Posts

कारगिल विजय दिवस युद्ध में दिवंगत हुए वीर बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि, सैनिकों और भूतपूर्व सैनिकों का किया Tributes paid to the brave martyrs who died in Kargil Vijay Diwas war, tribute to soldiers and ex-servicemen

Image
  भारत सागर न्यूज/देवास। भारतीय जनता पार्टी जिला देवास पर कारगिल युद्ध के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार सैनिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। परंतु भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा के निधन के कारण कार्यक्रम को संक्षिप्त रूप दे दिया गया। जिसके अंतर्गत अन्य कोई औपचारिकता ना करते हुए केवल सैनिकों का सम्मान किया गया।इस अवसर पर अपने उद्बोधन में भाजपा जिला अध्यक्ष ने भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रभात झा के निधन को पार्टी और कार्यकर्ताओं के लिए अपूर्णिय क्षति बताते हुए शोक संवेदना व्यक्त की एवं कारगिल के युद्ध में वीर सैनिकों के बलिदान को स्मरण करते हुए उनके अदम्य साहस और शौर्य की  प्रशंसा करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव वीर सैनिकों के साथ खड़ी रही है और भाजपा की सरकार ने भारतीय सेना को आधुनिकतम बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है।  इसे भी पढे -  वस्कूल में तलवार लहराकर लड़कियों से ....... पुलिस ने दबोचा बदमाशों को !                        कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष राजी...

स्कूल में तलवार लहराकर लड़कियों से ....... पुलिस ने दबोचा बदमाशों को ! Police caught the miscreants who started waving swords at the girls in the school!

Image
- सीहोर जिले के थाना श्यामपुर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही - शासकीय उच्चतर विद्यालय श्यामपुर परिसर में घुसकर तलवार लहरा रहा था - आरोपी को पुलिस ने किया गिर­फ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल राय सिंह मालवीय, सीहोर। सीहोर पुलिस ने विद्यालय में तलवार लहराकर अश्लील कमेंट करने और लड़कियों का पीछा करने वाले दो बदमाशो को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक सीहोर मयंक अवस्थी के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर गीतेश गर्ग एवं एस.डी.ओ.पी पूजा शर्मा के मार्गदर्शन में थाना श्यामपुर पुलिस द्वारा पी.एम.श्री शासकीय उच्चतर विद्यालय श्यामपुर परिसर में घुसकर तलवार लहराने वाले एवं छात्राओं पर अश्लील कमेंट करने व उनका पीछा करने वाले आरोपीगणों को त्वरित कार्यवाही कर गिरफ्तार किया। जिसके बाद आरोपियों को न्यायालय ने जेल भेज दिया। इसे भी पढे -  जिले में कपिला गौशाला से होगा ' एक पेड़ मां के नाम' अभियान का शुभारंभ दरअसल इस मामले में शासकीयविद्यालय श्यामपुर की प्राचार्य द्वारा पुलिस को शिकायत की गई थी। जिसमें दो लड़के सोहेल व सौरभ शाला परिसर में बाईक पर सवार होकर हाथ में तलवार लेकर आये और तलवा...

बाढ़ प्रभावित पुल-पुलियों के मार्ग पर की जा रही बैरिकेडिंग Barricading is being done on the routes of flood affected bridges and culverts.

