Posts

ठेकेदार का घटिया काम नगर निगम की बन रहा पहचान ? आखिर यंत्रियों को किस बात की मिल रही पगार ?

Image
देवास, राहुल परमार। नगर निगम में कई यंत्री पदस्थ हैं। जिनकी पदस्थापना इन उद्देश्यों से की गई होगी कि वे शहर में हो रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता का निर्धारण कर सके लेकिन शहर में हो रहे निर्माण कार्यों का ध्यान नगर निगम के जिम्मेदार ध्यान नही दे पा रहे हैं। पिछले दिनों वार्ड 25 में एक नाली निर्माण का मामला नगर निगम के जिम्मेदारों के सामने आया था लेकिन वहां निरीक्षण करने के बजाय उस नाली के निर्माण को नजरअंदाज कर दिया गया। संभवतः वहां के एक नेताजी से सेटिंग के चलते ही ठेकेदार को काम मिला होगा। तभी तो ठेकेदार ने क्षेत्रीय लोगों तक को अंगूठा दिखा दिया। क्षेत्रीय लोगों को बता दें हो सकता है ये नेताजी आपके वोटों के दम पर आपके क्षेत्र में चुनावी चेहरा लेकर पंहुच जाये और फिर अंतिम दौर में अपनी वाहवाही लूटने के लिए घटिया काम करा दें। यहां एक बड़ा प्रश्न यह भी है कि जब क्षेत्र में घटिया निर्माण कार्य हो रहा है तो कोई भी जनसेवक इसके विरोध के लिए आगे क्यों नही आ रहा है। संभवतः नगरीय निकाय आगे जा चुके हैं और आरक्षण फिलहाल सभी के लिए अभी तक प्रश्न बना हुआ है। इसी वजह से कोई भी नेताजी यहां घटिया कार्यो

गुप्त मार्ग की कार्यवाही से पहले खबरियों ने कर दिया बंटाढार ? बाद की मजबूरी का क्या होगा ‘सरकार’ ?

Image
देवास, राहुल परमार। शहर में कई स्थानों पर अवैध अस्थायी अहाते संचालित हो रहे हैं। जिन अहातों की अवधि अर्थात् जिनकी लायसेंस की फीस 31 मार्च तक की ही जमा थी, वे अहाते भी शहर में बंद हो चुके हैं। इसी की सूचना पर आबकारी का एक दल कैलादेवी चौराहे स्थित एक दुकान पर पंहुचा था। मौके पर से बैठक वाले लोगों को तो विभाग के खबरियों ने भगा दिया लेकिन यदि सुत्रों की माने तो उक्त स्थान पर विभाग के ही एक कर्मचारी की उपस्थिति भी थी। जो कि उन्हें विशेष सत्कार के बतौर मिली थी। हालांकि हम इस बात की पुष्टि नही कर सकते । लेकिन दल के जाने के पहले ही वहां से बैठक लगाये लोगों को रफ्फूचक्कर कर दिया गया। फिर दल को कोई कैसे मिलेगा भला ?       मौके पर पंहुची आबकारी उपनिरीक्षक ने निधि शर्मा ने बताया कि हमारी टीम ने कैलादेवी चौरोहे पर स्थित एक दुकान पर जाकर निरीक्षण किया लेकिन वहां पर कोई भी व्यक्ति नही पाया गया। वहां पड़ोस की दुकान के कुछ कर्मचारी निवास करते हैं जो वही पर ही खाना पकाकर खाते हैं।  🚨गुप्त रास्ते खुलते हैं अवैध अहातों के दरवाजों पर, अहातों की समाप्ति के बावजूद देवास में प्रोग्राम चालू ?      वैसे अधिकारि

गुप्त रास्ते खुलते हैं अवैध अहातों के दरवाजों पर, अहातों की समाप्ति के बावजूद देवास में प्रोग्राम चालू ?

