Posts

आधुनिक युग का कुंभकरण ! साल में 300 दिन सोता है ये शख्स ?

Image
                    साल में 300 दिन सोता है ये शख्स ? आपने रामायण में कुंभकरण के बारे में तो सुना ही होगा। लोकवाद के अनुसार कुंभकरण का किरदार सोने के लिए प्रसिध्द था। जो छः माह तक लगातार सोते रहता था और एक बार उठने के बाद फिर 6 माह के लिए सो जाया करता था। इस बार आधुनिक युग के रुप में एक ऐसे इंसान का मामला आया था जो सोने के मामले में कुंभकरण से भी आगे हैं लेकिन चौंकिये नही यह किसी वरदान के कारण नही है बल्कि एक बिमारी के कारण है।  राजस्थान से एक बड़ा हैरान करने वाला मामला सामने आया है। नागौर जिले का एक शख्स पुरखाराम साल में 300 दिन सोता है महीनों के हिसाब से देखा जाए तो ये करीब 10 महीने होते हैं। उनका खाने से लेकर नहाना सब कुछ नींद में ही होता है।   दरअसल परबतसर गांव के रहने वाले 42 साल के पुरखाराम अजीब बीमारी से ग्रसित है। पुरखाराम को एक्सेस हायपरसोम्निया नाम की बीमारी है।  वे अपने ज्यादातर नित्य क्रिया के काम नींद में ही करते हैं। वे कई बार साल में 300 दिन तक सोते हैं। उनका खाने से लेकर नहाना, सब कुछ नींद में ही होता है। सुनने में अजीब लगता है, लेकिन जिले के भादवा गांव के रहने वाले पुरख

मध्य प्रदेश सरकार ला रही है अनोखी स्कीम ! आधी सैलरी के साथ पांच साल तक ले सकेंगे छुट्टी !

Image
मध्य प्रदेश सरकार खर्च बचाने के लिए एक नई स्कीम लेकर आई है। इसके तहत यहां पर गैरजरूरी विभागों के कर्मचारी पांच साल तक के लिए छुट्टी ले सकते हैं। एक अधिकारी के दावे के मुताबिक इस दौरान उन्हें आधी सैलरी मिलती रहेगी। गौरतलब है कि फर्लो नाम से जानी जाने वाली यह योजना ब्रिटेन और अमेरिका जैसे कई देशों में आजमाई जा चुकी है।  मध्य प्रदेश के वित्त विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक प्रदेश में भी फर्लो स्क्रीम का एक प्रस्ताव तैयार किया गया है। इससे कर्ज और आय में कमी से जूझ रहे प्रदेश को राहत मिलेगी। मध्य प्रदेश फिलहाल 2.53 लाख करोड़ के कर्ज में डूबा हुआ है और वहीं कोविड के चलते रेवेन्यू में 30 फीसदी की कमी आई है।   खर्च कम करने की है कवायद प्रदेश के वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा ने बताया कि यह योजना सरकार द्वारा खर्च बचाने के लिए बनाई गई है ताकि आम लोगों का जीवनस्तर सुधारा जा सके। उन्होंने कहा, “हम सभी जानते हैं लॉकडाउन के चलते राज्य सरकार के रेवेन्यू पर बड़ा असर पड़ा है। इसलिए हम लोग तमाम तरह के उपाय करके रेवेन्यु बढ़ाने की कवायद में लगे हैं। इसी कड़ी में हम खर्च में भी कटौती कर रहे हैं। यह स्की

सेवा सहकारी संस्था में धोखाधड़ी कर गबन किए करीब 18 लाख रूपए ....

Image
पूर्व सचिव व पर्यवेक्षक के खिलाफ बैंक मैनेजर ने लिखवाई रिपोर्ट, पुलिस जुटी जांच में  देवास। एक ओर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किसानों के हित को लेकर कार्ययोजना बना रहे हैं, साथ ही प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान जो खुद भी किसान पुत्र होकर किसानों के लिए कई योजनाएं संचालित करते हैं। वही दुसरी ओर इन्हीं योजनाओं के चलते कई ऐसे लोग भी रहते हैं जो किसानों के हित की राशि में गबन कर जाते हैं। ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है जहां सेवा सहकारी संस्था के कुछ सदस्यों ने किसानों के लोन की लिमिट राशि में गबन किया है। ऐसा आरोप संस्था के प्रबंधक ने लगाते हुए संस्था सदस्यों के विरूद्ध नाहर दरवाजा थाने पर रिपोर्ट लिखवाई है। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए इसे विवेचना में लिया है।  नाहर दरवाजा थाना पुलिस ने बताया कि जिले के ग्राम राजोदा की सेवा सहकारी संस्था के सचिव मिर्जा अय्यूब बैग व बैंक मैनेजर सुरेशचन्द्र गुजराती ने रिपोर्ट लिखवाई की संस्था के पूर्व सचिव महेश जैन निवासी तिलक नगर देवास व पूर्व पर्यवेक्षक दिलीप नागर निवासी मक्सी रोड़ देवास ने 22 जून 2018 से लेकर 9 कृषकों के फर्जी हस

ग्राम पंचायत अधिकारियों द्वारा आज से पूर्ण रूप से काम बंद ! प्रदेश भर में अनिश्चितकालीन हड़ताल !

