Posts

जबलपुर से इंदौर की ओर जा रहा आयसर वाहन पीछे से ट्रक में घुसा, चालक की हुई मौत.........

Image
वाहन चालक का भाई लोडिंग वाहन लेकर भोपाल जा रहा था उसने देखा था दुर्घटनाग्रस्त वाहन   देवास। जबलपुर से इंदौर की ओर आ रहा आयसर वाहन भोपाल रोड़ स्थित ग्राम जेतपुरा के आगे जा रहे ट्रक में घुस गया। जिसमें आयसर वाहन चालक की मौके पर मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि चालक का छोटा भाई भी वाहन चालक है वह इंदौर से भोपाल की ओर लोडिंग वाहन से जा रहा था। उसी दौरान उसने देखा तो उसका भाई मृत अवस्था में मिला। उसने घटना की सूचना परिजनों को दी जिस पर परिजन मौके पर पहुंचे और मृतक के शव को जिला चिकित्सालय लेकर आए जहां उसका पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। मामले को लेकर बीएनपी थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को जांच में लिया है।           जानकारी के अनुसार अजय पिता रामबाबू उम्र 30 वर्ष निवासी निरंजनपुर खालसा चौक इंदौर जबलपुर से इंदौर की ओर शुक्रवार सुबह करीब 5.30 बजे आयसर वाहन क्रमांक एमपी 09 जीजी 3807 से आ रहा था।  उसी दरमियान उसके आगे चल रहे ट्रक से वह पीछे से भीड़ गया। दुर्घटना मेें अजय का आयसर वाहन आगे से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद अजय आयसर के कैबिन फंस गया था। काफी देर तक अजय कैबि

Video : Dewas-Hatpipliya News रंगारंग आतिशबाजी के बाद श्रीराम लक्ष्मण ने किया 52 फीट रावण के पुतले का दहन

Image
संजू सिसोदिया, हाटपिपल्या  इस वर्ष नृसिंह घाट पर  हुआ रावण के पुतले का दहन कई वर्षों से दशहरे पर रावण के पुतले का दहन  52 फीट ऊंचे रावण पुतले का हुआ दहन रावण दहन के पूर्व जमकर हुई आतिशबाजी  रंगारंग आतिशबाजी लोगों का आकर्षण का केंद्र बनी  नृसिंह घाट पर पुलिस प्रशासन की चाक-चौबंद व्यवस्था  असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक का पर्व  बैंड-बाजों और डीजे के साथ पंहुचे श्रीराम-लक्ष्मण  श्रीराम-लक्ष्मण द्वारा किया गया रावण दहन आसपास के क्षेत्र से हजारों की संख्या में दर्शक पहुंचे नृसिंह घाट  नगर परिषद अध्यक्ष सीएमओ द्वारा की गई उचित व्यवस्था

घर के बाहर खड़े आधा दर्जन वाहनों के असामाजिक तत्वों ने फोड़े कांच, सीसीटीवी कैमरे में एक्टिवा वाहन पर दो संदिग्ध नजर आए

Image
  देवास। चार पहिया वाहनों के कांच फुटने की घटनाएं शहर में कई बार हो चुकी है। पुलिस इस प्रकार की वारदात को अंजाम देने वालों की धरपकड़ भी कर चुकी है। उसके बावजूद घर के बाहर खड़े वाहनों के कांच फोडऩे की वारदातें थम नहीं रही। नगरीय निकाय चुनाव के दौरान सिविल लाईन थाना क्षेत्र के राजाराम नगर में इस प्रकार की वारदातें हुई थी। जिसमें पुलिस ने कई आरोपियों को धरदबोचा था। अब सोमवार व मंगलवार की दरमियानी रात को शहर के राधागंज क्षेत्र के विश्राम बाग, राम-रहीम नगर, मधुबन कॉलोनी में वाहनों के कांच फोडऩे की वारदातें हुई है। हांलाकि इस घटना में दो संदिग्ध अज्ञात युवक सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दिए जो एक्टिवा वाहन से जा रहे हैं। बीएनपी थाना पुलिस ने फरियादियों की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। शारदीय नवरात्र की व्यवस्थाओं में माता टेकरी और शहर में अन्य जगह लगी पुलिस की रात्रि गश्त और अन्य व्यवस्थाएं प्रभावित चल रही हैं। इन्हीं स्थितियों के बीच शहर के विश्राम बाग, राम-रहीम नगर, मधुबन कॉलोनी में सोमवार रात को असामाजिक तत्वों ने जमकर उत्पात मचाया। आधा

विक्रांत क्लब ने निकाली भव्य एवं सबसे अनुठी चुनरी यात्रा, कई जगहों पर हुआ स्वागत Vikrant club dewas

