Posts

ब्राह्मण समाज द्वारा दिवाली मिलन समारोह और अन्नकूट का आयोज, समारोह में नगर के प्रमुख गणमान्य लोग पहुंचे

Image
भारत सागर न्यूज/नागदा/संजय शर्मा । नागदा ने देर शाम खड़े हनुमान मंदिर पर ब्राह्मण समाज द्वारा दिवाली मिलन समारोह और अन्नकूट का भव्य आयोजन किया गया जिसमें नगर के प्रमुख गणमान्य लोग उपस्थित हुए ब्राह्मण समाज द्वारा पिछले कई वर्षों से  ये आयोजन किया जा रहा है। जिसमें समाज द्वारा पढ़ाई में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण प्रतिभाशाली बच्चों को पुरस्कृत किया गया साथ ही समाज में एकजुट होकर कार्य करने की प्रेरणा दी गई। अतिथियों के रूप में उज्जैन ग्रामीण जिला अध्यक्ष राजेश धाकड़,नागदा विधायक तेज बहादुर सिंह चौहान ,पूर्व केबिनेट मंत्री सुल्तान सिंह  शेखावत,हिन्दू नेता भेरू लाल टांक सहित कई लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे ।

जाह्नवी कपूर देवास आएगी

Image
भारत सागर न्यूज/देवास। द रिलेशन जोडो संस्था अध्यक्ष श्रीमती अतिका जावेद खान ने बताया कि देवास में तेरे नाम का दीवाना ऑरकेस्टा प्रोग्राम आगामी नवम्बर माह में होने जा रहा है।  कार्यक्रम मल्हार स्मृति मंदिर हॉल में होगा। कार्यक्रम विशेष रूप से फिल्म स्टॉर जाह्नवी कपूर विशेष रूप से उपस्थित होगी। कार्यक्रम विशेष आमंत्रितों के लिए होगा। आम दर्शक के लिए एलईडी पर लाइव दिखाया जाएगा।

स्कूल स्टेट एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के लिए आकृति बिरगडे और सोनम प्रजापति का चयन

Image
भारत सागर न्यूज/देवास। हिन्द फौज कमांडर सी.एस.एम. जितेन्द्र गोस्वामी ने जानकारी दी कि देवास जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन एवं हिन्द फौज की खिलाड़ी आकृति बिरगडे और सोनम प्रजापति का चयन स्कूल स्टेट एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता 28 से 30 अक्टूबर 2025 तक एमराल्ड इंटरनेशनल स्कूल, इंदौर में आयोजित की जा रही है। दोनों खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में उज्जैन संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगी और देवास जिले का नाम रोशन करेंगी।  इस उपलब्धि पर देवास जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव अनिल श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव, देवास जिला मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक विकास गिरी, अध्यक्ष अश्विन पागनिश, तथा हिन्द फौज के पदाधिकारी — सुरेश शर्मा, कुमार सिंह वर्मा, दीपिका बोरिवाल, सृजनिका लोखंडे, ललित दिवेदी, अजय दायमा, आरती दायमा, चन्द्रशेखर तिवारी, मोना तिवारी, रवि अग्रवाल, श्रीजा अग्रवाल, सीमा गिरी, खुशबू पागनिश, नालिनी कालेलकर, कृतिका निरखे, वंदना बक्शी, रीना पटेल, पंकज जायसवाल एवं पुनीत गिरी सहित सभी सदस्यों ने दोनों खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