Image
राहुल परमार, देवास। 31 मार्च को कई शराब दुकानों के अहातें कुछ कारणों से बंद कर दिये गए थे। यकीनन इनके माध्यम से इनकी लाखों की कमाई जुड़ी हुई थी। अहातों के बंद होने की स्थिति में यह कमाई बंद हो चुकी थी। इसी प्रकार शहर के कुछ अहातों की अहातों की फीस 31 मार्च तक की ही जमा की गई थी। ऐसी स्थिति में यह सभी अहातें भी बंद हो चुके हैं। लेकिन शहर के कुछ बंद हो चुके अहाते अभी भी गुप्त मार्गों से ग्राहकों की आवाजाही करवाकर फल फूल रहे हैं। बता दें संचालकों ने इसके लिए ग्राहकों को एक विशेष गुप्त रास्ते की सुविधा भी दे रखी है। उक्त अहाते में ग्राहकों को एक अलग मार्ग से प्रवेश करवाया जाता है और शराब परोसकर बैठाया जाता है। वैसे तो इन अहातों की दुकानों की सामने से शटर लगी होती हैं लेकिन गुप्त मार्ग से यह दुकान रंगीन हो रही है।  मुख्य मार्ग पर स्थित इन दुकानों के संचालकों की चालाकी तो जनता समझ गई लेकिन मुख्य बाजार में यह जिम्मेदारों को उनकी कार्यप्रणाली पर शर्मिंदा करवा रहे हैं, संभवतः उन तक यह बात अभी तक नही पंहुची है। वरना कभी के इन गुप्त मार्गों पर ताला लग चुका होता।  मामले में आबकारी विभाग के उपनिरीक्

कोविड अस्पतालों ने सारी हदें पार कर दी हैं...???

Image
कोविड अस्पतालों ने सारी हदें पार कर दी हैं...बेबस और बीमार आमजन पर गिद्धों की तरह टूट पड़े हैं ये सफेदपोश। विडम्बना है कि शासन चुप्पी साध कर बैठा है...!!! बात तो सच है कि एक दिन हम सबको ही तो मरना है लेकिन क्यों कब किसके हाथों ये खुद ही तय करना है। एक ये विपदा उस पर भारी अस्पताल के तख्त ए नशीं खून हो गया पानी इनका अब इनसे बचकर रहना है। गिध्द सी नज़रें खूनी पंजे फूंक में ज़हर की काली छाया सुन लो शहर के राजा साहब अब तुमको दम भरना है। नैतिकता को ताक पे रखकर अस्पताल हो रहे कसाई चूस रहे ये भर-भर दानव जो सबका खून पसीना है। दो हफ़्तों से भर्ती अश्विन अब ज़्यादा बीमार हो गया पास में भर्ती वृद्ध पिता को कल ही काल ने छीना है। एक अदद बीमार हवा ने सारे दर्पण साफ कर दिए सबके सब भूखे नंगे हैं सबको ही धनरस पीना है।                                             #पंकज दीक्षित, इंदौर

अजब-गजब - यहां जलते अंगारों पर यूं नंगे पैर चलती हैं महिलाएं, जानें क्यों करती हैं ऐसा ?

Image
नेवरी में धधकते हुए अंगारों पर से निकली महिलायें  गल महाराज के स्थान पर पूजा कर मांगी मन्नत सैकड़ों वर्ष पुरानी परंपरा का गांव वाले आज भी कर रहे निर्वहन धधकते हुए अंगारों पर से निकलने पर होती हैं हर मनोकामना पूरी सुरेश कछावा /नेवरी। भारत संस्कृति का देश है जहां अनेकों परंपरायें और कई प्रकार के रीति-रिवाज माने जाते हैं। इन्हीं में से एक मान्यता देवास के नेवरी गांव में भी मानी जाती है। देखिए कैसे यहां धधकते अंगारों पर आमजन निकल रहे हैं।       ग्राम नेवरी में रविवार को शाम को शितला सप्तमी के दिन आसपास के गांव से सैकड़ों महिलाओं द्वारा हाटपुरा में स्थित गल महाराज के स्थान पर डोल बाजे के साथ कंकू, चावल, नारियल, बाटी से पुजा अर्चना की गई। इसके बाद गांव के चौकीदार द्वारा गल महाराज के स्थान पर लकड़ी जलाकर अंगारे किये गये। जिस पर सैकड़ों महिलाओ ने गल महाराज के स्थान पर मन्नत मांग कर नंगे पैर चूल (अंगारों) से होकर निकली। धधकते हुए अंगारों पर से सबसे पहले पूजा कर गांव के मोहन लाल पड़ियार निकले। इसके बाद युवती व महिलाये धधकते हुए अंगारो से होकर निकली। गांव में सुख शांति व खुशहाली के लिए गांव के वसूली प

रेडक्रास सोसायटी ने जिला चिकित्सालय में भेंट किए कूलर, पंखे !