Image
कलेक्टर सिंह ने बाढ़ का पानी आने पर मार्ग को बंद करने तथा गार्ड तैनात करने के दिए निर्देश वर्षा के दौरान सावधानी रखने की आम नागरिकों से कलेक्टर ने की अपील भारत सागर न्यूज/सीहोर। कलेक्टर प्रवीण सिंह ने सभी राजस्व अधिकारी तथा नगर पालिका अधिकारियों को अपने क्षेत्र के पुल, पुलियों, रपटों पर पानी आने पर बैरिकेड लगाकर आवागमन बंद करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही ऐसे स्थान पर गार्ड की तैनाती करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिन रास्तों पर वर्षा के दौरान आवागमन जोखिम भरा है उन रास्तों पर आवागमन रोकने के भी निर्देश दिए हैं। इसे भी पढे - जावर परिषद के पास पैसे नहीं तो हाट बाजार के व्यापारियों ने चंदा करके फैलवाई मुर्रम राजस्व अमले द्वारा जिले के ग्राम कोठरी में सड़क पर बाढ़ का पानी आ जाने पर मार्ग पर बैरिकेडिंग की गई है। ताकि बाढ़ की स्थिती में कोई पुल पार न करे। साथ ही गार्डों की तैनाती की गई हैं। जिले की अन्य भागों में यातायात सामान्य रूप से चल रहा है। पिछले 24 घंटे से जिले में लगातार वर्षा होने से निचले स्थानों में जल स्तर बढ़ रहा है। जिला प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन द्वारा नागरि...

26 जुलाई सिर्फ एक तारीख नहीं देश के लिए एक त्यौहार है - राजीव खंडेलवाल

Image
" कारगिल विजय के २५ वर्ष पूर्ण, पुर्व संध्या पर भाजयुमो की मशाल रैली के साथ विभिन्न अयोजन"   भारत सागर न्यूज/देवास।  "26 जुलाई को मनाया जाने वाला कारगिल विजय दिवस भारत के लिए अहम दिन है। यह 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान देश के लिए अपनी जान की आहुति देने वाले भारतीय शहीद सैनिकों के शौर्य एवं पराक्रम को नमन के साथ ही कारगिल विजय होने पर प्रत्येक भारतीय को गौरांवित होने का क्षण भी है "  उक्त विचार उक्त विचार भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल ने मशाल रैली के समापन के दौरान व्यक्त किए । जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी सतीश चौहान ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भारतीय जनता युवा जिला अध्यक्ष राम सोनी की अगुवाई में कारगिल विजय दिवस की रजत जयंती के अवसर पर पूर्व संध्या पर मशाल रैली निकालकर शहीदों के शौर्य एवं पराक्रम को नमन करने के साथ ही कारगिल विजय में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों को भाजपा कार्यालय पर विजयदीप स्तंभ प्रज्वलवित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।  इस दौरान कारगिल युद्ध पर आधारित एक चित्र प्रदर्शनी भाजपा कार्यालय में लगाई गई जि...

Collector Gupta ने राज्य स्तरीय सीनियर रेटिंग Chase प्रतियोगिता का किया शुभारम्‍भ Collector Gupta launches state level Senior Rating Chase competition

Image
प्रतियोगिता में सफल होने पर देश और अंर्तराष्‍ट्रीय स्‍तर पर खेलने का मिल सकता है मौका – कलेक्‍टर गुप्‍ता प्रतियोगिता में प्रदेशभर के 163 खिलाड़ी ले रहे है भाग      भारत सागर न्यूज/देवास। जिला शतरंज संघ द्वारा सरदाना इंटरनेशनल स्कूल देवास में 26 से 28 जुलाई तक तीन दिवसीय राज्य स्तरीय सीनियर रेटिंग चेस प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। राज्य स्तरीय सीनियर रेटिंग चेस प्रतियोगिता शुभारम्‍भ कलेक्‍टर ऋषव गुप्‍ता द्वारा किया गया। कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने जिला स्‍तरीय शतरंज प्रतियोगिता का अवलोकन किया और खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए कलेक्‍टर गुप्‍ता ने शतरंज भी खेला। सरदाना स्‍कूल में आयोजित शतरंज प्रतियोगिता में अपने बीच कलेक्‍टर गुप्‍ता को पाकर खिलाड़ी बहुत खुश दिखे। शतरंज प्रतियोगिता के शुभारम्‍भ के दौरान सांस्‍कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुए। इसे भी पढे -  गधों को ढूंढ-ढूंढ कर खिला रहे लोग गुलाब जामुन....                     कलेक्‍टर गुप्‍ता ने कहा कि जीतना जरूरी नहीं है, खेल भावना से खेलना ज्‍यादा जरूरी है। शतरंज खेलन से ए...

