Posts

चावल की हेराफेरी पर खाद्य आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई , अनिल जैन का गोडाउन किया सील 

प्रियंक, उज्जैन।  उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह से और एसपी मनोज सिंह  की ताबड़तोड़ कार्रवाई के बावजूद अनाज माफिया कहीं न कहीं घपले- घोटाले और भ्रष्टाचार करने के बाद भी बचने की जुगाड़ में लगे ही रहते हैं।  चावल हेराफेरी की ऐसी ही एक घटना सामने आई जिसमे अधिकारी  ने जानकारी देते हुए बताया कि मोहनलाल मारु एवं सहायक आपूर्ति नियंत्रक श्रीराम बर्डे को सूचना मिली कि मक्सी रोड क्षेत्र में उद्योगपुरी के गोडाउन से चावल की हेराफेरी की जा रही है। ऐसे में तत्काल सहायक आपूर्ति नियंत्रक एम एल मारु व सहायक श्रीराम बर्डे दल बल के साथ मौके पर पहुंचे ,जहां राजस्थान पासिंग एक ट्रक में 40 एमटी चावल भरा पाया गया ट्रक ड्राइवर देवानंद गौतम और क्लीनर सूरज हलधर को पूछताछ के लिए नीचे उतारा तो उन्होंने चावल के संबंध में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं कराई।  ऐसे में महाराष्ट्र निवासी ट्रक मालिक विनोद की जानकारी भी ड्राइवरों ने दी। आसपास पता करने पर खाद्य विभाग के अधिकारियों को जानकारी मिली कि मंगलम तोल कांटे के पीछे अनिल जैन के गोडाउन से यह चावल की हेराफेरी की जा रही थी। क्योंकि मौके पर चावल बिखरा पाया ...

साक्षी शर्मा ओबीसी महासभा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष बनी

Image
देवास। अखिल भारतीय ओबीसी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित कुमार, प्रदेश अध्यक्ष माधुरी साबले एवं जिलाध्यक्ष बसंत वर्मा ने साक्षी शर्मा महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष नियुक्त किया है। कुं. शर्मा के मनोनयन पर अजय शर्मा, योगिता मकवाना, शिवानी सेंधव, अदिति श्रीवास्तव, खुशबू छापरवाल, सलोनी व्यास, शुभांशी गोस्वामी, दीपिका पटीदार, मनीषा प्रजापति, ममता रॉव, मधु शर्मा सहित ईष्टमित्रों ने बधाई दी है। 

चलते हुए आपस मे टकराने से हुआ विवाद,  पुलिस ने 11 लोगो के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा 

  सोनकच्छ । पीपलरांवा थानांतर्गत ग्राम कचनारिया मे दो पक्षों मे चलते समय टकराने के कारण विवाद हो गया। मामला बुधवार शाम 5 बजे का है  । इंदरसिंह एवं वीरेंद्र सेंधव चलने के दौरान आपस मे टकरा गए । जिस पर दोनों मे गालीगलौज हुई  । उस समय गांव के लोगो ने दोनों को समझाईश देकर मामला शांत कर दिया। लेकिन रात्रि को दोनो पक्षों मे विवाद फिर बढ़ गया । जानकारी अनुसार इंदरसिंह के घर लोगो ने आकर तोड़ फोड़ कर दी  एवं उन पर लाठी,  कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया । दोनों पक्षों के  के बीच  विवाद इतना बढ़ गया कि महिलाओ को भी पीटा गया एवं  एक समाज के लोगो को जातिसूचक शब्दों के साथ गालीगलौज की गयी । विवाद मे दोनों पक्ष आमने-सामने हो गये ।  सुचना मिलने पर मौके पर पुलिस बल के साथ टीआई अमित सिंह जादोन  पहुँचे एवं मामला शांत करवाया । पुलिस ने इन्दरसिंग की रिपोर्ट पर वीरेन्द्र, रोहित, अश्विन, नरेंद्र, बनेसिंग तथा राहुल के विरुद्ध भादवी.  452, 427, 323, 294, 506, 34 तथा अजा - अजजा एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है ।  वही दूसरे पक्ष की  ओर से रोहित की रिपो...

