Posts

घरेलू गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग को रोकने के लिए निरंतर की जा रही है छापामार कार्रवाई

Image
कार्रवाई में जब्त किए गए 05 घरेलू गैस सिलेंडर भारत सागर न्यूज/सीहोर ।  कलेक्टर बालागुरू के. के निर्देशानुसार घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग को रोकने के लिए खाद्य विभाग के अधिकारियों द्वारा जिले के विभिन्न व्यावसायिक संस्थानों, होटलों एवं प्रतिष्ठानों पर छापामार कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई में घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यवसाय के लिए उपयोग करने वाली दुकानों एवं संस्थानों की जांच कर उपयोग किए जा रहे घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए जा रहे हैं एवं कार्रवाई की जा रही है। कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी आकाश चंदेल ने बताया कि जांच के दौरान कुबेरेश्वर धाम स्थित 4 दुकानों एवं प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण कर कार्रवाई करते हुए 5 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए। यह कार्रवाई कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी आकाश चंदेल एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा की गई।

सड़क केवल आवागमन का साधन नहीं बल्कि जनता की समृद्धि का द्वारा होता है - मंत्री सिंह

Image
मंत्री सिंह ने हाटपिपल्या विधानसभा क्षेत्र के लगभग  14 करोड़  50 लाख रुपये के निर्माण कार्यो का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया          भारत सागर न्यूज/ देवास। लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह ने हाटपिपल्या विधानसभा क्षेत्र के लगभग  14 करोड़  50 लाख रुपये के निर्माण कार्यो का भूमि पूजन एवं लोकार्पण ग्राम पंचायत केलोद में  आयोजित कार्यक्रम में  किया। इस अवसर पर सांसद महेंद्र  सिंह सोलंकी,  सोनकच्छ विधायक राजेश सोनकर, हाटपिपल्या विधायक मनोज चौधरी,  जीतू जिराती, रायसिंह सेंधव, नारायण सिंह चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।       लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि  सड़क केवल आवागमन का साधन नहीं बल्कि जनता की समृद्धि का द्वारा होता है।उन्होंने हाटपिपल्या विधायक मनोज चौधरी  की मांग पर देवास से डबल चौकी तक  83 करोड़ की लागत से 32 किलोमीटर लम्बाई की बनने वाली सड़क की बनाने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि जो ठेकेदार अच्छे से कार्य नहीं करेंगे उनको ब्लैक लिस्ट करने की कार्य की जाएगी...

कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने देवास जिले के विभिन्न शासकीय कार्यालय का निरीक्षण किया

Image
कन्नौद, खातेगांव एसडीएम कार्यालय और हाटपीपल्या तहसील में जाकर लंबित प्रकरणों की जांच की हाटपीपल्या नगर परिषद की पुरानी दुकान को तोड़कर नई दुकानों में शिफ्ट - कलेक्टर सिंह            भारत सागर न्यूज/देवास । कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने देवास जिले के विभिन्न शासकीय कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर सिंह ने नेवरी प्राइमरी हेल्थ सेंटर में चल रहे कार्य का निरीक्षण किया। संबंधितो से जानकारी ली की हेल्थ सेंटर का काम कब तक पूर्ण हो जायेगा। इस दौरान बताया गया की निर्माण कार्य 9 माह में पूर्ण हो जाएगा। जिस पर कलेक्टर श्री सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए की बीच-बीच में कार्य का निरीक्षण कर क्वालिटी चेक करते रहे। उन्होंने जानकारी ली कि नक्से अनुसार कार्य हो रहा है या नहीं। कलेक्टर श्री सिंह ने शासकीय प्राथमिक विद्यालय नेवरी में चल रही प्रोड परीक्षा का निरीक्षण किया और परीक्षार्थियों से चर्चा की। उन्होंने परीक्षार्थियों से ये जानकारी भी ली कि आप आगे क्या करोगे।         कलेक्टर सिंह ने हाटपीपल्या तहसील कार्यालय का निरीक्षण ...

