Posts

पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में तीन दिवसीय वैपन हैंडलिंग कोर्स का आयोजन

Image
पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में दिनांक 26 दिसंबर से 28 दिसंबर 2019 तक संचालित तीन दिवसीय वैपन हैंडलिंग कोर्स का आयोजन किया गया। इस दौरान उज्जैन जोन के जिला उज्जैन, देवास, शाजापुर, मंदसौर, नीमच, रतलाम, आगर जिलों के लगभग 45 आरक्षक एवं प्रधान आरक्षक शामिल हुए। कोर्स का शुभारंभ 26 दिसंबर 2019 को बीरेन्द्र कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक पीटीएस द्वारा किया गया। बाद पुलिस अधीक्षक बीरेन्द्र कुमार सिंह के आदेश पर एन के मालवीय उपुअ पीटीएस उज्जैन के निर्देशन मे वैपन हैंडलिंग मे पिस्टल, रिवालवर, थ्री नाट थ्री रायफल, इनसास रायफल, गैस गन, एस एल आर रायफल आदि के बारे मे उप निरीक्षक ओंकार सोलंकी, सेवाराम बरसेना, टीटी मेजर छगन मैयडा एवं समस्त पीटीएस प्रशिक्षण स्टाफ द्वारा विस्तार से समझाया गया। बाद 28 दिसम्बर 2019 को शाम  बीरेन्द्र कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक पीटीएस उज्जैन द्वारा कोर्स का समापन प्रमाण पत्र वितरित कर किया गया। उपस्थित शकुन्तला रुहल उपुअ, एनके मालवीय उपुअ पीटीएस, विनय गुप्ता एडीपीओ पीटीएस उज्जैन, रक्षित निरीक्षक अनिल कुमार राय, मुख्य लिपिक ए आर कुरैशी, आरक्षक आकाश पाठक, बहादुर सिंह देवड़ा पीटीएस फ

कुर्मी क्षत्रीय समाज सामाजिक एवं जनकल्याण विकास समिति का पारिवारिक परिचय सम्मेलन आज

देवास। कुर्मी क्षत्रीय समाज सामाजिक एवं जनकल्याण विकास समिति का तृतीय पारिवारिक परिचय सम्मेलन आज 29 दिसम्बर को किंग जार्ज हायर सेकण्डरी स्कूल कैलादेवी रोड बजरंग नगर पर दोपहर 3.30 बजे से आयोजित किया जा रहा है। समाज जिलाअध्यक्ष कुंज बिहारी सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजमणि पटेल राज्यसभा सांसद म.प्र., विशेष अतिथि विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार , शहर कांगे्रस अध्यक्ष मनोज राजानी, म.प्र. युवा कुर्मी क्षत्रीय समाज अध्यक्ष अरूण पटेल, महिला प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ममता एस पटेल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नंदकिशोर पाटीदार करेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील प्रबंधकारिणी समिति की देवी नंदा पंवार, धीरेन्द्रसिंह, जागेश्वरसिंह, बृजराजसिंह, टी.एन.सिंह, संतोष गौर, उमेशसिंह, अनिलसिंह, विजयसिंह, व्हाय एन पटेल, मंगलेशसिंह, जितेन्द्र पाटीदार, अनिरूद्धसिंह, लालजी पटेल, बसंत गौर आदि ने की है।

श्रीशिव महापुराण कथा के साथ प्रतिदिन 5 घंटे हो रहा रूद्र यज्ञ एवं पार्थिव शिवलिंग का पूजन 