ग्राम भीमसी में भव्य गोपाष्टमी महोत्सव: गौसेवा और भक्ति भाव से गूँजा परिसर

Image
भारत सागर न्यूज/देवास। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा गोपाष्टमी पर्व का आयोजन हरिकृष्ण मानव गो सेवा संस्था, ग्राम भीमसी में भव्य रूप से किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्व हिंदू परिषद जिला देवास अध्यक्ष माननीय दिलीप अग्रवाल ने की। मुख्य अतिथि के रूप में शिवप्रसाद जी शर्मा, सामाजिक समरसता सह प्रमुख मालवा प्रांत उपस्थित रहे।  विशेष अतिथि के रूप में मुनि महाराज, अर्चना दीदी, तथा भगवान देवनारायण कथा वाचक लाड सिंह जी सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत गौशाला परिसर को गोबर से लिपाई कर शुद्ध वातावरण में की गई। तत्पश्चात भगवान श्रीकृष्ण की बाल स्वरूप प्रतिमा का पूजन समस्त अतिथियों द्वारा किया गया। इसके बाद गौशाला में उपस्थित सभी गौमाताओं का विधिवत पूजन किया गया, उनके गले में सुंदर घंटियाँ बाँधी गईं और गुड़ व हरी सब्जियों का भोग लगाकर उन्हें अतिथियों द्वारा अपने हाथों से भोजन कराया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष माननीय दिलीप अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में बताया कि गोपाष्टमी का पर्व उस दिन की स्मृति में मनाया जाता है । जब भगवान श्रीकृष्ण ने पहली बार गौमाता को जंगल में चराने के लिए ले जाया ...

राहुल कोठारी बने प्रदेश महामंत्री, जैन समाज ने किया भव्य स्वागत

Image
भारत सागर न्यूज/देवास। भाजपा के प्रदेश महामंत्री बनाए जाने पर जैन समाज के गौरव, युवा नेतृत्वकर्ता राहुल कोठारी का उनके निज निवास भोपाल पहुंचकर समाजजनों एवं कार्यकर्ताओं ने स्नेहपूर्वक स्वागत किया और उन्हें हार्दिक बधाइयाँ दीं। इस अवसर पर उन्हें बाबा महाकाल की तस्वीर भेंट की गई।  कार्यक्रम में भाजपा विधि प्रकोष्ठ के पूर्व जिला संयोजक श्याम सिंह गलोदिया, भाजपा के वरिष्ठ नेता सुदर्शन जैन, भाजपा नेता योगेश जैन, तथा भाजपा युवा मोर्चा के जिला सह कोषाध्यक्ष सनी जैन सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने राहुल कोठारी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे पार्टी संगठन को नई ऊँचाइयों पर ले जाएंगे और समाज के हित में निरंतर कार्य करते रहेंगे।

खाटू श्याम जन्मोत्सव 1 नवंबर को मनेगा

Image
भारत सागर न्यूज/देवास। अमृत नगर स्थित खाटू श्याम धाम मंदिर में 1 नवंबर को खाटू श्याम बाबा का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर श्याम प्रभु का अलौकिक श्रृंगार चंदन, केसर, चमेली और मोगरा के फूलों से किया जाएगा तथा 56 भोग अर्पित किए जाएंगे। शीश के दानी बाबा श्याम की पवित्र ज्योत प्रज्वलित की जाएगी। मंदिर को विद्युत सज्जा और फूलों से सजाया जा रहा है।  भक्तों में जन्मोत्सव को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है। गायक हिमांशु विजयवर्गीय और हरिओम उपाध्याय बाबा श्याम के भजनों का गुणगान करेंगे। दोपहर 12 बजे बाबा श्याम की भोग आरती होगी। दोपहर 12:30 बजे बाबा के शिखर पर निशान स्थापित किया जाएगा। शाम 6:45 बजे महाआरती का आयोजन होगा। मंदिर पूरे दिन भक्तों के दर्शनार्थ खुला रहेगा। महाप्रसादी में खिचड़ी का भंडारा भी चलेगा। मंदिर समिति द्वारा श्याम प्रभु के दर्शन के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है।

महर्षि गौतम द्वार का प्रस्ताव पारित होने पर पार्षद पं. दीपेश कानूनगो का किया स्वागत

Image
भारत सागर न्यूज/देवास। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ के महासचिव एवं नगर निगम वार्ड क्रमांक 9 के पार्षद पं. दीपेश कानूनगो के अथक प्रयासों से गुर्जर गोड ब्राह्मण समाज के आराध्य एवं न्यायशास्त्र के प्रणेता महर्षि गौतम द्वार के प्रस्ताव को नगर निगम की बैठक में सर्वसम्मति से पारित किया गया।  समाज के इस ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण कार्य के लिए देवास जिला गुर्जर गोड ब्राह्मण सभा की ओर से पार्षद कानूनगो तथा सर्व ब्राह्मण महासंघ के पूर्व अध्यक्ष संजय शुक्ला का हृदयपूर्वक आभार व्यक्त करते हुए स्वागत किया गया। इस अवसर पर सभा के संरक्षक एवं राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद व्यास, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश शर्मा, सतीश व्यास, वासुदेव शर्मा एवं प्रणय व्यास ने अतिथियों का दुपट्टा और पुष्पमालाओं से स्वागत किया। कार्यक्रम में सर्व ब्राह्मण महासंघ के जिलाध्यक्ष छोटू पांडे, देवकीनंदन समाधिया, रोहित उपाध्याय, मंगेश शर्मा आदि उपस्थित थे।

