Posts

हिमाचल के राज्यपाल उज्जैन आयें .....

Image
अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष भी आयें...... बाबा महाकाल के दर्शन किये- भारत सागर न्यूज/उज्जैन (संजय शर्मा)।  हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल महामहिम शिव प्रताप शुक्ल एवं अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविन्द्र पुरीजी महाराज ने आज बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।   उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में वीआईपी हस्तियों के आने का सिलसिला लगातार जारी है। आज हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल महामहिम शिव प्रताप शुक्ल उज्जैन पहुंचे और महाकाल मंदिर पहुंच कर बाबा महाकाल के दर्शन कर पूजा अर्चना की। इसी तरह अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविन्द्र पुरीजी महाराज ने भी बाबा महाकाल के दर्शन किये। इस दौरान उन्होंने गर्भ ग्रह में जाकर भगवान महाकाल का पंचामृत अभिषेक किया। दर्शन के बाद महाकाल मंदिर समिति द्वारा  राज्यपाल और अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष का सम्मान किया गया।

अधिवक्ता परिषद मालवा प्रान्त की बैठक सम्पन्न, यादव जिलाध्यक्ष व चौधरी महामंत्री बनाये गये....

Image
समाज में बढ़ते नशे एवं सायबर अपराध के सम्बंध में चिन्ता व्यक्त कर चर्चा की..... भारत सागर न्यूज/देवास।  अधिवक्ता परिषद मालवा प्रान्त की प्रान्त बैठक 08.06.2025 को होटल लगन पैलेस, देवास में आयोजित की गयी। बैठक को प्रान्तीय अध्यक्ष उमेश यादव, राष्ट्रीय मंत्री विक्रम दुबे द्वारा सम्बोधित किया गया। यादव ने समाज में बढ़ते नशे एवं सायबर अपराध के सम्बंध में चिन्ता व्यक्त की व इस सम्बंध में अधिवक्ता परिषद के सदस्यों से आग्रह किया कि वह उक्त समस्याओं के सम्बंध में आमजन को जागरूक करे।  बैठक में अधिवक्ता परिषद की आगामी कार्ययोजना रखी गयी।इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता नारायण प्रसाद पाण्डे, डी.एस. गुप्ता, राजेन्द्र बापट, शीलनाथ आरस, प्रकाश शर्मा एवं प्रशांत शर्मा का सम्मान किया गया। बैठक में अधिवक्ता परिषद की जिला कार्यकारिणी घोषित की गयी, जिसमें जिलाध्यक्ष आशुतोष यादव, जिला उपाध्यक्ष योगेन्द्र सेंधव, रजनीश द्विवेदी, विजय दुबे, जिला महामंत्री मुकेश चौधरी व  मंत्री विनोद चौधरी, सुश्री श्रेया चौबे, ज्ञानेन्द्र श्रीवास्तव व मनोज सोलंकी, महिला प्रमुख जयंती पुराणिक, युवा प्रभारी यशवर्धन वर्मा...

माँ चामुण्डा टेकरी रपट मार्ग पर पार्किंग के नाम पर हो रही अवैध वसूली, दर्शनार्थी ने बताई आपबीती...

Image
गाड़ी पार्क करना है तो हमारे यहां से प्रसाद खरीदो, नहीं तो गाड़ी हटाओ..... भारत सागर न्यूज/देवास।  माँ चामुण्डा टेकरी रपट मार्ग और सीढी मार्ग पर पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली का धंधा बंद होने का नाम नही ले रहा है। दर्शनार्थियों को धमकाते हुए अवैध पार्किंग कराई जा रही है। सोनकच्छ के रहने वाले मोनू चौरे अपने परिवारजनों के साथ माता टेकरी पर दर्शन के लिए आए थे।   उनके साथ इस प्रकार की घटना घटित हुई। दर्शनार्थी चौरे ने बताया कि पिछले 1 वर्षों से मेरा कार्यक्षेत्र सोनकच्छ रहा। साप्ताहिक अवकाश पर माँ चामुण्डा टेकरी पर दर्शन हेतु देवास आते रहते है। माता टेकरी रपट मार्ग पर अवैध पार्किंग, जबरदस्ती दर्शनार्थियों को धमकाना यहां की परम्परा बन चुकी है।  प्रसाद के दुकानदार कहते है कि गाड़ी पार्क करना है तो हमारे हमारे यहां से प्रसादी खरीदो, नहीं तो यहां से गाड़ी हटाओ। टेकरी के नीचे कुछ लोग बिना रसीद के वाहन पार्क करवाते है।  बहस करके पर्ची ले भी ले तो वाहन सुरक्षित है इसकी कोई गारंटी नही। इस प्रकार की अप्रिय घटनाओं से देवास शहर छवि खराब हो रही है। उन्होंने कहा कि वह अपने परिवार के ...