गधों को ढूंढ-ढूंढ कर खिला रहे लोग गुलाब जामुन....

Image
भारत सागर न्यूज/मंदसौर। सोशल मीडिया पर एक विडिओ वायरल हो रहा है जिसमें लोग गधों को ढूंढकर उन्हें गुलाब जामुन खिला रहे है। मंदसौर जिले में बारिश नहीं हो रही थी। सब जगह जहां बारिश हो रही है, वही मदसौर जिले में बारिश नहीं हो रही।  इस पर मान्यता के अनुसार लोगों ने अच्छी बारिश की कामना के साथ गधों से श्मशान में हल चलवाया था। साथ ही श्मशान में नमक की बुआई की गई थी। इसे भी पढे -  जावर परिषद के पास पैसे नहीं तो हाट बाजार के व्यापारियों ने चंदा करके फैलवाई मुर्रम              वहाँ के रहवासियों का कहना था कि मंदसौर में अच्छी बारिश होती है, तो गधों को गुलाब जामुन खिलाए जाएंगे। अब मंदसौर और आस-पास के इलाकों में झमाझम बारिश शुरू होने के बाद गधों को गुलाब जामुन खिलाए गए हैं। वीडियो में देखा जा रहा है कि दो गधों को थाली में भरकर गुलाब जामुन खिलाए जा रहे हैं। हालांकि ये वही गधे हैं जिनसे हल चलवाया गया था।  इसे भी पढे -  देवास-भोपाल रोड पर दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने बस में की तोडफोड़

SDM भू-अर्जन एवं भुगतान में आ रही कठनाईयों का निराकरण करें – कलेक्‍टर गुप्‍ता

Image
कलेक्‍टर गुप्‍ता की अध्‍यक्षता में भू-अर्जन के संबंध में बैठक आयोजित जिले में चल रही परियोजना की समीक्षा कर शीघ्र कार्यवाही के निर्देश दिये भारत सागर न्यूज/देवास। भू-अर्जन के संबंध में कलेक्‍टर ऋषव गुप्‍ता की अध्‍यक्षता में कलेक्‍टर कार्यालय सभाकक्ष बैठक आयोजित हुई। बैठक में कलेक्‍टर गुप्‍ता ने भू-अर्जन के संबंध में अनुभाग स्‍तर पर समीक्षा कर निर्देश दिये कि जिले में जहां भी कार्य चल रहा है, वहां से अतिक्रमण हटाकर संबंधित ऐजेंसी को भूमि का कब्‍जा दिलाए। इसे भी पढे - जावर परिषद के पास पैसे नहीं तो हाट बाजार के व्यापारियों ने चंदा करके फैलवाई मुर्रम      बैठक में कलेक्‍टर गुप्‍ता ने एनवीडीए, एनएच, डब्‍ल्‍यूआरडी, जल निगम की विभागवार समीक्षा की और भू-अर्जन एवं भुगतान में आ रही कठनाईयों का निराकरण करने के लिए संबंधित एसडीएम को निर्देश दिये। एनएच संबंधी जानकारी नहीं देने पर कलेक्‍टर गुप्‍ता ने खातेगावं तहसीलदार अरविंद दिवाकर को शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश दिये।      कलेक्‍टर गुप्‍ता ने कहा कि सभी एसडीएम भूमि अधिग्रहण कर एनएच, डब्‍ल्‍यूआरडी, रेलवे और जल निगम ...

