Posts

युवक कांग्रेस ने नगर निगम में भ्रष्टाचार को लेकर किया प्रभावी मार्च महापौर के नाम  दी पाती

देवास । नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार आज पूरे शहर में एक चर्चा का विषय बना हुआ है वही महापौर सुभाष शर्मा की कार्यप्रणाली से पूरा शहर आक्रोशित है। उनके कार्यकाल में 197 करोड़ रुपए की देनदारियां नगर निगम पर बाकी है। इतनी बड़ी देनदारियों को लेकर महापौर आज जवाब देने की स्थिति में नहीं है। भ्रष्टाचार की मांग को लेकर युवक कांग्रेस अध्यक्ष हिम्मत सिंह चावड़ा, जितेंद्र सिंह गौड़, दिग्विजय सिंह झाला ,विश्वजीत सिंह चौहान, पंकज वर्मा, शानु सर्जंरी, प्रतीक शास्त्री, मुकद्दस शेख सहित पदाधिकारियों के नेतृत्व में एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में स्थानीय जवाहर चौक से शहर के विभिन्न मार्गो से होता हुआ एक प्रभावी मार्च नगर निगम कार्यालय में महापौर को एक पत्र सौपने पहुंचा। लेकिन महापौर वहां नहीं थे, उनके नाम लिखा पत्र उनके ऑफिस में उनके कर्मचारी को सौंप दिया। पश्चात नगर निगम गेट पर एक छोटी सभा हुई जिसे संबोधित करते हुए जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी, पूर्व महापौर जय सिंह ठाकुर, रेखा वर्मा , भगवानसिंह चावडा, शौकत हुसैन, विक्रम पटेल ने अपनी बात रखते हुए कहा कि हम शांतिपूर्वक महापौर स

सरकार आते ही कांगे्रस के कार्यकर्ता दादागिरी एवं गुण्डागर्दी पर उतरे - महापौर

देवास। महापौर सुभाष शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि कांगे्रस के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश में सरकार आतेे ही जनता के टेक्स सेे बनाए गए निगम प्रशासनिक भवन में महापौर कक्ष के आसपास तोड़ फोड की गई। जिसकी निंदा करते हुए कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन करने का प्रमुख हथियार हमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने दिया है। यह छोड़कर कांगे्रस कार्यकर्ता आंदोलन के बहाने तोडफ़ोड़ करने एवं गुंडागर्दी के माध्यम से धमकाने का कार्य कर रहे हैं। अभी हाल ही में भाजपा ने शांतिपूर्ण तरीके से एस.पी. ऑफिस एवं नगर निगम कार्यालय में जनता के हित में गांधीवादी तरीके से आंदोलन किए हैं। लेकिन कांगे्रस नगरीय निकाय के चुनाव को देखते हुए गांधीवादी तरीका भूल चुकी है और गुंडागर्दी एवं नौटंकी कर रही है। जिससे देवास नगर की जनता प्रभावित होने वाली नहीं है। 

नगर पालिक निगम मेयर इन काउंसिल की बैठक संपन्न

Image
देवास। नगर पालिक निगम मेयर इन काउंसिल की बैठक महापौर सुभाष शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में नगर निगम का स्वयं का पेट्रोल पम्प स्थापित करने, सार्वजनिक, सामुदायिक शौचालयों की सफाई, धुलाई हेतु दो मिनी जेटिंग एवं मेकेनाइण्ड स्वीपिंग मशीनों को क्रय करने की स्वीकृति, राजीव आवास योजना के भवनों के निर्माण की सीमा, लागत वृद्धि के प्रस्ताव तथा अमृत योजना में पेयजल लाईन डाले जाने की स्वीकृति, चार नवीन वाहन (बोलेरो) क्रय करने, घरों घर कचरा संग्रहण हेतु 6 डम्पियां, तीन ट्रेक्टर ट्राली क्रय करने के प्रस्तावों को पारित किया गया। बैठक में निगम के उज्जैन रोड स्थित डीपो परिसर में पेेट्रोल पम्प स्थापित किए जाने के प्रस्ताव पर महापौर सुभाष शर्मा, आयुक्त संजना जैन ने कहा कि निगम की सेवाओं के साथ साथ आम लोगों को भी इसकी सेवाओं की सुविधा दी जाए। सिटी बस सूत्र सेवा इससे डीजल लेंगे। आयुक्त ने कहा कि हमारे लिये आय का नवीन स्त्रोत भी स्थापित होगा। शासकीय विभागों को भी इस सुविधा का लाभ देंगे। दो कंपनियां हिन्दुस्तान पेट्रोलियम, इंडियन आईल के ऑफर आ रहे हैं। ये कंपनियां हमें संधारण संचालन के साथ ही आवश्