स्थायी आधार कार्ड सेंटर खोले जान की मांग, दिया आवेदन

Image
भारत सागर न्यूज/देवास।   स्थायी आधार कार्ड सेंटर खोले जान की मांग को लेकर जिले की ग्राम पंचायत सिया में ग्रामीणजनों ने आवेदन दिया। आवेदनकर्ता अनिल शिंदे ने बताया कि ग्राम सिया जो कि देवास जिले की जनसंख्या आधार पर दूसरी सबसे बड़ी पंचायत है।  इसके आसपास कई गाँव जैसे छोटा मालसापुरा, बरखेडा, खातीखेडी, बडा मालसापुरा, फतेउपुरखेडा, सिंदनी, जनौली, राबडीया, दुर्गापुरा, पुरा, दुर्गापुरा आदि गाँव का आवागमन एवं हाट बाजार भी मुख्य हेतु सिया ही है। विगत कई वर्षों से आमजन आधार कार्ड में संशोधन, नवीन आधार कार्ड बनवाने के लिए परेशानी का सामना करते आ रहे है। जिससे की शासन की बहुत सी योजना का लाभ कई ग्रामीणों को नही मिल पा रहा है। कई लोग इससे वंचित हो रहे है। वर्तमान युग की समस्त शासकीय योजना का लाभ आधार के माध्यम से ही आमजनो को प्राप्त हो रहा है। परन्तु ग्राम सिया व आस-पास के समस्त गावो में स्थायी आधार सेंटर नही होने के कारण हजारो लोग हितग्राही शासन की कई योजना का लाभ नही ले पा रहे है।  गांव के सरपंच राजेंद्र चौहान, मंत्री एजाज पटेल, अनिल शिंदे, राधे चौहान, गोपाल चक्रबोर्ती, मुन्नालाल...

ग्राम पंचायत कमेड में भ्रष्टाचार....

Image
ग्रामीणों द्वारा जिला पंचायत पर प्रदर्शन..... मोदी का मुखड़ा लगाकर पहुंचे ग्रामीण..... भारत सागर न्यूज / उज्जैन (संजय शर्मा) ।  ग्राम पंचायत कमेड में हो रहे भ्रष्टाचार को लेकर आज ग्रामीणों ने जिला पंचायत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुखौटा पहन कर प्रदर्शन किया ।इस दौरान विधायक का पुतला जला कर  ज्ञापन भेंट किया गया। उज्जैन जिले की घटिया तहसील की ग्राम पंचायत कमेड में दबंगों द्वारा किये जा रहें भ्रष्टाचार को लेकर ग्रामीणों द्वारा पिछले दो सालों से लगातार आवाज उठाई जा रही है। लेकिन इस दिशा में आज तक कोई कार्यवाही नहीं की गई। लिहाजा नाराज ग्रामीण  आज एक बार फिर लामबंद होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुखौटा पहन कर जिला पंचायत कार्यालय उज्जैन पहुंचे और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना था कि ग्राम पंचायत कमेड में दबंगों द्वारा सरपंच के साथ मिलकर  कर लाखों रुपए का भ्रष्टाचार किया जा रहा है। वहीं करोड़ों रुपए की सरकारी जमीन पर कब्जा भी कर लिया गया है। वहीं नाराज़ ग्रामीणों ने घटिया विघान सभा क्षेत्र के विधायक का पुतला भी जलाया और इन्हीं सब शिकायतों को ल...