त्यौहारों को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग उज्जैन शहर के खाद्य प्रतिष्ठानों पर कार्यवाही

Image
भारत सागर न्यूज/उज्जैन। आगामी त्यौहारों एवं श्रावण में आने वाले श्रद्धालुओं को साफ, स्वच्छ एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध हो सके। इस हेतु उज्जैन शहर के होटल, रेस्टोरेंट एवं अन्य प्रतिष्ठानों की लगातार जांच की जा रही है। इसी क्रम में 25.07.2024 को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा माय गेलेक्सी आईस्क्रीम बम्बाखाना उज्जैन से फरियाली कुल्फी, बटर स्कोच, स्वीट वेनिला, चोका बलास्ट के नमूनें, ए.के. इन्टरप्राईजेस पटनी बाजार उज्जैन से चाय का नमूना एवं गोकुल रस रेस्टोरंेट पटनी बाजार उज्जैन से आटा, तुअर दाल, चावल, मिर्च पावडर एवं धनिया पावडर आदि के नमूनें लिये गये। उपरोक्त सभी जांच हेतु खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गये। इसे भी पढे - जावर परिषद के पास पैसे नहीं तो हाट बाजार के व्यापारियों ने चंदा करके फैलवाई मुर्रम साथ ही चलित खाद्य प्रयोगशाला के माध्यम से महाकाल लोक जयसिंहपुरा स्थित वृन्दावन रेस्टोरेंट पर ग्रेवी एवं आटा उपयुक्त न होने से मौके पर ही विनष्ट करवाया एवं खाद्य उपभोक्ताओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इसे भी पढे -  देवास-भोपाल रोड पर दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत, ...

MP Weather: 22 जिलों में बारिश का अलर्ट MP Weather: Rain alert in 22 districts

Image
  भारत सागर न्यूज/देवास। प्रदेश के निवाड़ी, टीकमगढ़, सीहोर, रायसेन, खरगोन, खंडवा, हरदा, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी और बालाघाट जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसी तरह धार, इंदौर, देवास, राजगढ़, सागर, दमोह, छतरपुर, पन्ना, मंडला, बुरहानपुर में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन समेत प्रदेश के अन्य जिलों में गरज-चमक, हल्की बारिश और आंधी का दौर जारी रहेगा। इसे भी पढे -   MP Weather: ग्वालियर चंबल संभाग में भारी बारिश का Alert, गरज-चमक के साथ यहां बरसेंगे मेघ, IMD ने जारी की चेतावनी

जिला पंचायत सीईओ ने किया मनरेगा अंतर्गत निर्मित तालाब का निरीक्षण District Panchayat CEO inspected the pond constructed under MNREGA

Image
भारत सागर न्यूज/सीहोर। जिला पंचायत सीईओ आशीष तिवारी ने आष्टा के ग्राम भीलखेडी सड़क स्थित इंटरनेशनल सेंटर फॉर एग्रीकल्चर रिसर्च इन दा ड्राई एरियास (ICARDA) द्वारा मनरेगा के तहत निर्मित तालाब का निरीक्षण किया। उन्होंने ईकार्डा द्वारा किए जा रहे कार्यो के विषय में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने किसानों के प्रशिक्षण के लिए बनाए जा रहे प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने दलहनी बीजों एवं केकटस पर होने वाली रिसर्च के बारे में वहां पर उपस्थित वैज्ञानिकों से विस्तार से जानकारी ली। जिला पंचायत सीईओ आशीष तिवारी ने इस अवसर पर एक पेड़ मां नाम अभियान के तहत पौधरोपण भी किया। निरीक्षण के दौरान आष्टा जनपद सीईओ अमित व्यास, इकार्डा के शोधकर्ता रोहित, बीडीओ सुश्री पूजा सोलंकी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। इसे भी पढे - जावर परिषद के पास पैसे नहीं तो हाट बाजार के व्यापारियों ने चंदा करके फैलवाई मुर्रम जिला सीईओ आशीष तिवारी जिला पंचायत कार्यालय परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत जिला पंचायत के कर्मचारियों के साथ पौधरोपण किया तथा वायुदूत एप पर अपलोड भी किया। इसे भी पढे -  देवास-भो...