Image
- सैकड़ो जगह पर हुआ स्वागत, भगवान आकर्षक झांकियो ने मोहा मन देवास। माँ शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी विक्रांत क्लब आयोजक एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष विशाल रघुवंशी (चिंटू) के नेतृत्व में भव्य एवं अनुठी चुनरी यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ विधायक गायत्री राजे पवार एवं महाराज विक्रम सिंह पवार पूजा-अर्चना व आरती कर की। सप्तमी पर सयाजीद्वार से प्रारंभ हुई यात्रा में ढोल, ताशे और झांज की धुन पर माता के भक्त हाथ में चुनरी लिए निकले। इसमे अलग-अलग अखाड़ो के कलाकारो ने अपने करतब दिखाए तो ढोल और ताशे की धुन पर युवा थिरकते नजर आए। यात्रा में महाभारत के अर्जुन का रथ जिस पर भगवान श्रीकृष्ण सवार होने की झांकी, भुतभावन भगवान महांकाल की झांकी, माँ कालका भव्य रूप, विशालकाय हनुमान जी एवं आजादी के अमृत महोत्सव का लाइट शो आकर्षण का केन्द्र था। कलाकारो द्वारा नासिक ढोल की विशेष प्रस्तुति दी गई।   करीबन 4 घंटे तक निकली इस यात्रा को माँ के भक्तो ने निहारा। यात्रा का जगह-जगह विभिन्न संगठनों द्वारा स्वागत किया गया। यात्रा एमजी रोड होते हुए माता टेकरी पहुंची। जहां पर माँ चामुण्डा एव

बड़ी माता-छोटी माता को ओढ़ाई चुनरी, पत्रकार स्व. राजेश पवार का रथ पर सवार चित्र रहा आकर्षण का केंद्र

Image
     देवास। माँ शारदीय नवरात्रि महोत्सव के अवसर पर जय माँ भगवती क्लब द्वारा हर वर्ष की भांति इस 8वें वर्ष भी चुनरी यात्रा निकाली गई। आयोजक ओमप्रकाश सेन (डब्बु) ने बताया कि चुनरी यात्रा रविवार को शाम 5 बजे भोलेनाथ मंदिर प्रांगण, शांतिपुरा मिल रोड़ देवास से प्रारंभ हुई। चुनरी यात्रा शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुई रपट मार्ग से माता टेकरी पर पंहुची। जहां माता की पूजा अर्चना के साथ बड़ी माता तुलजा भवानी-छोटी माता मां चामुंडा को चुनरी ओढ़ाई। यात्रा में देवास-शाजापुर लोकसभा सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी चुनरी यात्रा में हाथों में मां की चुनरी हाथो में लेकर और जयकारे लगाते हुए टेकरी तक शामिल हुए। यात्रा में मुख्य आकर्षण का केन्द्र दिवंगत पत्रकार स्व. राजेश पवार का रथ पर सवार चित्र था। यात्रा में बड़ी संख्या में माता-बहने ढोल व बैण्ड पर नृत्य करते हुए चल रही थी। अंत में प्रसादी का वितरण किया गया।

अनोखा मामला : सामान्य प्रसव में तीन बच्चों का जन्म शहर में बना चर्चा का विषय

Image
जिला अस्पताल में प्रसूता ने एक पुत्री व दो पुत्रों को दिया जन्म देवास। जिला अस्पताल में प्रसव के लिए गर्भवती महिला रविवार को खटाम्बा से आई थी। जिसका चिकित्सालय के स्टॉफ ने सामान्य प्रसव कराया। डॉक्टर के मुताबिक मां और बच्चें सभी स्वस्थ है। पहले बच्चे का वजन 1.18 किलोग्राम, दूसरे बच्चे का 1.18 किलोग्राम तथा तीसरे बच्चे का 1.08 किलोग्राम है। सभी पूर्ण रूप से स्वस्थ है इनको ऑब्जरवेशन में एसएनसीयू में रखा है।       जिला चिकित्सालय के आरएमओ डॉ अजय पटेल ने बताया कि रविवार 2 अक्टूबर को भोपाल रोड़ स्थित ग्राम खटाम्बा निवासी श्रीमती मुस्कान पति नवीन उम्र 22 वर्ष इनकी प्रथम डिलेवरी के लिए जिला अस्पताल पहुंची। जिला अस्पताल में स्टॉफ द्वारा जांच में पाया कि पेट में तीन बच्चे हैं। इनका सामान्य प्रसव हो सकता है। अस्पताल में ड्यूटी पर नर्सिग ऑफिसर श्रीमती डिम्पल गुप्ता और सुजाता मेश्राम द्वारा सफलतापूर्वक सामान्य प्रसव कराया। महिला ने दो बालक और एक बालिका को जन्म दिया। डॉक्टर श्रीमती डिम्पल गुप्ता ने बताया कि महिला को आठवां माह लगा ही था सामान्य प्रसव के बाद माँ व तीनों बच्चे स्वस्थ्य व कुशल हैं। एस

बाइक पर तीन युवक घूमने जा रहे थे, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर......