तीन दिवसीय महा समागम आज से शुरू होगा, देवास जिले से बडी संख्या में पहुंचेंगे भक्त...

Image
भारत सागर न्यूज देवास ।  जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज के सानिध्य में 628वें परमेश्वर कबीर साहेब जी के प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय महा समागम होने जा रहा है। संत रामपाल जी महाराज की समस्त संगत के बैनर तले देशभर 11 स्थानों पर आयोजन हो रहे हे। जिसके अंतर्गत इंदौर जिले की सांवेर तहसील के ग्राम किठोदा में महासमागम होगा। जिसमें देवास जिले सहित प्रदेशभर बडी संख्या में भक्तजन शामिल होंगे।  गणपत दास, दीपेन्द्र दास एवं बाबूलाल दास ने बताया कि 9, 10 एवं 11 जून को होने वाले तीन दिवसीय महासमागम अंतर्गत तीन दिनों तक अखण्ड पाठ, विशाल भण्डारा, नि:शुल्क नाम दीक्षा,  दहेज मुक्त विवाह, रक्तदान शिविर, विशाल सत्संग समारोह आदि आयोजन होंगे।  उक्त भक्तिमय आयोजन में अधिक से अधिक संख्यामें उपस्थित होने का आग्रह किया है।

दुर्गेश चिल्लोरिया के नेतृत्व में भाजपा सीनियर मंडल को नई दिशा की उम्मीद...

Image
भाजपा सीनियर मंडल में दुर्गेश चिल्लोरिया को महामंत्री की जिम्मेदारी- भारत सागर न्यूज /देवास–  भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार एवं जिला अध्यक्ष रायसिंह सेंधव जी  के अनुमोदन से भाजपा सीनियर मंडल कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें  दुर्गेश चिल्लोरिया जी को  महामंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। चिल्लोरिया जी ने इस अवसर पर विधायक श्रीमती गायत्रीराजे पवार, जिलाध्यक्ष सेंधव जी , महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल एवं सभापति रवि जैन जी  के प्रति आभार प्रकट किया। उनके मनोनयन पर पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष का वातावरण है। बधाई देने वालों में पूर्व पार्षद अर्जुन चौधरी जी , राजा अकोदिया जी ,  रामचरण पटेल जी , मुकेश मोदी जी , दीपक बैरागी जी , संतोष कुमावत जी , दिलीप सागरवंशी जी  सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।

बायपास पर रसूलपुर ब्रिज निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार का आरोप, कलेक्टर मौके पर जाकर करे मुआयना...

Image
- सामाजिक संस्था नेशनल यूनिटी ग्रुप ने धीमी गति से हो रहे निर्माण पर भी उठाए सवाल भारत सागर न्यूज/देवास  बायपास स्थित रसूलपुर ब्रिज निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग के सीएमओ और पूनिया कंस्ट्रक्शन की घटिया सामग्री उपयोग में लाई जा रही है। ठेकेदार अपनी मनमर्जी से कार्य कर रहे।  राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी/कर्मचारी की अनुपस्थिति में ठेकेदार मनमानी कर रहे हैं। उक्त आरोप सामाजिक संस्था नेशनल यूनिटी ग्रुप संस्थापक अनिल सिंह ठाकुर ने लगाते हुए हुए बताया कि विगत 7 माह से अधिक समय से देवास रसूलपुर बायपास ब्रिज निर्माण कार्य चल रहा जो धीमी गति से किया जा रहा है, जिसके कारण इंदौर, देवास से प्रतिदिन अप डाउन करने वाले यात्री परेशान हो रहे है। ठेकेदार कभी सर्विस रोड आवागमन के लिए चालू कर देता है तो कभी बंद कर देता है।  सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार ब्रिज निर्माण कार्य का टेंडर हरियाणा की पूनिया कंस्ट्रक्शन कंपनी ने ले रखा था, जो 30 प्रतिशत बिल्व पर लिया था लेकिन पुनिया कॉन्टेक्ट्स कंपनी ने उक्त कार्य ठेकेदार राजेंद्र सिंह नामक ठेकेदार को पेटी कॉ...