माता टेकरी सीढ़ी मार्ग पर पसरा अंधेरा

Image
  भारत सागर न्यूज/देवास । मां चामुण्डा टेकरी सीढ़ी मार्ग पर विगत तीन दिनों से अंधेरा पसरा पडा है। जिससे दर्शनार्थियों को काफी समस्याओं का सामना करना पड रहा है। नेशनल यूनिटी ग्रुप संस्थापक अनिल सिंह ठाकुर ने बताया कि आगामी माह में चैत्रीय नवरात्रि शुरू होने वाली है और माता टेकरी पर अव्यवस्थाओं का अंबार है। टेकरी सीढ़ी मार्ग विगत तीन दिनों से लाइट बंद है। जिससे भक्तों को अंधेरे में चढ़ना-उतरना पड रहा है।                  लाइट बंद होने से दर्शनार्थियों को असुविधा तो हो ही रही है। वहीं असामाजिक तत्व भी सक्रिय है। ग्रुप के सुनील सिंह ठाकुर, अभिषेक सोनी, जयसिंह ठाकुर, सत्यराज सिंह ठाकुर, जितेंद्र मारू, सीताराम योगी, रवि ठाकुर, सुभाष वर्मा आदि ने प्रशासन से मांग की है कि भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शीघ्र ही बंद लाईटों को चालू किया जाए। साथ ही अन्य अव्यवस्थाओं को भी सुधारा जाए। जिससे दूर दराज से आने वाले भक्त सुविधा पूर्वक मातारानी के दर्शन कर सके।

दो गोल्ड, तीन सिल्वर एवं छ: ब्रॉन्ज जीतकर ओवर ऑल रनर-अप रहा वरिष्ठ एकेडमी

Image
भारत सागर न्यूज/देवास । दो गोल्ड, तीन सिल्वर एवं छ: ब्रॉन्ज वरिष्ठ एकेडमी के बच्चों ने जीतकर श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। वरिष्ठ एकेडमी प्रबंधक श्रीमती कल्पना सक्सेना ने बताया कि हिंद फौज द्वारा प्रथम अंतर स्कूल चैंपियनशिप संपन्न हुई, जिसमें ओवरऑल चैम्पियनशिप रनर-अप में वरिष्ठ एकेडमी रहा है। जिसमें लॉन्ग जंप में ऋषि सोलंकी तथा प्रियांश प्रजापति ने गोल्ड मेडल, बाली बोडाने ने सिल्वर मेडल जीते, 600 मीटर में ईशा सोलंकी ने सिल्वर मेडल तथा राज बोडाना ने ब्रोंज मेडल, शॉर्ट पुट में बाली बोडाने व आर्यन कुमावत ने ब्रोंज मेडल रनिंग में नवदीप भारती, बाली बोडाने और प्रियांश प्रजापति ने ब्रोंज मेडल जीते।                कार्यक्रम में मुख्य रूप से देवास महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, विकास गिरी (देवास जिला मंत्री भाजपा), देवास जिला पुलिस अधीक्षक एवं खेल युवा कल्याण विभाग के अधिकारी जावेद पठान, पम्मी मर्सकोले उपस्थित थे। इस अवसर पर वरिष्ठ एकेडमी के स्टाफ मेंबर प्रिया सुगंधी, सुमित्रा भादे, जया गिरी, मोनिका शिवहरे, प्रियंका तिवारी, मयूरी योगी, वंदना पंवार, पूर्णिमा सं...

पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों को अर्पित की श्रद्धांजलि

Image
  भारत सागर न्यूज/देवास।   संस्था जन चेतना द्वारा पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था के ऋषि सोलंकी ने बताया कि पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों को 2 मिनट का मौन रखकर एवं दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्य रूप से उपस्थित पार्षद अजय तोमर ने कहा कि 14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के अवंतीपुरा में हुए आतंकी हमले में 40 वीर जवान शहीद हुए थे। इस दिन को काला दिवस के रूप में मनाते है।                      वेलेंटाइन डे युवाओं को भारतीय संस्कारों से दूर ले जा रहा हैं। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे इस दिन को मातृ-पितृ दिवस के रूप में मनाएं व भारतीय सैनिकों को अपना प्रेरणास्रोत बनाएं। इस अवसर पर गुड्डू सेंगर, जितेंद्र कदम, योगेश शर्मा, विपिन जैन, धर्मेश जोशी, कृष्णा पाटीदार, विजय तोमर, दीपक जायसवाल, नितेश प्रजापत, मोहित जायसवाल, संजय शर्मा, दीपक मालवीय, कुणाल चौहान, रवि बैरागी, दीपक सूर्यवंशी सहित अन्य साथियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