Image
देवास। श्री नारायण कुटी सन्यास आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी सुरेशानंद तीर्थ जी महाराज के सानिध्य में परम पूज्य अरविंद जी महाराज के मुखारबिंद से श्री शिव महापुराण कथा चल रही है। श्री शिव महापुराण के प्रथम दिवस से पं. दिलीप शास्त्री एवं 11 ब्राह्मणो द्वारा रूद्र यज्ञ एवं पार्थिव शिवलिंग का पूजन प्रात: 8 से दोपहर 1 बजे तक नित्य चल रहा है। तत्पश्चत दोप. 2 बजे से महापुराण कथा हो रही है। रविवार को श्री शिव महापुराण के छठवे दिवस महाराज श्री ने भगवान शिव के द्वादश ज्योतिर्लिंग अवतारों का विस्तार से वर्णन करते हुए बताया कि भगवान शिव का पहला अवतार सोमनाथ जी का है। इनकी पूजा करने से कुष्ठ आदि रोगों का नाश होता है। दूसरा अवतार मल्लिकार्जुन श्री शैलपर्वत पर हुआ। यह भक्तों को अभीष्ट फल प्रदान करने वाला है। तीसरा अवतार महाकालेश्वर उज्जैनी नगरी में हुआ। यह अपने भक्तों की रक्षा करते हैं। चौथा अवतार ओम कालेश्वर है, जो भक्तों की अभिलाषा पूर्ण करने वाले हैं। पांचवां अवतार केदारेश्वर केदारनाथ, छठा अवतार भीमा शंकर, सातवां अवतार काशी में हुआ, जो बाबा विश्वनाथ के नाम से जाना जाता हैं, जो विश्वनाथ के भक्त हैं औ

नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की... जयघोष से पांडाल हुआ गुंजायमान

Image
देवास। श्री रणवीर हनुमान महिला मंडल, श्री रणवीर हनुमान मंदिर समिति द्वारा रामरहीम नगर, विवेक नगर, देवश्री नगर, राधागंज स्थित श्री रणवीर हनुमान मंदिर में श्रीमद भागवत कथा का संगीतमय आयोजन चल रहा है। मीडिया प्रभारी अशोक जाट ने बताया कि कथा में शनिवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव उत्साह के साथ मनाया। कृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में नंद बाबा के द्वारा टोकरी में नन्हे कृष्ण लला को रखकर पांडाल के बीच में से गुजरने का नजारा वहां पर उपस्थित जनसमूह को अत्यंत भाया। जैसे ही भगवान श्री कृष्ण को पांडाल के मध्य लाया गया तब लोगों ने पुष्प वर्षा कर नंदलाला का अभिवादन किया। श्रद्धालुओं ने नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की... के जयघोष के साथ पांडाल को गुंजायमान कर दिया। नंद बाबा के द्वारा अपने सर पर टोकरी को धारण कर पांडाल में श्रद्धालुओं के बीच से गुजर कर भगवान कृष्ण जी को पाण्डाल पर लाया गया। व्यासपीठ पर विराजित संत शिरोमणि श्री नारायणप्रसाद जी ओझा ने भी कृष्ण कन्हैया लला को अपनी गोदी में बैठाया। महाराज श्री ने कथा में उपस्थित सभी श्रोता गणों को बताया कि जो परमात्मा के लिए समय निकलता है उसकी आयु बढ़ती है।

सब समस्याओ का एक समाधान गौ माता का पूजन- पं. ओझा

Image
देवास। श्रीराम रहीम नगर रणवीर श्री हनुमान मंदिर पर चल रही भागवत ज्ञान महायज्ञ में पं. नारायण प्रसाद जी ओझा ने कहा कि जिस गाय में 33 करोड़ देवी देवता विद्यमान है। वह आज दर-दर की ठोकरे खा रही है। इसलिए आज हमारी दुर्गती होती जा रही है। हम करोड़ो के बंगले बनाते है, लिखते है कुत्तो से सावधान लेकिन गौमाता के लिए कमरा नही बना सकते है। गोरखपुर का एक उदाहरण हैै एक व्यक्ति जिसकी स्थिति दयनीय थी। खाने के लिए तडफ़ता था। एक व्यक्ति गौ माता के लिए गुड़ लाया, उसमें से जो गुड़ थोड़ा बचता वह खालेना तीन दिन तक यह क्रम चला। वह चौथे दिन फिर मजदूरी करने गया। मजदूरी नही मिली। पांचवे दिन भी मजदूरी नही मिली। वह एक झाड़ के पास आकर बैठ गया। गौ माता एक एक टुकड़ा लायी। उसे अपने मुह से गिराती चली जाती। गाय माताकी असीम कृपा से उसे मजदूरी मिली। वह आधी मजदूरी गौ माता की सेवा में लगाता। आज उसकी मल्टिया है। यह कलयुग का प्रत्यक्ष उदाहरण गोरखपुर का है। श्री रणवीर हनुमान मंदिर महिला मण्डल मंदिर समिति के सहयोग से भागवत ज्ञान महायज्ञ का मंगलमय आयोजन चल रहा है। छठे दिन समाजसेवी माँ चामुण्डा सेवा समिति के गेरूलाल व्यास, बीडी