"सोनम और राजा रघुवंशी मामले में मेघालय पुलिस का बड़ा खुलासा, महत्वपूर्ण सबूतों की जांच जारी"

Image
मेघालय पुलिस का दावा - भारत सागर न्यूज/इंदौर। मेघालय की पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) आई नोंगरांग ने सोमवार को मीडिया को बताया कि राजा की पत्नी सोनम ने यूपी के गाजीपुर में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है। रातभर छापेमारी के बाद तीन अन्य हमलावरों को भी पुलिस ने पकड़ा है। डीजीपी के मुताबिक एक व्यक्ति को यूपी से पकड़ा है और दो अन्य आरोपियों को एसआईटी ने इंदौर से पकड़ा है। नोंगरांग के मुताबिक सोनम ने उत्तर प्रदेश के नंदगंज थाने में आत्मसमर्पण किया है, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए लोगों ने खुलासा किया है कि सोनम ने रघुवंशी की हत्या के लिए उन्हें सुपारी दी थी। अपराध में संलिप्त कुछ और लोगों को पकड़ने के लिए एमपी में अभियान चल रहा है। शिलांग से लापता हुई थी सोनम.2 जून को राजा रघुवंशी का शव मिला था..इंदौर से हनीमून पर निकले थे दोनो 11 मई को राजा रघुवंशी और सोनम की शादी हुई थी..शिलांग जाने का प्लान सोनम ने बनाया था..मप्र में ही सुपारी देकर साजिश रची गई थी..शिलांग DGP ने कहा कि सोनम ही लाई थी सुपारी किलर। यह है घटनाक्रम - इंदौर के साकार नगर के दंपती 29 साल के राजा रघुवंशी और 27 सा...

कालीसिंध नदी में डूबने से दो छात्रों की मौत, परिवार पर गमों का पहाड़...!

Image
भारत सागर न्यूज/उज्जैन( संजय शर्मा )। तराना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दोपहर में जामुन खाने का कहकर घर से निकले दो छात्रों की कालीसिंध नदी में डूबने से मौत हो गई। दोनों छात्र नहाने के लिए नदी में उतरे थे, लेकिन गहरे पानी में चले गए और छटपटाने लगे। थोड़ी ही देर में उनकी जिंदगी की डोर टूट गई। मृतकों की पहचान 17 वर्षीय लकी उर्फ लोकेंद्र पिता श्याम सिंह राजपूत और रोहित पिता शंकर सिंह राजपूत (18) दोनों निवासी बड़ी तिलावत के रूप में हुई है।  इसे भी पढ़ें :-  उज्जैन में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स शॉप पर चोरी, सवा लाख रुपए की नकदी पर हाथ साफ दोनों दोस्त थे और शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे जामुन खाने का कहकर घर से निकले थे। इस दौरान वह छोटी कालीसिंध नदी में नहाने के लिए पहुंच गए। यहां दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। लोग मदद के लिए पहुंचते उससे पहले ही दोनों डूब चुके थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रात करीब 8.30 बजे मशक्कत के बाद दोनों के शव नदी से बाहर निकलवाए।  इसे भी पढ़ें :-  गृह विभाग में डीपीओ स्तर पर थोक में तबादले, 24 अधिकारियों का तबादला आदेश जारी तराना थाने के जांच अध...

वन विभाग के दल ने कुएं में गिरे तेंदुए का रेस्क्यू कर तेंदुए को बाहर निकाला...!

Image
  जिला जनसम्पर्क कार्यालय, देवास भारत सागर न्यूज/देवास।  देवास 07  जून  2025 / उप वन मंडलाधिकारी संतोष शुक्ला ने बताया कि  वन परिक्षेत्र देवास अंतर्गत बीट चुरलाय के  पास खेत में बने हुए कुएं में  तेंदुआ के गिरने की सूचना पर  वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने तकनीकी और रेस्क्यू उपकरणों का भली भांति उपयोग करते हुए तेंदुए का सफल रेस्क्यू किया ।