साहब ! यहां टांग नही टूटी मरीज की.... यहां टूट गई है व्यवस्था की टांग ....? बिन विशेषज्ञ कैसे हो ईलाज ?
राहुल परमार, देवास । देवास में कई अस्पतालों में कोविड के मरीजों का ईलाज जारी है। हमेशा अपनी अव्यवस्थाओं को लेकर चर्चा में रहने वाले जिला चिकित्सालय में हाल अभी भी बेहाल हैं। चित्र में दिख रहे मरीज के एक पांव में आपको प्लास्टर दिख रहा है। पांव के गंभीर होने की स्थिति में यह प्लास्टर लगाया गया है। उक्त मरीज को उपरी मंजिल पर ले जाने और वापस नीचे ले जाने के लिए उनके साथ अटेंडर काफी परेशान होते रहे। चित्र 6 मई का है। पिछले कई समय से जिला अस्पताल की लिफ्ट खराब होने से रोजाना मरीज परेशान हो रहे हैं। येन केन परिजनों और अटेंडरों के द्वारा अपने मरीजों को अपने अनुसार ही भर्ती करवाया जाता है। लिफ्ट खराब होने से गंभीर मरीजों जिन्हें जांच के लिए रोजाना नीचे आना होता है, उन्हें सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है। उक्त पैर से घायल व्यक्ति के भाग्य को दोष दें या फिर लाचार व्यवस्था को, जो इन्हें व्हीलचेयर भी एक टूटे पहिये की मिली। काफी देर तक परिजन सही व्हीलचेयर को तलाशते रहे लेकिन काफी देर तक बिना किसी कर्मचारी के सहयोग के कारण उन्हें व्हीलचेयर नही मिल सकी। यदि लिफ्ट सही होती तो उक्त टूटे पहिये