जिले में कोरोना से अब तक 12 मौते, जानिए आज का बुलेटिन

Image
कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला देवास (म.प्र.)  कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 08 अगस्त 2020 (यूनिट.आई.डी.एस.पी.) , (आज दिनांक को  प्रातः 6.00 बजे तक, विगत 24 घंटे में )   1 - आज लिये गये सैम्‍पल   448 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या 543 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या 10 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’ 533 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या 2 6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या 20957 7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या 20526 8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या 470 9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’ 19848 10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 2 11 - आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 406 12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या 52 13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या 0 14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉज...

निगम स्वास्थ्य कर्मचारी की हुई थी सर्पदंश से मौत, परिजनों को दी सहायता राशि

Image
राज्य शासन के निर्देशानुसार निगमायुक्त, अधिकारी व कर्मचारियों ने मृतक के परिजनों को दी सहायता राशि देवास। पिछले दिनों नगर निगम स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी की सर्पदंश से मौत हो गई थी, जिसके बाद निगमायुक्त विशाल सिंह चौहान ने उसके परिजनों को आर्थिक सहायता राज्य शासन के निर्देशानुसार की है। वहीं निगम में कार्यरत कर्मचारियोंं व अधिकारियों के द्वारा सहायता राशि भी मृतक के परिवार को उपलब्ध कराई गई है। मृतक के परिजनों को कुल 5 लाख 21 हजार रूपए की आर्थिक रूप से सहायता की गई है, साथ ही निगमायुक्त ने मृतक परिवार के प्रति संवेदना प्रकट कर मृतक को श्रद्धांजलि अर्पित की है। पिछले दिनों नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी राधेश्याम पिता जयराम सिसरवार की सर्प के काटने से मौत हो गई थी। कर्मचारी राधेश्याम की मौत के बाद उसके परिजनों को राज्य शासन के निर्देशानुसार द्वारा आयुक्त विशाल सिंह चौहान द्वारा 2 लाख रूपए का चेक प्रदान किया। वहीं निगम अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी सहायता राशि एकत्रित कर 3 लाख 21 हजार रूपए की सहायता राशि मृतक की पत्नी मधुबाई को दी गई। इस तरह से कुल 5 लाख 21 हज...

न्यायालयीन कार्य को प्रारंभ करने को लेकर सौंपा ज्ञापन

Image
देवास। कोरोना महामारी के कारण सम्पूर्ण देश में लोकडाउन किया गया था, जिसके अंतर्गत न्यायालयों में भी अत्यावश्यक कार्य को छोडक़र न्यायालय में न्यायिक कार्य बंद है। लेकिन सरकार द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए सभी प्रकार के व्यवसायिक प्रतिष्ठानों, कारखानों तथा सभी शासकीय कार्यालय प्रारंभ कर दिए है। जिसमें नियमित कामकाज किया जा रहा है। जिला अभिभाषक संघ के सचिव प्रवीण शर्मा ने बताया कि माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर के आदेश अनुसार प्रदेश के सभी न्यायालयों में लॉकडाउन है, जिसके चलते प्रकरणों की सुनवाई नही हो पा रही है। सिर्फ अतिआवश्यक मामले की सुनवाई वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से की जा रही है। ऐसी परिस्थिति में अधिवक्ताओं को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है एवं आम व्यक्ति न्याय से वंचित हो रहा है। आने वाले समय में इससे न्यायालयीन कार्य का भार बड़ेगा और प्रकरणों की भी संख्या बड़ती जा रही है। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए जिला अभिभाषक संघ देवास के अध्यक्ष मनोज हेतावल, उपाध्यक्ष चंद्रपालसिंह राजपूत (चंदू दरबार), सचिव प्रवीण शर्मा, सहसचिव चंद्रपालसिंह राठौड़ ने माननीय जिला एव...