नमोवि मंच प्रदेश अध्यक्ष की सहमति से अंतरराष्ट्रीय संत समाज की बैठक संपन्न

Image
  भारत सागर न्यूज/देवास । नरेन्द्र मोदी विचार मंच प्रदेशाध्यक्ष सुनील सांखला की सहमति से अंतरराष्ट्रीय बैठक संत समाज की बैठक संपन्न हुई। मंच प्रदेश मीडिया प्रभारी सचिन सोलंकी ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय बौद्धिक संत समाज की आवश्यक बैठक गणेशपुरी में अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी स्वदेशानंद महाराज के आतिथ्य, रामेश्वर जी ब्रह्मचारी महाराज, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री 108 बालकानंद जी महाराज, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री पं. आचार्य हरिओम शर्मा, महाकाल मंदिर पुरोहित, नरेंद्र मोदी विचार मंच राष्ट्रीय महामंत्री लोकेश विजयवर्गीय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण मारू, मजदूर संघ बद्रीप्रसाद गोंदलिया, प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा अनीता ठाकुर, कविता जी सहित अन्य जिलाध्यक्ष एवं सभी सदस्यों के विशेष भूमिका में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मालवा प्रांत प्रदेशाध्यक्ष आशीष विश्वकर्मा सर्वप्रथम भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया।              सर्वप्रथम उपस्थित सभी संतो को भगवा अंग वस्त्र पहनाकर एवं चुनरी ओढ़ाकर मां...

ओवरलोड, अनफिट एवं बिना पीयुसीसी वाहनों पर की गई कार्रवाई ! Action taken against overloaded, unfit and non-PUCC vehicles !

Image
  भारत सागर न्यूज/ सीहोर । कलेक्टर बालागुरू के. द्वारा बैठक में दिए गए निर्देशानुसार परिवहन विभाग द्वारा अनफिट यात्री बसों, ओवरलोडिंग वाहनों, बिना पीयुसीसी के संचालित वाहनों सहित सभी अनफिट वाहनों के संचालन को रोकने के लिए नियमित जांच और कार्रवाई की जा रही है। इसे भी पढें -  प्रदेश सरकार की विवाह सहायता योजना से श्रमिक हेमा बाई को बेटी ज्‍याति की शादी के लिए मिली 51 हजार रूपये की राशि जिला परिवहन अधिकारी रीतेश तिवारी ने बताया कि परिवहन विभाग द्वारा सभी अनफिट वाहनों के संचालन को रोकने के लिए की गई कार्रवाई में 8 फरवरी से 14 फरवरी तक 17 वाहनों पर कार्रवाई कर 22 हजार रूपये जुर्माना राशि वसूल की गई। उन्होंने बताया कि 08 ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 17 हजार रूपये जुर्माना राशि वसूल की गई। इसी प्रकार बिना पीयुसीसी संचालित एक वाहन एवं अन्य धाराओं सहित कुल 9 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 5 हजार रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई। उन्होंने कहा कि अनफिट वाहनों से संभावित दुर्घटनाओं को रोकने के लिए वाहनों की निरंतर चेकिंग की कार्यवाही जारी रहेगी। इसे भी पढें -  Dewas स्थित फ...

