबजोतसिंह खनुजा, हिमांशु कारपेंटर, आरूष सूपेकर का संभाग स्तरीय शालेय बेडमिटन प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। ये सभी खिलाड़ी कुशभाऊ ठाकरे स्टेडियम दिलीप महाजन के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। खिलाडियों की इस उपलब्धि पर जिला खेल अधिकारी रूचि शर्मा, अमरजीतसिंह खनुजा, दिलीप महाजन, अजय दायमा, यशवंत डागोरा, गोल्ड शटल फ्लाय बेडमिंटन एकेडमी अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, सचिव अर्जुनसिंह, उपसचिव उज्जवल सातालकर, कोषाध्यक्ष किशोर पाँचाल, उपाध्यक्ष अंकुर बाँठिया, निलेश पटेल एवं समन्वयक नरेंद्र सोनी सहित सदस्य अरविन्दरसिह खनूजा, जितेंद्र वर्मा, जहीर कुरैशी, ओमप्रकाश नरोलिया, प्रकृति बाँठिया, लीना लोंढ़े,