Posts

वृद्धाश्रम में जन्मदिन मनाकर दिया सेवा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Image
भारत सागर न्यूज/देवास। इनोवेटिव पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर सय्यद मक़सूद अली ने अपना जन्मदिन इस वर्ष अनूठे और प्रेरणादायक अंदाज़ में वृद्धाश्रम में मनाया। इस अवसर पर उन्होंने वृद्धजनों के साथ समय बिताया, उनका सम्मान किया तथा उनके साथ भोजन कर जन्मदिन की खुशियाँ साझा कीं।  कार्यक्रम के दौरान सय्यद मक़सूद अली ने वृद्धाश्रम परिसर में आम , नींबू, चीकू, जामुन के पौधे रोप कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि जन्मदिन जैसे विशेष अवसरों को समाज सेवा और प्रकृति संरक्षण से जोड़ना हम सभी की जिम्मेदारी है। पौधे लगाकर आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरित वातावरण का निर्माण किया जा सकता है। वृद्धाश्रम के वरिष्ठजनों ने उनके इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं तथा उनके उज्ज्वल, स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना की। इस अवसर पर गंगा सिंह सोलंकी, मिर्ज़ा मुशाहिद बैग,मिथलेश यादव,चंद्रपाल सिंह सोलंकी,शकील क़ादरी,दिनेश चौधरी सुल्तान अहमद हाथी वाले,अकबर अली, रईस शाह सय्यद सदाकत अली आदि उपस्थित थे।

लायंस क्लब देवास गोल्ड का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

Image
  भारत सागर न्यूज देवास। लायंस क्लब देवास गोल्ड के वर्ष 2026-27 के नवीन पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह स्थानीय होटल में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व महापौर लॉ. रेखा वर्मा रहीं, जबकि शपथ अधिकारी एमजेएफ लॉ. आसफ कुरैशी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं दायित्व की शपथ दिलाई।  कार्यक्रम की अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष हिना राठौर ने की। समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन, राष्ट्रगान एवं ध्वज वंदन से हुआ। एडमार एकेडमी की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष लॉ. संगीता गोयल, सचिव डॉ. मोनिका राणा एवं कोषाध्यक्ष नेहा छाबरिया सहित प्रथम उपाध्यक्ष लॉ. तरुणा जाट, द्वितीय उपाध्यक्ष लॉ. कल्पना सिंह, तृतीय उपाध्यक्ष लॉ. भूमिका शर्मा तथा पीआरओ लॉ. राजश्री सोनी ने शपथ ग्रहण की। शपथ अधिकारी लॉ. आसफ कुरैशी ने सभी को सेवा भावना के साथ समाजहित में कार्य करने का संकल्प दिलाया। नवीन कार्यकारिणी ने स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण और जरूरतमंदों की सेवा को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया। सभी बहनों ने मिलकर फ्रेंडशिप डे मनाया। समारोह में संचालक मंडल, संरक्षक ए...

3 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी से परेशान युवक ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार, कार्रवाई नहीं होने पर आत्महत्या की चेतावनी

Image
भारत सागर न्यूज/देवास। जिले की हाटपिपल्या तहसील के ग्राम गुरिया निवासी जितेंद्र पिता रतनलाल (35) ने पुलिस अधीक्षक देवास को आवेदन देकर आरोप लगाया है कि कृषि भूमि का सौदा कराने के नाम पर उससे 3 लाख रुपये लेकर धोखाधड़ी की गई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने विवादित भूमि का अनुबंध कराकर उसके साथ छल किया, रुपये हड़प लिए और बाद में रजिस्ट्री भी नहीं कराई। आवेदन के अनुसार, वर्ष 2025 में कुछ लोगों ने उसे उसकी जमीन के समीप सस्ती कृषि भूमि दिलाने का भरोसा दिलाया।  इसके बाद 7 मई 2025 को कथित रूप से एक अनुबंध कराया गया, जिसके एवज में उससे 3 लाख रुपये ले लिए गए। बाद में उसे पता चला कि संबंधित भूमि विवादित है तथा अनुबंध में भी अनियमितताएं हैं। पीड़ित का आरोप है कि उसने कई बार शेष राशि देकर रजिस्ट्री कराने का आग्रह किया, लेकिन आरोपी लगातार टालमटोल करते रहे। उसने यह भी आरोप लगाया कि शिकायत करने पर उसे झूठे प्रकरण में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी गई।  पीड़ित ने आरोप लगाया कि इन लोगों द्वारा पूर्व में भी कई लोगों से जमीन खरीदी बिक्री के नाम पर ठगी की गई। जितेंद्र ने बताया कि वह पहले भी...