प्रदेश सह सचिव बनने पर ठाकुर ने मां चामुंडा की पूजा अर्चना कर लिया आशीर्वाद

Image
भारत सागर न्यूज/ देवास ।   आम आदमी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील सिंह ठाकुर को पार्टी के मध्य प्रदेश सह सचिव मनोनीत होने पर मां चामुंडा,मां तुलजा भवानी की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। ठाकुर ने कहा कि यह सब मां तुलजा भवानी व मां चामुंडा की कृपा से ही संभव हुआ है। मुझे जो प्रदेश सह सचिव के रूप में जो जिम्मेदारी मिली है। उसे में पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करूंगा।  इसे भी पढें -  प्रदेश सरकार की विवाह सहायता योजना से श्रमिक हेमा बाई को बेटी ज्‍याति की शादी के लिए मिली 51 हजार रूपये की राशि          आम आदमी पार्टी की विचारधारा के साथ कार्य करते हुए आम लोगों की  समस्याओं को जनहित के मुद्दे को सत्य और निष्ठा के साथ हल करने के लिए आम लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेंगे। इस अवसर पर सुरेश रायकवार,ओमप्रकाश पटेल,मेहरवान सिंह चौहान,सुनील चौहान सहित मां के दर्शनार्थ आने वाले श्रद्धालु उपस्थित थे।

देवास जिले में फरवरी माह में अवकाश दिवसों (शनिवार) में पंजीयन कार्यालय खुले रहेंगे...

Image
भारत सागर न्यूज/ देवास ।  वरिष्‍ठ जिला पंजीयक देवास ने बताया कि जनसामान्‍य को दस्‍तावेजों के पंजीयन कार्य में अधिक सुविधा देने एवं शासन के राजस्‍व को दृष्टिगत रखते हुए माह फरवरी में शनिवार अवकाश दिवसों में जिला मुख्‍यालय स्थित समस्‍त उप पंजीयक एवं वरिष्‍ठ जिला पंजीयक कार्यालय पंजीयन एवं शासकीय कार्य के लिए खुले रहेंगे।

करणी सेना पूरे राष्ट्र के माँ करणी के नाम पर क्षत्रियों को एक करने का कार्य कर रहा है- राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शेखावत

Image
- क्षत्रिय करणी सेना संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचे देवास, संगठन ने किया स्वागत भारत सागर न्यूज/ देवास । क्षत्रिय करणी सेना के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत, प्रदेश अध्यक्ष इंदर सिंह राणा एवं महिला प्रदेशाध्यक्ष मंजीत कीर्तिराज सिंह उज्जैन जाते समय देवास पहुंचे। करणी सेना के तीनों पदाधिकारियों का क्षत्रिय करणी सेना जिला प्रभारी ज्ञान सिंह दरबार एवं जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ठाकुर के नेतृत्व में देवास-मक्सी बायपास पर पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। अल्प प्रवास पर आए देवास पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष शेखावत ने कहा कि उज्जैन में एक आयोजन में शामिल होने आया हूँ। करणी सेना के कार्यकर्ताओं के कारण ही यह संगठन है। कार्यकर्ता है तो हम है, वरना हम कुछ भी नही। 26 फरवरी को संगठन का स्थापना दिवस है। जो माँ करणी धाम पर भव्य रूप से मनाया जाएगा। इसे भी पढें -  प्रदेश सरकार की विवाह सहायता योजना से श्रमिक हेमा बाई को बेटी ज्‍याति की शादी के लिए मिली 51 हजार रूपये की राशि                              साथ ही ...

प्रदेश सरकार की विवाह सहायता योजना से श्रमिक हेमा बाई को बेटी ज्‍याति की शादी के लिए मिली 51 हजार रूपये की राशि

Image
राशि मिलने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को दे रही है धन्यवाद भारत सागर न्यूज/ देवास । राज्य शासन द्वारा संचालित मध्य प्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल अंतर्गत विवाह सहायता योजना जो कि गरीब एवं मजदूर वर्ग के कल्याण हेतु विशेष ध्यान दिया जा रहा है। गरीब एवं मजदूर वर्ग को अधिक से अधिक शासन की लाभान्वित योजनाओं का लाभ मिले इन्हीं योजनाओं में श्रम विभाग अंतर्गत मप्र भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल की विवाह सहायता योजना में श्रमिक वर्ग के व्यक्तियों को लाभ मिल रहा है। योजना से देवास की श्रमिक हेमा बाई पति मेहरबान को अपनी बेटी ज् ‍ योति की शादी के लिए 51 हजार रूपये का भुगतान हुआ जिससे वे तथा उनका पूरा परिवार बहुत खुश है तथा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को ह्दय से धन्यवाद दे रही हैं। इसे भी पढें -  Dewas में परिवहन विभाग ने शैक्षणिक संस्थानों की स्कूल बसों की जांच कर 15 हजार का शमन शुल्क वसूला श्रमिक हेमा बाई ने बताया कि वे श्रमिक होकर भवन निर्माण कार्य में मजदूरी ...