Image
हादसे में दो युवकों की हुई मौत, एक घायल देवास। बाइक पर सवार होकर भोपाल बायपास पर जा रहे तीन युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसमें  तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए ऑटो रिक्शा से जिला चिकित्सालय लाए जहां दो युवकों की मौत हो गई व एक युवक घायल है। परिजनों के बताए अनुसार तीनों युवक रविवार अवकाश होने के चलते घूमने जा रहे थे। उसी बीच बायपास मार्ग पर यह हादसा हो गया। दोनों मृतकों का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं एक घायल युवक का उपचार जारी है। मामले को लेकर बीएनपी थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को जांच में लिया है।  फोटो से जाने सुंदरता इस जंगल की ..... जानिये देवास के सबसे खूबसूरत जंगल के बारे में जहाँ बाघ, तेंदुआ, भालू जैसे वन्य जीव बढ़ा रहे हैं जंगल की शोभा https://www.bharatsagar.page/2022/10/know-about-most-beautiful-forest-of.html           जानकारी के अनुसार अदनान पिता जाकिर निवासी मोमनटोला उम्र 19 वर्ष व अहद पिता अब्दुल खान उम्र 19 वर्ष निवासी पटवर्धन मार्ग पुराना मछलीबाजार हाल मुकाम इटावा व फरदीन पिता शराफत निवासी मोमनटोला भोपाल बायपास की

छत से चटाई लेकर आ रहे मामा-भांजी के ऊपर गिरी दिवार

Image
हादसे में मामा हुए घायल, अस्पताल में भांजी की हुई मौत  फोटो से जाने सुंदरता इस जंगल की ..... जानिये देवास के सबसे खूबसूरत जंगल के बारे में जहाँ बाघ, तेंदुआ, भालू जैसे वन्य जीव बढ़ा रहे हैं जंगल की शोभा https://www.bharatsagar.page/2022/10/know-about-most-beautiful-forest-of.html देवास। औद्योगिक क्षेत्र स्थित ग्राम बीराखेड़ी में घर की छत पर 8 वर्षीय बच्ची चटाई लेने के लिए उसके मामा के साथ गई, वहां से लौटते समय उसने दिवार को हाथ लगाया जिसमें दिवार बच्ची के ऊपर गिर गई इसके साथ ही उसके मामा भी गिर गए। मामा व भांजी दोनों को जिला चिकित्सालय लेकर आए जहां भांजी को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं मामा का हाथ फ्रेक्चर हो गया। बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं मामले को लेकर औद्योगिक थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को जांच में लिया है। जानकारी के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र बीराखेड़ी गली नं. 10 में रविवार दोपहर करीब 4.30 बजे के दरमियान घर पर जान्हवी पिता चेतराम विश्वकर्मा उर्फ चेतन उम्र 8 वर्ष मृल निवासी निवासी शाजापुर हाल मुकाम इंद्रानगर बीराखेड़ी छत पर चटाई लेने उस

देवास मे आज निकलेगी विक्रांत क्लब की भव्य एवं अनूठी चुनरी यात्रा, चलित लेजर शो हनुमान जी, भोलेनाथ का स्वरूप रहेगा आकर्षण का केन्द्र

Image
भारत सागर न्यूज़, देवास। विक्रांत क्लब के तत्वाधान में दो देवियो के वास देवास में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी नगर में भव्य, आकर्षक एवं अनूठी चुनरी का आयोजन किया जा रहा है। आयोजक विशाल रघुवंशी ने बताया कि यात्रा 2 अक्टूबर को शाम 4 बजे एमजी रोड सयाजी द्वार से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न स्थानों से होते हुए माँ चामुण्डा टेकरी पहुंचेगी। जहां बड़ी माता व छोटी माता को चुनरी ओढ़ाई जाएगी। इस वर्ष यात्रा में मुख्य आकर्षण का केन्द्र माता रानी की चुनरी अद्भुत स्मृतियां से बनी हुई रहेगी। ऐसी कई अनोखी कलाकृतियां भक्तो के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी, जो अकल्पनीय है। हरियाणा के विराट रूपी महाबली हनुमान जी महाराज भी भक्तों को दर्शन देने निकलेंगे। वहीं विशाल भगवान महादेव की प्रतिमा व उनके आसपास अघोरी नृत्य की टीम भी नए स्वरूप में देवासवासियों के बीच पहुंचेगी। विश्व ख्याति प्राप्त भगवान की भव्य स्मृतियों के साथ नासिक से देवास की धरती पर पधार रहे प्रसिद्ध पथक गरीब रथ, ढोल, ताशा पार्टी के सदस्य चुनरी यात्रा में मुख्य रूप से माता रानी के चरणों एवं देवास की जनता के समक्ष अपनी प्रस्तुति देंगे। इसके अतिरिक्त चुनरी