न्‍याय की बात जन-जन तक पहुंचाना हमारा लक्ष्‍य है- पुरूषोत्‍तम शर्मा

Image
लोक अभियोजन अधिकारियों को दिया गया सोशल मीडिया पर प्रचार प्रसार का प्रशिक्षण म.प्र. लोक अभियोजन ने आज दिनांक 07.08.2020 को ऑनलाईन वेबिनार के माध्‍यम से ‘’विभाग के कार्यो के प्रचार-प्रसार हेतु सोशल मीडिया का बेहतर उपयोग’’ विषय पर प्रशिक्षण श्री पुरूषोत्‍तम शर्मा, महानिदेशक/संचालक लोक अभियोजन म.प्र. की अध्‍यक्षता में आयोजित किया गया। श्रीमती मौसमी तिवारी प्रमुख जनसंपर्क अधिकारी लोक अभियोजन म.प्र. मुख्‍य वक्‍ता एवं विषय विशेषज्ञ के रूप में व्‍याख्‍यान दिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में अध्‍यक्ष महोदय का स्‍वागत एवं परिचय मो. अकरम शेख म.प्र. राज्‍य समन्‍वयक NDPS एक्‍ट/डीपीओ इंदौर द्वारा किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा श्रीम‍ती मौसमी तिवारी प्रमुख जनसंपर्क अधिकारी लोक अभियोजन म.प्र. द्वारा तैयार की गई तथा कार्यक्रम का संचालन भी किया गया। प्रशिक्षण में म.प्र.लोक अभियोजन के सभी विभागीय जनसंपर्क अधिकारी, मीडिया सेल प्रभारी एवं समस्‍त जिला लोक अभियोजन अधिकारी सम्मिलित हुए। श्री पुरूषोत्‍तम शर्मा ने सोशल मीडिया की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहां कि आज के इस आधुनिक युग में किसी व्‍यक्ति के वि...

उज्जैन राघवी थाना प्रभारी कोहली की दुर्घटना में मौत

Image
  Ujjain : उज्जैन जिले के राघवी थाना प्रभारी रामचंद्र कोहली का 4 दिन पहले राऊ से उज्जैन आते वक्त एक्सीडेंट हो गया था। जिससे उन्हें गंभीर चोट आई थी। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने थाना प्रभारी को इलाज इंदौर के बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां उनका इलाज चल रहा था जिसके चलते आज उनकी मौत हो गई है। बताया जाता है कि थाना प्रभारी  राऊ किसी विभाग काम से गए थे।

दो माह के शिशु ने हराया कोरोना को, माँ का दूध बना सबसे बड़ा सहारा 

Image
शिशुओं में कोरोना के उच्च जोखिम वाले धारणाओं के विपरीत खजुराहों में दो माह के बच्चे ने कोविड-19 के संक्रमण को हराया है। सबसे अहम बात यह है कि इस शिशु के अभिभावकों ने इस संक्रमण के दौरान भी माँ के दूध का महत्व समझा और बच्चे को इससे वंचित नहीं किया। छतरपुर जिले के खजुराहों में रहने वाले एक दंपत्ति जो दिल्ली में काम करते है, के यहाँ 13 जून को शिशु का जन्म हुआ। उस वक्त माँ कोरोना से संक्रमित थी। जन्म के कुछ समय बाद वह अपने गाँव लौट आए। एक महिने के बाद जब बच्चा बीमार हुआ तो उसका कोविड टेस्ट करवाया गया। शिशु की रिपोर्ट पाजीटिव आने पर उसे खजुराहों कोविड केयर सेंटर में रखा गया। सेंटर के प्रभारी डॉ. विनीत शर्मा ने बताया कि चूंकि छ: माह तक शिशु को केवल स्तनपान दिया जाना चाहिए, और बच्चा पूरी तरह माँ के दूध पर आश्रित था, इसलिये उसकी माँ और शिशु के लिए सेंटर में खास इंतजाम किए गए। इलाज के दौरान भी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए शिशु को स्तनपान जारी रखा गया। विश्व स्वास्थ्य संगठन के नियमानुसार भी नवजात को किसी भी अवस्था में मॉ का दूध देने की अनुशंसा की जाती है और इससे शिशु की रोग प्रतिरोध क्षमता बढ़...