दिगंबर जैन सोशल गु्रप पुष्प की सम्मेद शिखर यात्रा संपन्न

Image
देवास: दिगबर जैन सोशल गु्रप पुष्प की सम्म्मेदशिखरजी की यात्रा 21 से 28 दिसंबर तक यात्रा संम्पन हुई। जिसमें गु्रप के 62 एवं समाज से 18 सदस्य लेकर कुल 80 सदस्य यात्रा पर गए एवं उत्साह पूर्वक सकुशल यात्रा संम्पन हुई। गु्रप अध्यक्ष महेंद्र जैन, सचिव मनीष जैन एवं संजय भाईजी के मार्गदर्शन एवं संघ पति  नीलेश पायल जैन छाबड़ा  के कुशल नेतृत्व में यात्रा सम्पन हुई। प्रथम दिन नीचे की वंदना की गई। दूसरे दिन पहाड़ की परिक्रमा (48 किलोमीटर) 42 सदस्यों के द्वारा पैदल की गई । तीसरे दिन  सम्मेदशिखर विधान का आयोजन पंडित एवं संगीतकार के नेतृत्व में किया गया। चौथे दिन पहाड की वंदना (27 किलोमीटर) की पैदल की गई। रात्रि में क्षिप्रा एक्प्रेस ट्रैन से देवास के लिए प्रस्थान किया गया एवं रविवार को पुन: देवास आगमन हुआ। उक्त जानकारी गु्रप सचिव मनीष जैन जवाहर नगर ने दी ।

श्रीशिव महापुराण कथा में उत्साह से मना शिव-पार्वती विवाह, झूमे भक्त

  देवास। श्री नारायण कुटी सन्यास आश्रम में चल रही श्री शिव महापुराण कथा में परम पूज्य अरविंद जी महाराज ने शिव- पार्वती विवाह की कथा सुनाई। संगीत की स्वरलहरियों पर विवाह की जीवंत प्रस्तुति से भक्त भाव-विभोर होकर झूम उठे। इस दौरान सजी शिव पार्वती की झांकी पर भक्तों ने पुष्पवर्षा की। महाराज जी ने कहा कि कहा कि शंकरजी ने सप्त ऋषियों को विवाह का प्रस्ताव लेकर हिमालय के पास भेजा, विवाह की तिथि निश्चित हुई। नारदजी ने सभी देवताओं को न्योता दिया। गणेश्वर शंखकर्ण, केकराक्ष, विकृत, विशाख, विकृतानन, कपाल, कुंडक, काकपादोदर, मधुपिग, प्रमथ, वीरभद्र आदि गणों के अध्यक्ष चल पड़े। नंदी, क्षेत्रपाल, भैरव आदि गणराज भी कोटि-कोटि गणों के साथ निकल पड़े। ये सभी तीन नेत्र वाले थे। सबके मस्तक पर चंद्रमा और गले में नीले चिन्ह थे। सभी ने रुद्राक्ष के आभूषण पहन रखे थे। सभी के शरीर पर उत्तम भस्म पुती हुई थी। इन गणों के साथ शंकरजी के भूतों, प्रेतों, पिशाचों की सेना भी आकर सम्मिलित हो गई। इनमें डाकिनी, शाकिनी, यातुधान, बेताल, ब्रह्मराक्षस आदि भी शामिल थे। इन सभी के रूप-रंग, आकार-प्रकार, चेष्टाएं, वेश-भूषा, हाव-भाव आदि