स्वामी जी विष्णु प्रपन्नाचार्य जी महाराज के आगवानी में भव्य झूला उत्सव हुआ

Image
झूला तो झूले रानी राधिका....झुलावे नंद किशोर देवास। गुरुभक्त मंडल देवास के तत्वधान में नागोरिया पीठ एवं पावन पवित्र धाम श्री वेंकटेश मन्दिर इंदौर पीठाधीश्वर श्री विष्णु प्रपन्नाचार्य जी महाराज के पावन सानिध्य में भव्य झूला उत्सव हुआ।  जिसमें विख्यात भजन गायक द्वारका मंत्री ने सावन एवं झूले के भजनो से वातावरण को राधाकृष्ण की भक्ति से ओतप्रोत कर दिया।  फूलो से सुसज्जित झूले में स्वामी जी सरकार के साथ आई लक्ष्मीनारायण की मूर्तियों ओर लगभग चार सौ वर्ष पुरानी लड्डू गोपाल को बिठा कर झुलाया गया । भजन सावन का महीना पवन करे शोर.... आज कदम की डाली झूले राधानन्द किशोर.... पर उपस्थित भक्तो ने भगवान को रेशम की डोरी से झुलाकर सुखद आनन्द की अनुभूति की । भजन झुला तो झूले रानी राधिका ओर झुलावे नन्द किशोर ...पर उपस्थित महिलाओं ने जमकर नृत्य किया।  इस अवसर पर धर्मसभा ने स्वामी जी ने अपने प्रवचन में कहा कि हर सनातनी व्यक्ति को अपने ललाट पर तिलक धारण करना चाहिए, जिस प्रकार एक महिला के सुहाग की रक्षा उसका मंगलसूत्र करता है उसी प्रकार एक भक्त की रक्षा उसका तिलक करता है एवं उसे अच्छे कार्य करने के लिए प्रेरि

आओ सतयुग तुम्हारा हार्दिक अभिनन्दन है

कलयुग में सतयुग सौ वर्ष केे लिए द्रुत गति से शान से उमड़ घुमड़ कर अजर अमर वाणी अटल वाणी परम संत बाबा जयगुरूदेव दयाल के हुकम पर स्वर्ग युग नवीन युग बड़ी शान शौकत से दौड़ता हुआ आ रहा है। असंदिग्ध सुख भविष्य विद्ववान आत्मदर्शी संत सतपुरूष, सूक्ष्म दृष्टि से ही नही अपितु स्थूल नेत्रों से भी देख सकते हैं। कलयुग में मानव का नैतिक एवं आध्यात्मिक पतन मिथ्या भाषण, झूठ, कपट, अन्याय, रोग शोक, मानसिक वेदना, अशुद्ध मनोव्यापार, झूठा मायाचार, स्वार्थी अधंकार, विषय वासना, इंद्रिय लिप्सा, तृष्णा से अपृप्त रेगिस्तान मिला है। मनुष्यों ! चंद वर्ष में शुभ समय आने वाला है। वर्तमान की बुराईयों का शोधन होकर अन्याय, भ्रष्टाचार, अनैतिकता का अंत होकर नयी सुखद, सरल व्यवस्था स्थापित होगी। सतयुग आ रहा है। अपने समस्त आकर्षण, शानोशौकत, सुख समृद्धि में तीस बत्तीस रूपये तौला सोना, चूडिय़ों में हीरे और दूध घी की सुधा धार लेकर आ रहा है। भविष्य में पाप घटेंगे औैर उनका स्थान पुण्य लेगा, यह बिलकुल निश्चित है। हमें सतयुग के स्वागत के लिये हमेशा तैयार रहना चाहिये। नया युग आता है तो परिवर्तन कब होता है? जब जब पाप, मिथ्याचार, स

प्रशासनिक निष्क्रियता एंव राजनैतिक मौन लील रहा उज्जैन रोड वासियों का जीवन

ईवीएम गोडाउन निर्माण के दौरान रजिस्ट्रियों को सर्वे नम्बर के फेर में उलझाकर प्रशासन की सुस्ती एवं राजनेताओं का मौन एक एक कर उज्जैन रोड आनंद नगर के वृद्धों को तनाव देकर मृत्यु के मुंह में धकेल रहा है। मात्र छह माह में 18 मकानों में से दो मकानो के बुजुर्ग असमय ही काल का ग्रास बन गए। सीएम हेल्प लाईन हो या जिलाधीश से निवेदन या राजनेताओं का दरबार हो या फिर पार्षदों के आंगन, कहीं भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। बेचारगी और बेबसी के आलम में आंनद नगर ने अपने एक औैर वरिष्ठ को खो दिया। वरिष्ठ और महिलाओं पर अत्याचार करने वाले कठोर हृदयी प्रशासनिक अधिकारियों को राजनेताओं के मौन की सहमती पूरे आनंद नगर की नींद हराम कर रही है और न्याय की आस में आनंदनगर वासी दर दर निवेदन कर अपने हाल पर रो रहे हैं। मुख्यमंत्री से लेकर जिलाधीश का मौैन शहर को मौत के आगोश में छोडकर वाहवाही बटोरने में लगे हैं। बेबस नागरिक अन्य नागरिक बंधुओं से राय मशवरा कर समय बिता रहे हैं। पर न तो न्याय मिला और न ही आस टूटी है, बस वक्त की नदी में बहने की नियती है मानकर जी रहे हैं। उम्मीद है आततायियों के दिल पसीजेंगे। भवदीय 