Image
देवास। भारतीय रेडक्रास सोसायटी शाखा ने रविवार को महात्मा ग़ांधी जिला चिकित्सालय में गर्मी को देखते हुवे 8 कूलर और पंखे भेंट किए। मरीजों को इस गर्मी और कोरोना काल मे काफी राहत मिलेगी। इस अवसर पर एसडीएम प्रदीप सोनी, रेडक्रॉस सचिव डॉ. केके धूत, मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एमपी शर्मा, सिविल सर्जन डॉ. विडवाई, आरएमओ गोसर साब, डॉ. योगेश वालिम्बे, डॉ आरसी शर्मा, डॉ  मूंदड़ा सर, एमके नागर, आर सी शर्मा, रमेश चंद पालीवाल, दीपक सिंह राठौड़, गिरिराज सिंह चौहान सहित सभी जिला चिकित्सालय के पदाधिकारी और भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के पदाधिकारी उपस्थित थे। उक्त जानकारी पीआरओ जयसिंह सेंधव ने दी। 

ऐसे कैसे संवारोगे शंकरगढ़ को ? उत्खनन या प्रायोजन ! शंकरगढ़ पर मुरम का खनन जारी !

Image
राहुल परमार, देवास। शहर में शंकरगढ़ पहाड़ी पर हुए आयोजनों के बारे में तो आपने सुना ही होगा। संभवतः कई पाठकगण उक्त स्थान पर घूमकर भी आये होंगे। यहां का कायाकल्प करने के लिए जिले के कई विभागों ने सक्रियता दिखाई थी। लाखों के खर्चों के बाद इस पहाड़ी का कायाकल्प बतौर पर्यटन किया जा रहा था। ताकि जो इस पहाड़ी की सुंदरता उत्खनन के बाद समाप्त हो गई थी, वही वापस किसी अन्य रुप में संवारी जा सके । इसलिए देवास के प्रशासनिक अमले ने मिलकर यहां कई कार्यक्रम पिछले कुछ समय में आयोजित किये थे। जिसमें इस पहाड़ी का एक बड़ा क्षेत्र शामिल है। लेकिन पिछले कुछ समय से इसी पहाड़ी के पीछे राजोदा ओर से आने वाले मार्ग पर मुरम की खुदाई जारी है। क्या शंकरगढ़ की सुंदरता बिगाड़ने में कोई कमी रह गई थी जो अब पुन : यहा खुदाई की अनुमति दे दी गई है ? बड़ा प्रश्न तो यह है कि जब यहां कायाकल्प ही होना है तो फिर खुदाई किस बात की। और यदि किसी प्रकार की खुदाई नही है तो फिर अवैध उत्खनन क्यों  ?  इस बारे में अलग-अलग लोगों की अलग-अलग बातें सामने आ रही है। कुछ क्षेत्रीय लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि यहां तालाब निर्माण किया जाएगा।

Dewas- डस्ट चूरी से हो रहा लाखों की नाली का निर्माण, जिम्मेदार हुए छूमंतर ?

Image
राहुल परमार, देवास। शहर में आगामी समय में नगरीय निकाय चुनाव होना है। हालांकि फिलहाल इसके लिए कोई तिथि निर्धारित नही हुई हैं। इधर शहर के वार्ड क्रं 25 में क्रासिंग के पास एक नाली का निर्माण कार्य प्रगति पर है। मौके पर यहा काम करने वाले मजदूर उपस्थित थे। स्थानीय लोगों के अनुसार नाली निर्माण में प्रयोग की जाने वाली सामग्री में कई लापरवाहियां हैं। जैसे नाली निर्माण में रेती नही डाली जा रही है। जबकि निर्माण में रेती और सीमेंट के साथ का मिश्रण मिलाया जाता है। लोगों का कहना है कि इसमें डस्ट चूरी का इस्तेमाल ठेकेदार द्वारा किया जा रहा है। इससे नाली का निर्माण घटिया गुणवत्ता का है। इससे इस निर्माण की समय सीमा भी काफी कम रह जायेगी।  वही शनिवार को कार्य के दौरान मौके पर कोई भी जिम्मेदार इंजिनियर मौजूद नही थे।  और न ही ठेकेदार का कोई सुपरवाइजर । नाली निर्माण तो हो रहा था किंतु पानी के बहाव के साथ । इससे निर्माण कार्य में लगने वाली सीमेंट पानी के साथ ही बह रही थी। और डस्ट चूरी तो पहले ही आधी धूल से भरी होती है।  बता दें कुछ स्थानीय लोग घटिया निर्माण की शिकायत भी नगर निगम में करने का बोल रहे हैं। वह

स्विफ्ट कार में 04 पेटी अंग्रेजी शराब का परिवहन करते हुए पकड़ा, आबकारी विभाग की कार्यवाही !