कलमा शमशान घाट मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कर विकास कार्य किए जाएं- ठाकुर

Image
दाह संस्कार के लिए लकड़ी की भी उचित व्यवस्था नहीं, सड़ गए हैं चद्दर- ठाकुर भारत सागर न्यूज/देवास। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निर्देशन में पार्टी द्वारा मध्यप्रदेश जोड़ों अभियान चलाया जा रहा है।  पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव सुनील सिंह ठाकुर के नेतृत्व में जिलेभर में मध्य प्रदेश जोड़ो अभियान के तहत ग्रामों का भ्रमण किया जा रहा है। सोनकच्छ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कलमा का भ्रमण कर ग्रामीणों से चर्चा कर उनकी समस्या को जाना। देखा कि कहीं सडक कच्ची है, तो कहीं गड्ढों से परेशान है ग्रामीणजन।  ग्राम के दिलीप सिंह राजपूत ने बताया कि श्मशान घाट की जमीन पर दबंगों द्वारा कब्जा कर अतिक्रमण कर लेने से परेशानी का सामना करना पड़ता है। उच्च अधिकारियों को बार-बार शिकायत करने पर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। दाह संस्कार के लिए लकड़ी, कंडे रखने की भी उचित व्यवस्था नहीं हैं। चद्दर सड़ रहे हैं। मुरम का भराव नहीं है। पहुंच मार्ग कच्ची होने से शवयात्रा  में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।  वर्षों से विकास की बाट जोह ...

भाकपा राज्य परिषद की दो दिवसीय बैठक आयोजित

Image
भारत सागर न्यूज/देवास। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर आगामी महीनों में आंदोलन किए जाएंगे। यह निर्णय भाकपा की भोपाल में आयोजित राज्य परिषद की बैठक में लिया गया। उक्त बैठक में ग्वालियर से राज्य कार्यकारिणी सदस्य कॉमरेड संजीव राजपूत, कॉमरेड कौशल शर्मा एडवोकेट, राज्य परिषद सदस्य कॉमरेड अंजली परमार व कॉमरेड हाकिम सिंह ने भी भाग लिया। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव कॉमरेड कैलाश सिंह राजपूत ने बताया कि दलितों, वंचितों, आदिवासियों और अल्प संख्यकों पर लगातार बढ़ते जा रहे अत्याचार और प्रताड़ना की वारदातों के खिलाफ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के देशव्यापी आंदोलन के आव्हान के तहत आगामी 18 नवंबर को मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों में विरोध प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन जिला कलेक्टर को सौंपा जाएगा।  उन्होंने बताया कि प्रदेश में बिजली के स्मार्ट मीटर के नाम पर हो रही धांधली, जनता की लूट, आयुष्मान कार्ड की योजना में हो रहे भारी भ्रष्टाचार के खिलाफ आगामी महीनों में भाकपा द्वारा आंदोलन किया जाएगा। साथ ही मध्यप्रदेश में राज्य परिवहन निगम पुनः शुरू करने क...

देवास की आरोही वराडे ने राष्ट्रीय थाॅगता प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक

Image
भारत सागर न्यूज/देवास।  गोवा के मडगांव में दिनांक 28 से 30 अक्टूबर 2025 तक आयोजित राष्ट्रीय सब-जूनियर थाॅगता प्रतियोगिता में देवास की बेटी आरोही वराडे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 30 किलो से कम वजन वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। आरोही ने मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए यह उपलब्धि प्राप्त की, जिससे पूरे जिले का नाम रोशन हुआ है।  उनकी इस सफलता पर जिला थाॅगता संघ के अध्यक्ष विश्वास उपाध्याय, सचिव राजीव चौहान, संयोजक भावेश नीम, खेल एवं युवक कल्याण विभाग देवास के ब्लॉक प्रमुख युनुस खान, शिप्रा ग्रामीण खेल प्रभारी राजेश बरान, विवेक बंजारे, शिव प्रजापत, हर्ष चौहान, तथा दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल के प्राचार्य इंद्रनील बनर्जी, कोऑर्डिनेटर हेड सपना मैडम और आरोही के अभिभावकों ने बधाई दी।