देवास जिले में गठित डायग्नोकस्टिक टीम ने विकासखण्ड सोनकच्छ के ग्रामों में सोयाबीन फसल का निरीक्षण कर किसानों को दी सलाह

Image
        भारत सागर न्यूज/देवास । जिले में गठित डायग्नोकस्टिक टीम द्वारा विकासखण्ड सोनकच्छ के ग्राम जगदीशपुर, बावई, सुमराखेडी, ओढ, डकाच्याक, राजोदा ग्राम के किसानों की सोयाबीन फसल का निरीक्षण किया गया। सोयाबीन फसल की स्थिति सामान्‍य है। कहीं-कहीं तना मक्‍खी एवं पत्‍ती खाने वाले कीट तथा चक्रभंग का प्रकोप देखा गया। गठित डायग्नोकस्टिक टीम में कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. ए.के. बढाया, वैज्ञानिक डॉ. महेन्द्र सिंह, सहायक संचालक कृषि श्री लोकेश गंगराडे, अनुविभागीय कृषि अधिकारी श्री आर.के. द्विवेदी, कृषि विकास अधिकारी श्री लाखन सिंह परमार शामिल थे।       कृषि वैज्ञानिकों द्वारा किसानो को सलाह दी गई कि कीटों के नियंत्रण के लिए क्लोरइंट्रानिलिप्रोल 18.5 एससी (150 मिली/हैक्‍टेयर) अथवा बीटासाइफ्लूथ्रिऩ+ इमिडाक्लोप्रिड 350 एम.एल. प्रति हैक्टेयर के मान से छिडकाव करें तथा पक्षियों के बैठने के लिए 8 से 10 स्थानों पर टी आकार की खूंटी लगाएं, जिससे पक्षियों द्वारा इल्लियों को नष्ट किया जा सके।

ओलंपिक 2036 के लिए खेल गुरु के रूप में सागर सिंह का चयन, गुजरात मे पुलिस कर्मियों को देंगे प्रशिक्षण

Image
  भारत सागर न्यूज/देवास । ओलंपिक 2036 के लिए देशभर में तैयारियां शुरू हो गई हैं और खासकर गुजरात का प्रशासन इसमें काफी सक्रिय भूमिका निभा रहा है। फिट इंडिया और खेलो इंडिया को जमीनी स्तर पर लागू करने के लिए ऐनबल फेडरेशन ने खेलशाला मिशन शुरू किया है। जो एक माइक्रो फिटनेस ट्रेनिंग सेंटर है और भविष्य के ओलंपियन तैयार करने में अहम भूमिका निभाएगा।         देश में 5000 स्पोर्ट्स स्कूल बनाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके लिए ट्रेनर तैयार करने के लिए सागर सिंह राजपूत (खेरिया जागीर) को स्पोट्र्स गुरु के रूप में चुना गया है, जो गुजरात के विभिन्न जिलों से 29 जुलाई से 10 अगस्त तक पुलिस के कैडेटों को प्रशिक्षण देंगे। इस तरह पुलिस और आम नागरिक मिलकर मिशन 2036 को सफल बनाने और भारत को एक खेल शक्ति बनाने के लिए काम करेंगे। इस बीच ऐनबाल के प्रशिक्षित पुलिसकर्मी भी अंतर बटालियन प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