Image
देवास। कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह के निर्देश पर आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के परिवहन, संग्रहण एवं निर्माण पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत मध्य रात्रि में आबकारी विभाग द्वारा कार्रवाई कर ‍स्विफ्ट कार से अवैध रूप ले जाई शराब  के परिवहन करते हुए पकड़़ा। सहायक आबकारी आयुक्त विक्रमदीप सिंह सांगर ने बताया कि  देशी, विदेशी मदिरा एवं हाथ भट्टी मदिरा का अवैध रुप से निर्माण कर विक्रय कर रहे लोगों के विरुद्ध कंट्रोल रूम प्रभारी आरपी दुबे व सहायक जिला आबकारी अधिकारी नागेन्द्र सिंह जादौन के नेतृत्व में देवास शहर में अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में मुखबिर सूचना के आधार पर स्विफ्ट कर क्रमांक एमपी 41 सीए 3173 में 04 पेटी विदेशी मदिरा व्हिस्की का अवैध रूप से परिवहन करते हुए आरोपी प्रबाल उर्फ राजा कुशवाह निवासी भगत सिंह मार्ग, गोया देवास को पकड़ा गया। जो मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) क का उल्लघंन होने से प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में  जप्त मदिरा का का बाजार मूल्य 38 हजार 40 रुपए है।

सीहोर- जावर थाने में ऊर्जा महिला डेस्क का शुभारंभ, 700 ऊर्जा महिला डेस्क स्थापित करने का निर्णय !

Image
सीहोर/ जावर, रायसिंह मालवीय  जावर। महिलाओं की शिकायतों को सुनने तथा त्वरित कार्यवाही करने के लिए प्रदेश के थानों में वर्गीकरण के आधार पर 700 ऊर्जा महिला डेस्क स्थापित करने का निर्णय राज्य शासन द्वारा लिया गया। इसी के चलते जावर थाने में भी बुधवार को आष्टा एसडीएम विजय मंडलोई आष्टा एसडीओपी मोहन सारवान जावर तहसीलदार रत्नेश थाना प्रभारी मदन इवने श्रीवास्तव सिद्दीगंज थाना प्रभारी वरिष्ठ नेता बाबूलाल पटेल मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र केशव कल्याण सिंह विक्रम सिंह दयाराम परिहार मनोज वेध मेडिकल आफिसर कपिल गायकवाड़ आदि की उपस्थिति में जावर थाने में भी महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया गया। जावर में महिला सउनि. गिरजा मेवाड़ा को ऊर्जा महिला डेस्क के संचालन का कार्य सौंपा गया है।  महिला डेस्क के द्वारा संवेदनशीलता के साथ किया जाएगा त्वरित निराकरण ऊर्जा महिला डेस्क महिलाओं के संबंध में विशेषज्ञ ईकाई के रूप में कार्य करेंगी। जिसे पूर्ण रूप से महिला पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा संचालित किया जाएगा। डेस्क के माध्यम से थानो में महिलाओ को सौहार्दपूर्ण एवं मित्रवत व्यवहार उपलब्ध कराया जायेगा। इसका प्रमुख उद

1 किलोमीटर दूर जंगलों से पानी के लिए मजबूर, ट्यूबवेल खनन की मांग !

Image
जावर के ग्राम मुरावर के गंगा नगर कॉलोनी में गर्मी आते ही पानी की किल्लत शुरू हो जाती है। परेशान गंगानगर रहवासी 1 किलोमीटर दूर जंगलों से पानी के लिए मजबूर हैं। ऐसे में परेशान ग्रामीणजनों ने बजरंग सेना जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ठाकुर को अपनी समस्या बताई उसे लेकर बजरंग सेना जिलाध्यक्ष ने तुरंत अपने संगठन के लोगों के साथ एसडीएम कार्यालय जाकर  ज्ञापन सौंपा। वही पीएचई एसडीओ ने तुरंत गंगा नगर कॉलोनी में बोर उत्खनन कराने का अश्वासन दिया । ज्ञापन सौंपने वाले में अजय मितवल नगर अध्यक्ष बजरंग सेना आष्टा, रमेश पैरवाल, ज्ञान सिंह राजपूत मैना मंडल अध्यक्ष, मेहरबान सिंह, सज्जन सिंह पोरवाल रहे ।