ऐसे होते है राम के दीवाने | मंदिर निर्माण हेतु मात्र आधे घंटे में राम भक्तों ने 10लाख 78 हजार की दान राशि की एकत्र

Image
खातेगांव, सत्तार खान वर्षों से राम मंदिर की बाट जो रहे राम भक्तों की 5 अगस्त को खुशी का ठिकाना ना रहा कन्नौद खातेगांव सहित हरणगांव में भी प्रभु श्री राम के मंदिर  भूमि पूजन के अवसर पर जगह-जगह सुंदरकांड और रामायण पाठ आयोजित किए गए मिठाइयां बांटी गई तथा एक दूसरे को बधाइयां दी गई अयोध्या में श्री राम मंदिर भूमि पूजन के साथ ही ग्राम हरण गांव में भी राम मंदिर का भूमि पूजन किया गया इतना ही नहीं हरणगांव के लोगों का भक्ति भाव देखिए कि मात्र आधा घंटे में ही मंदिर निर्माण के लिए 10 लाख 78 हजार की राशि दान के रुप में एकत्र की गई हरणगांव के सरपंच श्री मदन लाल मालवीय ने बताया कि यह सैकड़ों साल पुराना भगवान राम का जीर्ण- शीर्ण मंदिर था जिसका आज भूमि पूजन किया गया है विशेष रूप से मंदिर के पुजारी श्री अनिल शर्मा ने 5लाख रुपये की धनराशि मंदिर निर्माण में दान के रूप में दी है. 

दीपो से जगमगाया बागली, रामलला का हुआ अभिषेक

Image
बागली(सोमेश उपाध्याय )।  जटाशंकर तीर्थ में सुबह से जश्न का माहौल था। राम दरबार, मन्दिर व फलाहारी बाबा के चित्र को फूलों से सजाया गया था। महन्त बद्रीदास महाराज व पुजारियों द्वारा 21 लीटर दूध से राम लला का अभिषेक व पूजन किया गया।ततपश्चात श्री रामसंकीर्तन व रामायण पाठ के साथ भजनों पर राम नाम गूंजते रहे। इस अवसर पर लड्डू भी बाटे गए।इसी के साथ बागली के  सभी मंदिरों को सजाया गया।मंदिरों में ढोल बजाए गए। सुंदरकांड व रामायण के पाठ हुए।चम्पाबाग मार्ग पर माली समाज द्वारा 500 मीटर सड़क मार्ग पर दीप श्रृंखला सजाई गई थी। रामदेव ग्रुप व धर्म जागरण मंच द्वारा कारसेवकों का सम्मान कर मन्दिर परिसर में ही पथ संचलन निकाला गया।कोविड संक्रमण के कारण भीड़ भाड़ नही हुई।    

श्रीराम मंदिर निर्माण के भूमिपूजन पर गांव में 111 किलो लड्डू का वितरण 

Image
देवास । श्रीराम मंदिर के निर्माण के लिए कल प्रधानमंत्री मोदी द्वारा भूमिपूजन किया गया। अयोध्या में हुए इस ऐतिहासिक आयोजन का उत्साह पूरे देश में है। वहीं देवास के ग्राम सिंगावदा में श्रीराम के भक्तों में यह उत्साह उत्सव की तरह मनाया गया। इस खुशी में ग्रामवासियों ने गांव में 111 किलो लड्डुओं का वितरण किया। साथ ही ग्रामवासियों ने सरस्वती शिशु मंदिर का भूमिपूजन भी किया। गांवों में इस अवसर पर घर-घर भगवा पताका भी फहराई गई। भूमिपूजन के माहौल से ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखा गया। इस अवसर पर रामभक्त लाखन चौहान ने बताया कि राम हमारे मन में हैं । प्रभु श्रीराम के मंदीर निर्माण के भूमिपूजन से पूरे विश्व में भारत ने एक अलग इतिहास रचा है। इस दौरान जयराम चौहान, शिवनारायण चौहान, अशोक चौहान, मोहन चौहान, गोकुल चौहान आदि ग्रामवासी उपस्थित थे।  