डी बी सी पी एल के माध्यम से पीपल ट्री फाउंडेशन दे रहा निःशुल्क GDA प्रशिक्षण — DBCPL द्वारा जरूरतमंद परिवारों की बेटियाँ बन रहीं आत्मनिर्भर।

Image
भारत सागर न्यूज/देवास। डी बी सी पी एल (DBCPL) परियोजना प्रशासन के सहयोग से पीपल ट्री फाउंडेशन द्वारा जिला देवास एवं भोपाल में निःशुल्क जनरल ड्यूटी असिस्टेंट (GDA) प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है।  इस योजना के अंतर्गत डी बी सी पी एल परियोजना प्रशासन प्रति माह 35–35 कुल 70 जरूरतमंद परिवारों की लड़कियों को प्रशिक्षण प्रदान कर रहा है। 36 दिन के प्रशिक्षण अवधि  के दौरान प्रतिभागियों को निःशुल्क भोजन, आवास, इंडोर गेम्स की सुविधा, सुरक्षा के उचित प्रबंध, एवं प्रशिक्षण पूर्ण होने पर प्रमाण पत्र एवं इंटरव्यू का अवसर दिया जाता है।  प्रति माह लगभग 60 से 65 प्रशिक्षित लड़कियों को रोजगार से जोड़ा जा रहा है। डी बी सी पी एल परियोजना प्रशासन ने पीपल ट्री फाउंडेशन के प्रोप्राइटर संतोष जी एवं सुबास पंडित के सहयोग से सीएसआर योजना के अंतर्गत लगभग 2000 से 2200 लड़कियों को नारी सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में अग्रसर करते हुए एक उत्कृष्ट सामाजिक उदाहरण प्रस्तुत किया है।  डी बी सी पी एल – सीएसआर प्रबंधक एवं पीपल ट्री फाउंडेशन के स्टेट हेड देवेंद्र शर्मा ने बताया कि  “...

हेलमेट पहनने की समझाइश :- 6 नवंबर से बिना हेलमेट चालकों पर होगी चालानी कार्रवाई

Image
भारत सागर न्यूज/उज्जैन/संजय शर्मा । यातायात पुलिस द्वारा शहर में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत वाहन चालकों को हेलमेट पहनने की समझाइश दी जा रही है। इसके बाद चालानी कार्रवाई की जायेगी। शहर में बढ़ती सड़क दुघर्टनाओं कों रोकने के लिए यातायात पुलिस द्वारा शहर में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है । जिसके तहत वाहन चालकों को हेलमेट पहनने की समझाइश दी जा रही है। यह अभियान 5 नवंबर तक चलेगा।  इसके बाद 6 नवंबर से बिना हेलमेट पहनकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जायेगी।आज पुलिस द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों पर नाट्य रूपांतरण के माध्यम से हेलमेट जीवन रक्षक है,का सन्देश दिया गया।

बालगढ़ में 100 वर्षों पुरानी परंपरा के साथ गरबा महोत्सव संपन्न

Image
- उज्जैन के गरबा नृत्य कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुति भारत सागर न्यूज/देवास। शहर के बालगढ़ क्षेत्र में सदी पुरानी सांस्कृतिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी बालगढ़ गरबा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल रहा। पंडित अजय दुबे ने बताया कि कार्यक्रम में उज्जैन से पधारे नृत्य कलाकारों ने अपनी आकर्षक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। गरबे मे मंच पर गणेश, माताजी तथा विभिन्न देव स्वरूपों की झांकियों ने दर्शकों को भक्ति भाव से भर दिया।  मां के दरबार में श्रद्धा और आस्था की लहर देखने को मिली। बालगढ़ सहित आसपास के कई क्षेत्रों से मां के दरबार में दर्शन करने के लिए पहुंचे भक्तों । कई महिलाओं ने मन्नत पूरी होने पर मां की गोद भराई की रस्म निभाई, जिससे माहौल भक्तिमय हो उठा। गरबा की ताल, दीपों की रौशनी और श्रद्धा के रंगों से सजा यह आयोजन एक बार फिर बालगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को जीवंत कर गया।