Dewas स्थित फाईन पेस्ट सल्फर (इण्डिया) प्रा.लि. में आग लगने की घटना की जांच के लिए दल गठित....Dewas based Fine Paste Sulfur (India) Pvt. Ltd. Team formed to investigate fire incident in...

Image
  भारत सागर न्यूज/ देवास ।   औद्योगिक क्षेत्र क्र .2 देवास स्थित फाईन पेस्ट सल्फर (इण्डिया) प्रा.लि. में दोपहर को आग लगने की घटना होने के कारण धुएं एवं गैस आदि के रिसाव होने की स्थिति बनने की अग्निकांड की  घटना के कारणों की जांच करने के लिये दल गठित किया गया है। कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने घटना स्थल पर जाकर निरक्षण किया और संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इसे भी पढें -  Dewas में परिवहन विभाग ने शैक्षणिक संस्थानों की स्कूल बसों की जांच कर 15 हजार का शमन शुल्क वसूला          दल में सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक शर्मा, हेल्थ सेफ्टी ऑफीसर औद्यो स्वास्थ्य एवं सुरक्षा देवास हर्ष चतुर्वेदी, सहायक यंत्री (इलेक्ट्रिकल सेफ्टी) म.प्र.प. क्षेत्र वि.वि.क.लि. देवास अमित कुमार गौर, कनिष्ठ यंत्री (इलेक्ट्रिकल सेफ्टी) म.प्र.प. क्षेत्र विद्युत वित क.लि. देवास राजकुमार, सहायक यंत्री, एमपीआयडीसी प्रवीणेन्द्र सिंह शामिल है। जांच दल घटना की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट 24 घंटे में  प्रस्तुत करेंगे एवं विस्तृत जांच रिपोर्ट चार दिवस में प्रस्तुत करेंगे।  इसे भी पढे...

Dewas में परिवहन विभाग ने शैक्षणिक संस्थानों की स्कूल बसों की जांच कर 15 हजार का शमन शुल्क वसूला

Image
बिना परमिट की पाई जाने पर दो स्कूल बसों को किया जप्त  भारत सागर न्यूज/ देवास ।  कलेक्टर ऋतुराज सिंह के निर्देशानुसार परिवहन विभाग द्वारा देवास जिले में संचालित होने वाली स्कूल बसों के लिए विशेष जाँच अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में देवास शहर में संचालित हो रहे शैक्षणिक संस्थानों की स्कूल बसों की जांच परिवहन विभाग के दल द्वारा की गई। इसे भी पढें -  सब जेल सैलाना में L E D =T V के माध्यम से हुआ संत रामपाल महाराज का सत्संग                    कार्यवाही में देवास शहर के सरदाना पब्लिक स्कूल, अनामय पब्लिक स्कूल, सरस्वती शिशु मंदीर, प्रेस्टिज स्कूल, ज्ञान सागर एकेडमी, सेन थाम एकेडमी की लगभग 48 स्कूल बसों को चेक किया गया। कार्यवाही में बिना परमिट पाई जाने पर प्रेस्टिज स्कूल की 2 स्कूल बसों को जप्त किया गया तथा अन्य वाहनों पर कार्यवाही की जाकर 15 हजार रूपये का शमन शुल्क वसूल किया गया। साथ ही स्कूल बस संचालकों को निर्देशित किया गया कि वाहनों को माननीय सुप्रीम कोर्ट की गाईड लाईन के अनुसार निर्धारित मापदण्ड पूर्ण करने पर तथा निर्...