168 वर्ष का हुआ डाकघर, देवास डाकघर के कर्मचारियों ने ऐसे मनाई सालगिरह Post office turned 168 years old, Dewas post office employees celebrated anniversary like this

Image
1 अक्टूबर, 1854 को भारत में महारानी विक्टोरिया के नाम पर पहला डाक टिकट जारी हुआ था और इसी दिन भारत में डाक विभाग की स्थापना हुई थी। हालांकि 168 साल के इस सफर में डाक टिकटों में काफी परिवर्तन आया है। अब भारत सरकार डिजिटल डाक टिकट लाॅन्च करने की रूपरेखा तैयार करने का खाका खींच रही है।  🐅🐆 फोटो से जाने सुंदरता इस जंगल की ..... जानिये देवास के सबसे खूबसूरत जंगल के बारे में जहाँ बाघ, तेंदुआ, भालू जैसे वन्य जीव बढ़ा रहे हैं जंगल की शोभा https://www.bharatsagar.page/2022/10/know-about-most-beautiful-forest-of.html        डाक विभाग ने 1 अक्टूबर 2022 को अपनी स्थापना के 168 वर्ष पूर्ण कर लिए है 1 अक्टूबर 1854 को डाक विभाग की स्थापना की गई थी। गौरतलब  है कि डाक विभाग का नेटवर्क समस्त विश्व में सबसे बड़ा नेटवर्क माना जाता है।  डाक विभाग 150000 डाकघरों के मार्फत अपनी सेवाएं दे रहा है। इसी अवसर पर देवास डाक विभाग ने स्वच्छता अभियान के तहत अपना दायित्व निभाया। डाक विभाग देवास की टीम समय-समय पर अपना सामाजिक दायित्व भी निभाती है जिसके तहत उन्होंने रक्तदान, सुकन्या खाता खोलना, कोविड-19 में अनाथ बच्चों

फोटो से जाने सुंदरता इस जंगल की ..... जानिये देवास के सबसे खूबसूरत जंगल के बारे में जहाँ बाघ, तेंदुआ, भालू जैसे वन्य जीव बढ़ा रहे हैं जंगल की शोभा Know about the most beautiful forest of Dewas where wildlife like tiger, leopard, bear are increasing the beauty of the forest.

Image
तैयार हो जाइये जंगल एडवेंचर के लिए, पर्यटकों का मनमोहने को तैयार खिवनी अभ्यारण !  बाघ, तेंदुआ, भालू, लक्कड़बग्गा, भेड़िया, चीतल, चिंकारा, काला हिरण, सांभर डियर, नीलगाय पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रात्रि विश्राम के लिए बुकिंग वेबसाइट https://ecotourism.mponline.gov.in/ पर करें, सफारी के लिए ऑफलाइन बुकिंग कैंपस में ही कर सकते है अभ्यारण क्षेत्र में 140 से अधिक पक्षियों एवं 100 से अधिक वृक्षों एवं झाड़ी की प्रजाति भारत सागर न्यूज़ पर पूर्व में प्रकाशित खिवनी की सुंदरता जरुर पढ़ें ......  भारत सागर न्यूज़, देवास। पश्चिमी मध्यप्रदेश की विंध्याचल पर्वत श्रेणी के दो जिलों देवास एवं सिहोर में फैले और अधिसूचना के हिसाब से मध्यप्रदेश के प्रथम वन्यप्राणी अभ्यारण और जामनेर नदी का उद्गम स्थल खिवनी वन्यप्राणी अभ्यारण पुनः पर्यटकों को अपनी जैवविविधता एवं बाघों की उपस्थिति के साथ स्वागत करने को आतुर है। विंध्याचल पर्वत मालाओं मे फैला खिवनी वन्यप्राणी अभ्यारण अपने मे प्रचुर जैवविविधता समेटे हुए है। अभ्यारण क्षेत्र में 140 से अधिक पक्षियों की प्रजाति, 100 से अधिक वृक्षों एवं झाड़ी प्रजाति, माँसाहारी