औदुम्बर वरिष्ठ नागरिक मंच द्वारा आयोजित हास्य कवि सम्मेलन
- शब्दों की काव्यधारा में हास्य की मिठास घोल गया भारत सागर न्यूज/देवास। औदुम्बर ब्राह्मण समाज वरिष्ठ नागरिक मंच के द्वारा दीपावली मिलन समारोह के उपलक्ष्य में हास्य एवं साहित्यिक कवि सम्मेलन सम्पन्न हुआ। काव्य के अनुपम श्रंगार और हास्य के साथ अंतरराष्ट्रीय कवि विद्वान प्रोफेसर ने अपने प्रतिष्ठित शब्दालंकार में समायोजित हिंदीसाहित्य, संस्कृत के श्लोकों और अंग्रेजी में हास्य का ऐसा पुट बंधा की अंत तक श्रोता मंत्रमुग्ध हो अपलक उन्हें सुनते रहे। प्रारम्भ में सरस्वती के चित्र का पूजन कर द्वीप प्रज्जवलन किया गया, मंच पर अतिथियों वरिष्ठ नागरिक मंच इंदौर के अध्यक्ष जगदीश जोशी वरिष्ठ पत्रकार संपादक सतीश जोशी इंदौर महासभा के अध्यक्ष आशुतोष शर्मा तथा देवास महासभा के अध्यक्ष अशोक चौधरी के साथ मंचासीन कवियों का वरिष्ठ नागरिक मंच के अध्यक्ष महेंद्र उपाध्याय ओर कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्यों द्वारा माला पहना कर स्वागत किया गया। कवि सम्मेलन के सूत्रधार पंकज जोशी ने जबलपुर से आई श्रंगार रस की कवियत्री सुनीता पटेल से मां शारदा की स्तुति करवाई। तत्पश्चात युवा हास्य कवि ऋतुराज गुर्जर ने अपने कवित...