कांग्रेस नेता लक्ष्मीचन्द गुर्जर सहित अन्य 05 नेताओ का निष्कासन निरस्त, कांग्रेस मे हुई ससम्मान वापसी 

Image
मूंदी (तरूण गुप्ता ) क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता लक्ष्मीचन्द गुर्जर ,सहित  अन्य 05कांग्रेस नेताओ को निष्कासन  प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने निरस्त कर दिया है  ।   मांधाता क्षेत्र के 06 कांग्रेस नेताओ की पार्टी मे ससम्मान वापसी का आदेश गुरुवार को जारी किया गया है मध्यप्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी चन्द्रप्रभाष शेखर ने 06अगस्त को आदेश  जारी करते हुये लिखा है कि 06नेताओ का निष्कासन जिला कांग्रेस कमेटी ने किया था इसमे प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अनुमति नही ली गई थी । मांधाता कांग्रेस के जिन नेताओ का कांग्रेस से निष्कासन समाप्त कर कांग्रेस मे वापसी सुनिश्चित  की गई है उनकी सूची इस प्रकार है  1-लक्ष्मीचन्द पिता गोविन्दजी गुर्जर मूंदी  2 बलराम पिता गरीबा पटेल मूंदी  3 लक्ष्मणसिह पिता भगवानसिह पटेल पूर्व अध्यक्ष नगर परिषद मूंदी  4 चन्द्रशेखर चौहान मांधाता ओंकारेश्वर  5 देवेन्द्र चैकसे मांधाता ओंकारेश्वर  6 गोपाल खण्डेलवाल मांधाता  

ब्रेकिंग न्यूज़ खातेगांव : बड़ा हादसा होते-होते टला, ग्राम पटरानी के पास हुआ एक्सीडेंट, दो लोगों को आई चोंट

Image
खातेगांव, सत्तार खान ग्राम पटरानी के पास हुआ एक्सीडेंट, दो लोगों को आई चोंट बड़ा हादसा होते-होते टला, ड्राइवर शराब पीकर चला रहा था की अचानक खेत मे उतर गयीं गाड़ी हरणगांव थाना क्षेत्र का मामला, घायलों को उपचार के लिए खातेगांव भेजा गया MP09 BD 0880 जिस पर प्रेस लिखा था टवेरा सामने से हुई चकनाचूर   ब्रेकिंग न्यूज़ खातेगांव : बड़ा हादसा होते-होते टला, ग्राम पटरानी के पास हुआ एक्सीडेंट, दो लोगों को आई चोंट 👇🏻👇🏻👇🏻 https://bharatsagar.in/?p=1784

टोंक कला : मंदिर में भजन कीर्तन के साथ हुई विशेष आरती

Image
टोंकखुर्द से रोहित सोलंकी की रिपोर्ट अयोध्या में श्री राम  के मंदिर निर्माण को लेकर ग्र्रामीण क्षेत्रों में घर-घर तथा मंदिर भगवा ध्वज से सजे हुए दिखाई दिए। सुबह से ही मंदिरो में भजन कीर्तन, सुंदर कांड का पाठ किया गाया। अयोध्या में श्री  राम मंदिर निर्माण का कार्यक्रम का उल्लास ग्रामीणों में दिख रहा था। ग्रामीणों द्वारा दिवाली की तरह आतिशबाजी करते हुए उत्सव मनाया। इधर ग्राम ग्राम टोंक कला में हनुमान मंदिर में भूमी पूजन किया गया।  गांव में ही हनुमान मंदिर लिए अपनी स्वेच्छा अनुसार चंदा एकत्रित कर मंदिर को बड़ा किया जाएगा इस अवसर पर पंडित आशीष दुबे , बसंत सिंह राजपूत, दुर्गा सिंह गुर्जर प्रदीप राजपूत, हेमराज झाला, हरिपाल सिंह, सोहन मंडलोई, शंकर मंडलोई, अशोक मंडलोई, चतर चौधरी, अनिल सेठ, निरज, प्रीतम, चेतन दीपू, ग्रामीणों द्वारा पूजा अर्चना की गई । 