बोलबम, जय बाबरी एवं संगीतमय शिवमहापुराण कथा से गुंजेगा श्रीराम मंदिर

Image
  भारत सागर न्यूज/ देवास । श्रावण मास के पवित्र अवसर पर संगीतमय शिव महापुराण कथा के साथ बाबा महांकाल का जलाभिषेक करने हेतु उज्जैन जाने वाले कावड यात्रियों एवं बाबा रामदेव जी रामदेवरा (राजस्थान) को आने वाले पैदल यात्रियों की ठहरने एवं भोजन की व्यवस्था श्रीराम मंदिर प्रांगण इटावा देवास पर रखी गई है। श्रीराम हनुमान सेवा संचालन समिती अध्यक्ष दिलीप जांगर ने बताया की संगीतमय शिवमहापुराण कथा आचार्य आशीष अग्निहोत्री के श्रीमुख से 31 जुलाई से 6 अगस्त तक प्रतिदिन दापेहर 1.30 से प्रारम्भ होगी।       वहीं तीर्थयात्रा, कावड यात्रा एवं रामदेवरा जाने वाले यात्रियों के लिए भोजन एवं विश्राम की व्यवस्था की गई। श्रावण मास में पार्थिव शिवलिंग पूजन एवं प्रति श्रावण सोमवार को मंदिर में स्थापित रामेश्वर महादेव का महाअभिषेक, महाआरती जैसे धार्मिक कार्यक्रम होंगे। शहर के समस्त श्रद्धालुजनों से समिति के भेरूसिंह ठाकुर, संतोषसिंह चावडा, राधेश्याम कारपेन्टर, आशा बांगर, कैलाश मामा गेहलोत, राधेश्याम वर्मा, गुलाब राव कोलणकर, मुकुल बांगर, गजेन्द्र ठाकुर, आकाश बडोला, जितेन्द्र प्रजापति, हेमंत चक्रवत...

माता टेकरी पर 251 पौधे रोपकर शहर में 1100 पौधे लगाने का लिया संकल्प

Image
  भारत सागर न्यूज/देवास । दशरथ गुरू व्यायामशाला के सदस्यों ने माता टेकरी पर पौधारोपण करते हुए शहरभर में 1100 पौधे लगाने का संकल्प लिया है। व्यायामशाला समिति अध्यक्ष पंकज सिंह धारू ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण एवं भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल के जन्मदिन पर माँ चामुण्डा टेकरी पर 251 पौधों का रोपण किया। इसी तारतम्य में आगामी समय में शंकरगढ़ पहाड़ी, शीलनाथ धुनी संस्था, गौशाला, वृद्धाश्रम, नागदा गणेश मंदिर, झरनेश्वर महादेव मंदिर कनेरिया सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों पर लगभग 1100 पौधे लगाए जायेंगे।       साथ ही व्यायामशाला परिवार ने खंडेलवाल को 501 पौधे भेंटकर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर देविप्रा पूर्व अध्यक्ष राजेश यादव अर्जुन पटेल, रामबाबू बैरागी, योगेश सोनी, जितेन्द्र पटेल, राजेश कनेरिया, सुनील डुमाने, मनीष ठाकुर, हेमंत पहलवान, शिक्षक रवि सांगते सहित व्यायामशाला परिवार के सदस्य उपस्थित थे। अंत में आभार संजू जलोदिया ने माना।

पेंशनरों ने धारा 49 हटाने, 50 प्रति. भत्ता सहित अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

Image
  भारत सागर न्यूज/देवास । प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेश आव्हान पर कलेक्टर कार्यालय में दो घंटे प्रदर्शन करते हुए 9 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन कलेक्टर कार्यालय में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। एसो. सचिव श्याम कुमार शाह ने बताया कि हमारी बहुत लंबे समय से मांगे चली आ रही है। केंद्र सरकार द्वारा 50 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जाता है, जबकि हमें 46 प्रतिशत ही दिया जा रहा है। हमारी नौ मांगें हैं, जिन्हें सरकार पूरा करे। हमारी मांग है कि मध्यप्रदेश सरकार महंगाई भत्ते में राहत नहीं दे रही है और न ही धारा 49 को विलोपित कर रही है। इसके चलते प्रदेशभर के 5 लाख से अधिक पेंशनरों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। पेंशन पा रहे पूर्व शासकीय कर्मचारियों द्वारा लंबे समय से मांग करने के बाद भी अब तक इसमें उन्हें कोई राहत नहीं मिली है। जिसको लेकर पेंशनरों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। पेंशनरों ने कहा कि 30 जून और 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त होने वाले पेंशनर्स को भी एक वेतन वृद्धि का लाभ दिया जाना चाहिए। जिलाध्यक्ष अरविंद पाण्डे एवं कार्यकारी अध्यक्ष गंगासिंह सोलंकी ...