मोथा तूफान का असर: मौसम ने बदला मिजाज, बढ़ी ठंड

Image
भारत सागर न्यूज/उज्जैन/संजय शर्मा । शहर में बुधवार सुबह से ही मौसम ने अचानक करवट बदल ली। हल्की ठंडी हवाओं और बादलों के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई।जिससे लोगों को पहली बार ठंड का अहसास हुआ।  ऐसा ही मौसम एक दो दिन बनें रहने की संभावना जताई जा रही है। बंगाल की खाड़ी में आये मोथा तूफान का असर पूरे देश में देखा जा रहा है।जिसकी वजह से भारत में अघिकांश जगह बादल छाये हुए हैं। वहीं कई प्रदेशों में वर्षा भी हों रही है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं की वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है।  कल शहर का तापमान गिरकर 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिसके चलते ठंड का अहसास होने लगा है। मौसम के करवट बदलते ही लोग गर्म कपड़े पहने नजर आये।जीवाजीराव वेधशाला के अघीक्षक डॉ राजेन्द्र गुप्त के मुताबिक अगले एक दो दिन मौसम ऐसा ही बने रहने की संभावना है।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अधिकारी अनिवार्य रूप से करें पालन

Image
जिला जनसंपर्क कार्यालय देवास - मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण -------- - मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झा ने कमिश्नर और कलेक्टर के साथ की वर्चुअल बैठक -------- भारत सागर न्यूज/देवास । मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजीव कुमार झा ने वीडियो कांफ्रेसिंग से सभी संभागों के कमिश्नर एवं कलेक्टर तथा जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में सभी संभागों के कमिश्नर एवं सभी जिलों के कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी शामिल हुए। बैठक में संभाग आयुक्त आशीष सिंह, कलेक्टर ऋतुराज सिंह, अपर कलेक्टर शोभाराम अन्य अधिकारी कलेक्टर कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष से सम्मिलित हुए । मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजीव झा ने पूरे प्रदेश के संभाग आयुक्त और कलेक्टरों के साथ निर्वाचक नामावली के संबंध में वर्चुअल समीक्षा की और निर्देश दिए। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झा ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के संबंध में दिए गए निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करें। निर्देशों का अच्छी तरह से अध्ययन कर ले...

स्नेह में मनाया विश्व ऑक्यूपेशनल थेरेपी दिवस

Image
भारत सागर न्यूज/नागदा। नागदा दिव्यान्गजन सशक्तिकरण और पुनर्वास के लिए देश की सर्वश्रेष्ठ संस्था के  राष्ट्रीय पुरूस्कार से सम्मानित लायंस ऑफ़ नागदा की स्थायी परियोजना स्नेह में बुधवार को विश्व ऑक्यूपेशनल थेरेपी दिवस मनाया गया। स्नेह संस्थापक डॉ. पंकज मारू ने बताया कि प्रति वर्ष 27 अक्तूबर को विश्व ऑक्यूपेशनल थेरेपी दिवस के रूप में मनाया जाता है । बौद्धिक दिव्यांगजनों के पुनर्वास में ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है । स्नेह की सह संस्थापक स्वर्गीय डॉ नैना जो स्वयं भी एक ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट थी, के मार्गदर्शन में स्नेह में ऑक्यूपेशनल थेरेपी के क्षेत्र में देश भर में ख्याति अर्जित की है । वर्तमान में ऑक्यूपेशनल थेरेपी में शिशु रोग विशेषग्य डॉ सलोनी शर्मा एवं डॉ अर्चना सिंह के मार्गदर्शन में स्नेह में 67 बौद्धिक दिव्यांग बच्चों को उपचार प्रदान किया जा रहा है । डॉ सलोनी ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए बताया कि ऑक्यूपेशनल थैरेपिस्ट मानसिक एवं शारीरिक रोग या अक्षमता से ग्रस्त लोगों की सहायता करके उन्हें सामान्य जीवन जीने और जितना संभव हो सक्रिय बनाकर उन्हें जीवन जीन...