आयोध्या की तर्ज पर ग्राम छेन्डिया में श्रीराम मंदिर का हुआ भूमि पूजन

Image
झिरन्या :- खंडवा जिले के अंतर्गत आने वाले ग्राम छेन्डिया में भी आयोध्या की तरह 5 अगस्त के दिन ऐतिहासिक बन गया है यहां 200 वर्षो पुराना राम मंदिर जर्जर हो गया था वर्ष 2011 में ग्राम के कमल सिंह द्वारा आभापूरी रोड़ पर भूमि दान दी गई , जिस पर उस समय गांव वालों ने राम मंदिर बनाने की का निर्णय लिया था किन्तु बाद में अधिकांश गाँव वाले पुराने राम मंदिर के स्थान पर ही मन्दिर बनाने के लिए एकमत हो गए जिस कारण कई कुछ वर्षों से मन्दिर काम नही हो पा रहा था 5 अगस्त को कमल सिंह जी द्वारा अपनी भूमि पर शिव मंदिर बनाने की सहमति दी गई एवं पुराने राम मंदिर पर ही राम मंदिर की सहमति के साथ मूर्तिया भी देने की घोषणा की गई इससे मन्दिर के स्थान का विवाद समाप्त हुआ और इसी दिन आयोध्या की तर्ज पर ठीक 12 बजकर 40 मिनिट पर भूमि पूजन भी सम्पन्न हुआ । इसके साथ ही एक साथ हनुमान मंदिर का शेष कार्य पूरा करने कमल सिंह राठौड़ द्वारा दान दी गई भूमि पर धर्मशाला व शिवमंदिर का कार्य पूरा करने तथा पुराने राम मंदिर के स्थान पर नया राम मंदिर निर्माण का कार्य एक साथ करने का संकल्प समस्त गांव वालों द्वारा लिया गया यह कार्यक्रम प्रसिद...

मर्यादा पुरुषोत्तम राम के जीवन आदर्शों एवं पावन स्मृति को सादर  नमन

Image
भारत सागर / सम्पादकीय  मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम वैदिक धर्म एवं संस्कृति के आदर्श हैं। उनका जीवन एवं कार्य वैदिक धर्म की मर्यादाओं के अनुरूप हैं एवं संसार के सभी लोगों के लिए अनुकरणीय हैं। भगवान राम ने अपने आदर्श जीवन एवं व्यवहार से संसार के लोगों को धर्म एवं मर्यादाओं का पालन करने का पावन सन्देश वा उपदेश दिया है। हमारा उद्देश्य उनके जीवन से प्रेरणा लेने सहित उनके अनुरूप अपना जीवन बनाना ही है। राम आदर्श ईश्वर भक्त, आदर्श पुत्र, आदर्श राजा, आदर्श मनुष्य, आदर्श पति, आदर्श भाई, आदर्श मित्र तथा आदर्श शत्रु थे। वह धर्म के साक्षात् आदर्श पुरुष थे। उनके जैसा जीवन बनाना व उनके अनुरूप जीवन व्यतीत करना किसी भी मनुष्य के लिये सरल व सम्भव नहीं है। इसके लिये बहुत अधिक अनुशासित एवं संयमित जीवन व्यतीत करना पड़ता है। इच्छाओं को मारना एवं अपने सुखों को त्यागना पड़ता है जो कि सब मनुष्यों के लिये सम्भव नहीं है। आर्य हिन्दू जाति का सौभाग्य है कि उसके पास भगवान राम के रूप में ऐसा आदर्श ऐतिहासिक जीवन उपलब्ध है। मर्यादा पुरुषोत्तम राम के जीवनीकार महर्षि बाल्मीकि जी भी हमारे श्रद्धास्पद एवं पूजनीय हैं। उन...