सरपंच पति पर रोड निर्माण की एवज में रुपए की मांग का आरोप, कलेक्टर से की शिकायत

Image
  भारत सागर न्यूज/देवास । सरपंच पति पर रोड निर्माण की राशि मांगने का आरोप लगाते हुए ग्राम नागुखेडी निवासी राहुल पिता गोपीचन्द्र हरिया ने कलेक्टर को आवेदन सौंपकर शिकायत की। शिकायतकर्ता ने बताया कि ग्राम पंचायत नागुखेडी में वर्तमान सरपंच यशोदा दिवानिया के पति जसवंत दिवानिया द्वारा गांव में विष्णु झिनीवाल के निवास स्थान से सीताराम के निवास स्थान तक रोड निर्माण करवाया गया है। जबकि, मेरे निवास स्थान के सामने सरपंच पति द्वारा रोड निर्माण नहीं करवाया गया है। जिस पर मेरे द्वारा मेरे निवास के सामने रोड निर्माण कार्य करने का कहने पर सरपंच पति द्वारा रोड निर्माण के एवज में रुपयों की माँग की जा रही है। शिकायकर्ता ने आरोप लगाया कि सरपंच पति कहता है कि रोड निर्माण के रूपये लूँगा वरना रोड निर्माण नहीं होने दूंगा।              ग्राम नागूखेडी में पूर्ण रूप से रोड निर्माण हो चुका था तथा वर्तमान में उक्त रोड बस मरम्मत ही करना था। जिसके बावजुद सरपंच ने पूर्ण रोड निर्माण की राशि शासन से प्राप्त कर ली गई है जबकि, उक्त रोड निर्माण की लागत 1,00,000/- रूपये है। आरोप है कि...

संभागायुक्त व संचालक गुप्ता ने स्मार्ट सिटी स्थित धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व संचालनालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया

Image
भारत सागर न्यूज/उज्जैन । सिंहस्थ-2028 के दृष्टिगत उज्जैन में स्थानांतरित धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व संचालनालय के कार्यालय का संभागायुक्त एवं धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के संचालक संजय गुप्ता ने निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने रंगाई-पुताई, साफ-सफाई, आफिस में आवश्यक संसाधनों आदि सुनिश्चित करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। इसे भी पढे - जावर परिषद के पास पैसे नहीं तो हाट बाजार के व्यापारियों ने चंदा करके फैलवाई मुर्रम उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश स्थित सभी प्रमुख मन्दिरों के छायाचित्र दीवारों पर आकर्षक रूप से लगाये जायें। संचालनालय में प्रथम तल पर स्थित मीटिंग हॉल व अन्य कक्षों को सुव्यवस्थित करने के लिये भी निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त राजस्व रंजीत कुमार, संयुक्त संचालक पीएस मालवीय, उप संचालक बंसल आदि अधिकारी उपस्थित थे। इसे भी पढे -  देवास-भोपाल रोड पर दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने बस में की तोडफोड़

जावर परिषद के पास पैसे नहीं तो हाट बाजार के व्यापारियों ने चंदा करके फैलवाई मुर्रम Jawar Parishad did not have money, so the traders of the market made donations and spread the murram.

Image
भारत सागर न्यूज/सीहोर/जावर/रायसिंह मालवीय/ 7828750941।  नगर परिषद जावर की लापरवाही की वजह से हाट बाजार व्यापारियों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि परिषद द्वारा मोरम तो डलवा दी गई लेकिन कई दिनों से मोरम को फैलाया नहीं गया। नगर में गुरुवार को हाट बाजार लगता है। हर बार व्यापारी आते हैं और समस्या का समाधान हुए बगैर ही चले जाते हैं। फिर सभी व्यापारी ने मिलकर चंदा इकठ्ठा किया एवं जेसीबी से मोरम को फैलाया गया। जब यह सूचना पूर्व अध्यक्ष नगर परिषद जावर शैलेश कुमार वैद्य को लगी तो वह मौके पर पहुंच कर व्यापारियों से मिले। तब व्यापारियों ने बताया कि उन्होंने चंदा करके इस मोरम को जेसीबी द्वारा फैलाया है।   इसे भी पढे -    जिले में कपिला गौशाला से होगा ' एक पेड़ मां के नाम' अभियान का शुभारंभ             उक्त संबंध में पूर्व अध्यक्ष शैलेश कुमार वैद्य ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी जावर हरीश सोनी से बात की तो उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी उनको नहीं थी और यदि व्यापारियों को परेशानी हुई है एवं उन्होंने चंदा करके पैसा दिया है। इसका हमें ब...