वृहद वृक्षारोपण मास के अंतर्गत किया पौधारोपण, गायत्री शक्तिपीठ पर प्रतिदिन नि:शुल्क शाला चलाई जाती है

Image
मित्रता दिवस पर बाल संस्कार शाला के बच्चों द्वारा टेकरी पर शीलनाथ मंदिर परिसर में किया पौधारोपण        देवास । अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के वृहद वृक्षारोपण मास के अंतर्गत गायत्री शक्तिपीठ की बाल संस्कार शाला के बच्चों द्वारा चामुंडा माता टेकरी पर शीलनाथ महाराज के मंदिर परिसर में मंदिर के बाबा माधवानंदगिरी तथा नन्हें मुन्हे बच्चों द्वारा गायत्री मंत्र बोलते हुए  कई फलदार ओर छायादार पौधे रोपे गए ।         गायत्री शक्तिपीठ जनसंचार विभाग के विक्रमसिंह चौधरी एवं विकास चौहान ने बताया कि गायत्री परिवार के वृहद वृक्षारोपण मास के अंतर्गत संस्था  विभिन्न जगहों पर पौधारोपण के आयोजन करती हैं एवं अन्य लोगों को भी इस हेतु प्रेरित करती है । युवा प्रकोष्ठ के केशव पटेल एवं धर्मेन्द्र कुशवाह ने जानकारी देते हुए बताया कि गायत्री शक्तिपीठ पर नन्हे मुंहे बच्चों की नियमित नि:शुल्क बाल संस्कार शाला चलाई जाती है जिसमें एक घंटे बच्चों को स्कूली पढ़ाई के साथ साथ अंग्रेजी, कम्प्यूटर, योग एवं संगीत सिखाया जाता है तथा एक घंटा नैतिक, बौद्धिक एवं अपनी संस्कृति के ज्ञान और सभ्यता को भी बताया जाता ह

सुरीली स्वरांजलि में गूंजे किशोर कुमार के गीत, इंदौर-उज्जैन से भी आए श्रोता

देवास। सदी के महान गायक स्व. किशोर कुमार के जन्मदिन के उपलक्ष्य में शहर के शौकिया गायकों के ग्रुप गीतांजलि का संगीत संध्या का आयोजन 4 अगस्त को सेंट्रल इंडिया अकादमी स्कूल में सम्पन्न हुआ। ग्रुप के  सदस्यों ने स्व. किशोर कुमार के गाये हुए एक से बढ़कर एक युगल एवम सोलो गीत प्रस्तुत कर सभी उपस्थित श्रोताओं एवं अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में भाग लेने इंदौर और उज्जैन से भी किशोर कुमार के गीतों के कई शौकिया गायक उपस्तिथ हुए।  दिनभर चले इस कार्यक्रम में लगभग 60 सुमधुर युगल एवं सोलो गीतों की सफल प्रस्तुति दी गयी। कार्यक्रम में उदय टाकलकर, डॉ जुगल किशोर राठौर, संतोष शर्मा, जितेंद्र शुक्ला, अभय मुले, चरणजीतसिंह अरोरा, संतोष रेकवाल, दीपक करपे, शर्मिला शुक्ला, वैशाली करमबेलकर, रेणुका राठौर, प्रीति शर्मा, हर्षदा चालिसगांवकर, डॉ कृतिका पुंडलिक, कमलेश चतुर्वेदी, डॉ ललित शुक्ला, मनीष उपाध्याय, नवीन सोनी, दुर्गेश यादव, अमित शर्मा, हर्ष श्रीवास्तव, अभ्युदय कुमारसिंह, इंद्रजीत सिंह जुनेजा, सुनील पॉल, रामजीत सिंह, अमित ग्वाल, पंकज व्यास, विनोद भटनागर, ऋतु भटनागर  सहित बडी संख्या में उपस्थित

कीचड़ यात्रा निकालकर किया विरोध प्रदर्शन, 45 वार्डो के वार्डवासियों का मिला सहयोग