सब जेल सैलाना में L E D =T V के माध्यम से हुआ संत रामपाल महाराज का सत्संग

Image
भारत सागर न्यूज/ देवास/ संजू सिसोदिया।   मुनिनद्र धर्मार्थ ट्रस्ट कुरुक्षेत्र हरियाणा की ओर से जगतगुरु तत्व दर्शी संत रामपाल महाराज का सत्संग सैलाना ‌जिला‌  रतलाम सब जेल में बुधवार को 2 घंटे का सत्संग LED के माध्यम से संपन्न हुआ।                                     जेल धाम के सभी कैदी भाईयों ने सत्संग सुना और नशे से होने वाली हानि से संबंधित ज्ञान का उपदेश संत रामपाल जी महाराज ने अपने प्रवचनों में बताया। वहां उपस्थित सब कैदी भाई  एवं स्टाफ के द्वारा सत्संग का लाभ लिया गया जिसमें सभी प्रकार के नशे से होने वाली हानि के बारे में जानकारी दी गई एवं एक सच्चे मार्ग पर चलने का मार्ग बताया गया। बी एस रावत, जेलर साहब व्दारा आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सभी बंदियों को गीता तेरा ज्ञान अमृत एवं जीने की राह पुस्तकें वितरित की गई। व सभी कैदी भाइयों से निवेदन किया कि आप सब रोज रात 7:30 से 8:30 तक साधना tvi पर संत रामपाल महाराज के मंगल प्रवचन आवश्यक सुने।

ईओडब्ल्यू ने पंचायत सचिव को 20,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा

Image
भारत सागर न्यूज/उज्जैन/संजय शर्मा 94248 50595। उज्जैन के बड़नगर जिले में ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत खडोतिया के पंचायत सचिव भरत लाल चौधरी को 20,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया है।                    इस मामले में फरियादी लखन पिता रामचन्द्र चन्द्रवंशी ने दिलीप सोनी, पुलिस अधीक्षक आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) उज्जैन को शिकायत की थी कि पंचायत सचिव भरत लाल चौधरी ग्राम आबादी की जमीन पर प्लॉट देने के एवज में 20,000 रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा है। पुलिस अधीक्षक द्वारा शिकायत की तस्दीक कराई गई और शिकायत सही पाए जाने पर शुक्रवार को ईओडब्ल्यू टीम ने पंचायत सचिव भरत लाल चौधरी को 20,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।               इस कार्रवाई में अजय कैथवास उपुअ, अमित वटटी उपुअ, अनिल शुक्ला निरीक्षक, रीमा यादव निरीक्षक, अर्जुन मालवीय उपनिरीक्षक, अशोक राव सउनि, प्रधान आरक्षक मोहन पाल, संतोष शर्मा, विशाल बादल, गौरव जोशी, मनोज सिर...

निगम के राजस्व विभाग के समस्त कर्मचारियों ने अ.भा.स.म.कां. टे्रड युनि. की सदस्यता ग्रहण की

Image
  भारत सागर न्यूज/देवास। नगर निगम के राजस्व विभाग के समस्त स्थाई/अस्थाई विनियमित कर्मचारियों ने अखिल भारतीय सफाई मजदूर कां. ट्रेड युनियन की सदस्यता ग्रहण की। युनियन अध्यक्ष विकास सांगते ने बताया कि राजस्व विभाग के समस्त कर्मचारी हमारे युनियन के समर्थन में थे।              राजस्व विभाग के संजय सांगते, राजेश जोशी, राम ठाकुर, संजय पारखे, प्रफुल्ल शिंदे, शैलेन्द्र सिंह झाला, विजय जोशी, गिरजेश शर्मा, स्वाधीन खरे, गिरीश सोनी एवं राजस्व विभाग की सम्पूर्ण टीम ने अ.भा.स.म.कां. टे्रड युनि. के समक्ष समर्थन देते हुए सदस्यता ग्रहण करते हुए रसीद प्राप्त की। इस दौरान युनियन के शंकर सांगते, विशाल ढोलपुरे, रितेश सांगते, राजेश सांगते, अनिल टॉक, चंचल सांगते सहित समस्त पदाधिकारी उपस्थित थे।