आकाशीय बिजली गिरने से बारह वर्ष के बच्चे की मौत 

Image
  खंडवा ब्यूरो :  पालसूद रैयत:- पुनासा विकासखण्ड के अंतर्गत आने वाले ग्राम पालसूद में हल्की बारिश के दौरन आकाशीय बिजली गिरी जिसमे बारह वर्ष का एक युवक और तीन मवेशी बिजली की चपेट में आये घर के सामने नीम का पेड़ है जिस पर झूला बंधा हुआ था जिस पर बारह वर्ष का युवक विकास झूला झूल रहा था पेड़ के पास दो भैस व एक कैड़ा बंधा हुआ था हल्की बारिश हुई अचानक बिजली गिरी जिसमे बारह वर्ष युवक विकास की मौत हो गयी साथ ही तीन मवेशियों की भी मौके पर मौत हो गयी विकास को मोके पर मूंदी अस्पताल लाया गया  जहाँ पर डॉ के परीक्षण के दौरान विकास को म्रत बताया गया। वही मोके पर मूंदी थाना टी आई अंतिम पवार भीम सिंह मंडलोई , जितेंद्र मंडलोई  स्वस्थ केंद्र पहुँच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौप दिया गया।

आज दोपहर साढ़े 12 बजे होगा राम मंदिर का भूमिपूजन, नींव की पहली ईंट रखेंगे पीएम मोदी,जानिये क्या रहेगा पूरा कार्यक्रम ...!

Image
अयोध्या (उत्तर प्रदेश )। अवध में राम मंदिर निर्माण के लिए आज होने वाले भूमि पूजन की तैयारियां पूर्ण हो गईं हैं ! राम मंदिर के शिलान्यास समारोह से पहले राम जन्मभूमि स्थल पर रामार्चन पूजा शुरू हुई। रामार्चन पूजा, भगवान राम के आगमन से पहले सभी प्रमुख देवी-देवताओं को आमंत्रित करने के लिए एक प्रार्थना है। अयोध्या में भूमि पूजन के एक दिन पहले ही भजन, पूजा पाठ का कार्यक्रम आरंभ हो गया। पूरे देश में हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ चल रहा है। अयोध्या में सरयू के घाट और राम की पैड़ी से हनुमानगढ़ी तक मार्ग के दोनों ओर मिट्टी के दीये प्रज्जवलित किए गए है। रोशनी से नहाई अयोध्या में हर ओर प्रसन्नता का वातावरण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस भूमि पूजन कार्यक्रम के लिए कुल 3 घंटे अयोध्या में रहेंगे। मंदिर के भूमि पूजन और शिलान्यास से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हनुमानगढ़ी पर पूजा भी करेंगे। ऐसा कहा जाता है कि भगवान हनुमान के आशीर्वाद के बिना भगवान राम का कोई काम प्रारंभ नहीं किया जाता है। इस कारण से पीएम मोदी पहले हनुमान भगवान की पूजा करेंगे और उसके बाद भूमि पूजन के लिए जाएंगे। अयोध्या में श्रीराम ...

माँ चामुण्डा की नगरी से अयोध्या पहुंचाई मिट्टी 

Image
  देवास। वाल्मिकी धाम के पीठाधीश्वर बाल योगी उमेश नाथ महाराज को अयोध्या से बुलावा आया है। वह राम मंदिर निर्माण भूमिपूजन कार्यक्रम में उज्जैन की मिट्टी लेकर शामिल होने जायेंगे। उन्हें विश्व हिन्दू परिषद की ओर से निमंत्रण प्राप्त हुआ है और वह मध्यप्रदेश सहित भारत के वाल्मिकी समाज का प्रतिनिधित्व करेंगे। बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक पंकज धारू ने बताया कि पीठाधीश्वर को उज्जैन जाकर माँ चामुण्डा-तुलजा भवानी के चरणों मिट्टी ले जाकर दी। वे अयोध्या में इस मिट्टी को मंदिर निर्माण के लिए दान देंगे। जिससे देवास शहर की मिट्टी भी मंदिर निर्माण के लिए साक्षी बनेगी।