Image
देवास। भारत में पहली बार समस्याओं के निराकरण के लिए प्रदर्शन करने का अनूठा तरीका निकाला समाजसेवी साधना प्रजापति ने । साधना प्रजापति ने देवास में कीचड़ की समस्या की ओर ध्यान आकर्षित करवाने के लिये 45 वार्डो से कीचड़ एकत्रित किया तथा प्रत्येक वार्ड के कीचड़ को अलग अलग बाल्टियों में एकत्र कर नगर निगम के समक्ष प्रदर्शन किया। आपने बताया कि महापौर को कीचड़ नहीं दिख रहा है इसलिए हमने यह तरीका अपनाया जैसे कि कावड़ यात्री जगह जगह का जल एकत्र करके महादेव को चढ़ाते हैं उसी प्रकार हमने भी कीचड़ यात्रा के माध्यम से 45 वार्डो का कीचड़ एकत्र कर नगर निगम को अर्पण किया है। इस कीचड़ यात्रा में शाहरूख खान, समीर, ललित भोपाले, बबीता बैरागी, मीना अली फानी, निशा यादव, माला भोजक, जितेन्द्र शर्मा, इमरान खान, दीपक शाक्य, खलील एहमद, जिशान सिद्दिकी, राजेश बराना, कुलदीप पटेल, प्रियांशु, अमर रांगवे, सुरेन्द्र मौय सहित 45 वार्डो के वार्डवासी उपस्थित हुए।

परमात्मा जीव मात्र के नि:स्वार्थ मित्र है- पं. आशुतोष शुक्ल

Image
देवास। जगत में परमात्मा को छोड़कर ऐसा अन्य कोई नहीं है जो अपना सर्वस्व किसी को दे दे, यदि सेवा और स्तुति करनी ही है तो भगवान की करो, जीव जब ईश्वर से प्रेम करता है तब ईश्वर जीव को ईश्वर बना देता है। परमात्मा जीव मात्र के निस्वार्थ मित्र है। संतोष सबसे बड़ा धन होता है, मित्रता हो तो सुदामा कृष्ण के समान। भक्त और भगवान के बीच धन आ जाता है तो संसार भगवान को भूल जाता है। उक्त विचार श्री बालाजी हनुमान मंदिर मुखर्जी नगर में चल रही श्रीमद भागवत में आचार्य आशुतोष शुक्ल (शास्त्री) ने व्यक्त करते हुए कहा कि दरिद्र होना अपराध नहीं, दरिद्रता में भगवान को भूल जाना अपराध है। सुदामा दीन ब्राह्मण थे मगर बचपन के मित्र जो त्रिलोकीनाथ है उनका सदैव स्मरण करते थे, इसलिए भगवान से मिलने गए तो प्रेम के दो मु_ी चावल में उन्होने सुदामा को सर्वस्व दे दिया। कथा में श्रीकृष्ण की सोलह हजार एक सौ आठ रानियों के विवाह की कथा का वर्णन किया, राजा परीक्षित को मोक्ष प्राप्ति की कथा के वृत्तांत के साथ कथा की पूर्णाहूति की गई। इस अवसर पर शाजापुर से पधारे आचार्य अनिलमणि जी ने भागवत जी का पूजन कर पं. शुक्ल का स्वागत किया।

एक माह मे 1100 पौधे लगाने के अभियान को आगे बढ़ाते हुए किया पौधरोपण

Image
देवास। वार्ड क्रमांक 12 के विभिन्न क्षेत्रो में एक माह में 1100 पौधे लगाने का लक्ष्य लेकर पौधारोपण अभियान सतत रूप से चल रहा है। युवा कांग्रेस नेता एवं एडव्होकेट राजेश जायसवाल ने बताया कि लोकनिर्माण एवं पर्यावरण मंत्री सज्जनसिंह वर्मा एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी के वृहद पौधारोपण अभियान से प्रेरणा लेकर गुरूवार को हरियाली अमावस्या पर वार्ड के चाणक्यपुरी में स्थित गार्डन में कलचुरी युवा संगठन के सदस्य विष्णु जायसवाल के जन्मदिवस पर पौधारोपण किया। जिसमें क्षेत्र के आसपास के रहवासियो ने हिस्सा लेकर उनके पालन-पोषण करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से सत्यानारायण जायसवाल, सुरेश जायसवाल, ओमप्रकाश जगवात, कैलाश दुबे, अशोक शर्मा, महेश गोस्वामी, जितेन्द्र जायसवाल, अमर शिवहरे, महेश जायसवाल, धीरज पटेल, बिल्लोर जी, चौधरी जी, मिश्रा जी, अम्बाराम जी, धीरज जायसवाल, अनिल पटेल, पदिलीप जायसवाल, दीपक शर्मा, पवन श्रीवास्तव, विशाल शर्मा, आकाश परमार आदि उपस्थित थे।