स्टार शटलर तेजस बारोड़ राज्य स्तरीय जूनियर बैडमिंटन (ऑफिशियल) प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मे

Image
  भारत सागर न्यूज/देवास । माधवराव सिंधिया मेमोरियल मध्यप्रदेश राज्य स्तरीय जूनियर बैडमिंटन (ऑफिशियल) प्रतियोगिता इंदौर के आई.बी.सी. बैडमिंटन एकेडमी में 19 से 23 जुलाई 2024 तक आयोजित हुई। जिसमें देवास शहर के होनहार शटलर तेजस बरोड़ ने 19 वर्ष आयु वर्ग बालक डबल्स में अपनी योग्यता का प्रमाण देते हुए क्वार्टर फाइनल मैच में अपने पार्टनर उज्जैन के वैभव जाडिया के साथ मिलकर इंदौर के अमय रतनेरे व प्रतीक शिवहरे को 21-12, 21-15 पराजित कर सेमीफाइनल में अंतिम चार जोडियो मे प्रवेश करने का गौरव हासिल किया। 19 वर्ष आयु वर्ग सिंगल्स में तेजस बरोड़ ने प्रीकॉटर में यश दवे को 21-18, 12-21, 21-11 पराजित कर अंतिम आठ में जगह बनाई। तेजस देवास के विकास नगर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम के इंडोर हाल में प्रतिदिन खेल एवं युवा कल्याण विभाग के मुख्य खेल अधिकारी हेमंत सुवीर व स्टाफ पप्पी मस्कोले, जावेद पठान, एडवोकेट संजय शर्मा, अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन कोच दिलीप महाजन व देवास डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव अमरजीत खनूजा से मार्गदर्शन व राष्ट्रीय खेल संस्थान द्वारा प्रमाणित एन.आई.एस.कोच रॉबिन राजपाल से प्रशिक...

क्षत्रिय मराठा समाज पब्लिक ट्रस्ट का शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कदम, बच्चों के लिए शुरू होगी नि:शुल्क कोचिंग

Image
  भारत सागर न्यूज/देवास । क्षत्रिय मराठा समाज पब्लिक ट्रस्ट लक्ष्मीपुरा, देवास द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कदम उठाने जा रही है। अध्यक्ष सुभाष शिंदे ने बताया कि वर्ष 2024 में चयनित कार्यकारिणी अध्यक्ष व समस्त सदस्यों ने आपसी सहमति से निर्णय लिया है कि शिक्षा के क्षेत्र में समाज के बालक-बालिकाओं को अपने श्रेष्ठ प्रदर्शन में किसी भी कारण से कोई व्यवधान न हो। बच्चें अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन कर समाज व शहर का नाम गौरवान्वित करे। कई बच्चे पैसों की समस्या के कारण पढाई में आगे नही बढ़ पाते है।  इसे भी पढे -    जिले में कपिला गौशाला से होगा ' एक पेड़ मां के नाम' अभियान का शुभारंभ                                  इसलिए कार्यकारिणी एक छोटा सा प्रयास समाज जनों के सहयोग से शुरू करने जा रही है। जिसके अंतर्गत कक्षा 6 से लेकर कक्षा 10 तक के समाज के बच्चों के लिए निःशुल्क कोचिंग क्षत्रिय मराठा समाज लक्ष्मीपुरा में प्रारंभ करने जा रही है। कोचिंग का समय शाम 6 बजे से 8 बजे तक तय किया गया। कार्...