Image
 मध्य प्रदेश में 23000 ग्राम पंचायत के अधिकारियों  द्वारा आज से पूर्ण रूप से अपना काम बंद ! शाजापुर- कालापीपल विधानसभा क्षेत्र में भी जिस तरह से मध्य प्रदेश के 23 हजार ग्राम पंचायत के वर्कर के द्वारा हड़ताल की जा रही है उसी तरह आज कालापीपल विधानसभा क्षेत्र में भी लगभग 300 के करीब सरपंच सचिव रोजगार सहायक एवं पंचायत के कार्यकर्ताओं के द्वारा हड़ताल पर बैठकर जमकर नारेबाजी की, साथ ही हड़ताल को देखते हुए जिस तरह ग्रामीण क्षेत्र की गांवो की पंचायत के कामकाज भी काफी हद तक प्रभावित होते नजर आ रहे हैं !  वहीं शासन की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की महत्वपूर्ण कड़ी माने जाने वाले ग्राम पंचायतों के प्रधान साथ हीं सचिवों ने अपने वेतन वृद्धि अनुकंपा नियुक्ति साथ ही रोजगार सहायकों ने अपनी नियमनीति  के कारणों की मांगों को लेकर आज प्रदेश भर में कार्यकर्ताओं के द्वारा ताला बंद कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठना पड़ा, वही  कालापीपल जनपद में भी अपने जायज मांगों को लेकर संयुक्त मोर्चा ने धरना देते हुए जमकर नारेबाजी की !

मोपेड पर सवार होकर घर जा रहे बुजुर्ग को ट्रक ने मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत

Image
 मोपेड पर सवार होकर घर जा रहे बुजुर्ग को ट्रक ने मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत देवास। एक बुजुर्ग व्यक्ति बालगढ़ चूना खदान मार्ग से टीवीएस मोपेड पर सवार होकर अपने घर जा रहे थे, इसी बीच पीछे से आ रहे ट्रक ने बुजुर्ग को टक्कर मार दी और ट्रक का पहिया लूना पर चढ़ गया जिसमें बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद ट्रक चालक वाहन को छोड़ मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और मृतक के शव को जिला चिकित्सालय पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। वहीं औद्योगिक थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है व आरोपी ट्रक चालक के विरूद्ध अपराध दर्ज कर लिया है।  औद्योगिक थाने के सहायक उपनिरिक्षक केके परमार ने बताया कि बालगढ़ चूना खदान मार्ग पर रामचन्द्र पिता भेरूलाल उम्र 60 वर्ष निवासी पालनगर अपनी टीवीएस मोपेड क्रमांक एमपी 09 एमएक्स 2985 पर सवार होकर गुरूवार शाम को बालगढ़ से सामान लेकर अपने घर चूना खदान मार्ग से जा रहे थे, इसी बीच पीछे से आ रहे टाटा कंपनी के ट्रक चालक ने टक्कर मार दी जिसमें बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक लूना पर सवार बुजुर्ग के ऊपर ट्रक

पंचायत ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त मोर्चा की अनिश्चितकालीन हड़ताल !

Image
पंचायत ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त मोर्चा की अनिश्चितकालीन हड़ताल !  टोंकखुर्द// संयुक्त मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर आज दिनांक 22 /7/2021 से 313 जनपदों में अनिश्चितकालीन हड़ताल कलम बंद हड़ताल प्रारंभ हो गई है, इस तारतम्य में जनपद टोंक खुर्द में भी अनिश्चितकालीन हड़ताल का आगाज संयुक्त मोर्चा ब्लॉक अध्यक्ष जगदिश सिंह राजपूत के नेतृत्व में जनपद के बाहर टेंट लगाकर प्रारंभ किया गया, जिसमें सभी जनपद के सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी सभी बड़ी संख्या में मौजूद रहे ! उनका कहना है कि माननीय मंत्री जी द्वारा सार्थक हमारी मांगों का सार्थक निराकरण नहीं होने से सभी कर्मचारी /अधिकारी अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी, संयुक्त मोर्चा का कहना है कि जब तक हमारी उचित एवं अनार्थिक मांगों का निराकरण नहीं होगा तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी, इस बार करो या मरो की स्थिति में आंदोलन कर रहे हैं जिसमें चरत शिवहरे ,माया राम गुर्जर ,दयाराम सांवलिया ,हरेंद्र सिंह ,शिवनारायण सोनी ,विजय यादव, दिनेश पाटीदार ,गजेंद्र सिंह टकवाना, पंकज श्रीवास्तव बद्रीलाल सोलंकी, रोहित सिंह बेस, यशपाल सिंह कोठारी, दि

नगर हाटपिपलिया में शांति और सौहार्द के साथ मनाया गया ईद-उल-अज़हा का त्योहार...

Image
लोगों ने अपने अपने घरों और मस्जिदों में पड़ी ईद की नमाज ... ईदगाह पर शासन द्वारा निर्धारित लोगों ने अदा की ईद की नमाज ... नमाज के बाद तहसीलदार एवं थाना प्रभारी ने दी मुस्लिम लोगो को ईद की बधाई  !  हाटपीपल्या- नगर हाटपिपलिया में मुस्लिम समाज द्वारा ईद-उल-अज़हा का पर्व शांति और सौहार्द के साथ मनाया गया। सभी ने कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए ईद की नमाज के बाद एक दूसरे को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ईद की बधाई दी। नगर की एक मात्र ईदगाह पर नमाज पढ़ने के लिए शासन द्वारा निर्धारित लोग शेरवानी चौक पर इकट्ठा होकर ईदगाह के लिए रवाना हुए |  ईदगाह के लिए रवाना होने से पहले पूर्व पार्षद हारून मंसूरी ने सभी नमाजियों का फूल माला से स्वागत कर ईद की बधाई दी। ईदगाह पर ईद की नमाज हाफिज हकीम मंसूरी ने पढ़ाई। नमाज के बाद पूरे देश में अमन, शांति व करोना महामारी के खत्म होने की दुआ भी मांगी गई। ईदगाह पर हाटपिपलिया तहसीलदार सत्येंद्र बेरवा व थाना प्रभारी आर.एस. दांगी ने उपस्थित मुस्लिम लोगों को ईद की बधाई दी...