होशियारी और मकोड़िया नदी पर बने डेम पर आवागमन हुआ मुश्किल - दोनों तरफ 400 से 500 मीटर तक कच्चा मार्ग होने से डेम तक नहीं पहुंच पा रहे राहगीर

Image
भारत सागर न्यूज/देवास। होंशियारी और मकोडिया के बीच में अभी कुछ दिनों पहले ही बारिश के पानी में नदी पर बना निर्मित स्टाप डेम क्षतिग्रस्त हो गया था। जिससे आवागन पूरी तरह से बंद हो गया था।अब चूँकि स्टापडेम को रिपेयरिंग कर दिया गया है और आवागमन भी चालू हो चुका है। लेकिन उसके दोनों तरफ डेम तक पहुंच मार्ग करीब 400 से 500 मीटर तक कच्चा होने के कारण चंदाना, लोहारी, छायन, रूपाखेड़ी, होशियारी, मकोडिया सहित लगभग दो दर्जन गांवों के सैकड़ो लोग प्रभावित हो रहे हैं।  लोगों का आवागमन नहीं हो पा रहा है। होशियारी से मकोडिया जाने में ज्यादा समय नहीं लगता है। लेकिन कच्चा मार्ग होने के कारण लगभग 25 किलोमीटर का सफर तय कर होशियारी से मकोडिया जाना पड़ रहा है। जिस समय एवं धन की आर्थिक बर्बादी हो रही है। थोड़ा सा पानी गिरते ही रास्ता बंद हो जाता है। कीचड़ इतना पसरा पड़ा हुआ है कि डेम तक पहुंचना मुश्किल है। पूर्व जनपद सदस्य समाजसेवी ठा. मोहन सिंह चंदाना ने बताया कि स्टॉप डैम को चालू तो कर दिया गया है। लेकिन उसका कोई औचित्य नहीं है। थोड़ा सा पानी गिरा की रास्ता बंद हो जाता है। डैम के दोनों तरफ लगभग 400 ...

अधूरी सड़क और नाली निर्माण से ग्रामीण परेशान, जनसुनवाई में कलेक्टर से लगाई गुहार

Image
भारत सागर न्यूज/देवास। जिले के ग्राम थुरिया, तहसील कन्नौद के ग्रामीणों ने मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में जिला कलेक्टर को आवेदन सौंपकर गांव में अधूरी पड़ी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कराने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा होने के कारण आमजन को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।  आवेदन में बताया गया कि ग्राम थुरिया में सड़क और नाली निर्माण का कार्य शुरू किया गया था, लेकिन अब तक इसे पूरा नहीं किया गया है। अधूरे निर्माण के कारण गांव की गलियों में गंदे पानी का जलभराव और कीचड़ की स्थिति बनी हुई है। इससे राहगीरों, किसानों तथा स्कूली बच्चों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि जलभराव और गंदगी के कारण क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे डेंगू, मलेरिया सहित अन्य संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका बनी हुई है।  ग्रामीणों का कहना है कि समस्या से कई बार संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक निर्माण कार्य पूरा नहीं कराया गया। जनसुनवाई में सौंपे गए आवेदन में कलेक्टर से मां...

विश्व युवा मंडल, नागदा एवं कोमल धाकड़ स्मृति मंच के तत्वावधान में 1100 छात्राओं को पाठ्य-पुस्तक एवं शैक्षणिक सामग्री वितरण

Image
  भारत सागर न्यूज/नागदा।  नागदा में विश्व युवा मंडल, नागदा एवं कोमल धाकड़ स्मृति मंच के तत्वावधान में 1100 छात्राओं को पाठ्य-पुस्तक एवं शैक्षणिक सामग्री वितरण तथा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा बेटी है तो कल है चलाए जा रहे अभियान बेटी पढाओं बेटी बचाओ के तहत किया गया। आयोजन शासकीय कन्याशाला विद्यालय, नागदा में आयोजित हुआ जिसमें नागदा विधायक तेज बहादुर सिंह चौहान,पूर्व केबिनेट मंत्री सुल्तान सिंह शेखावत, एसडीएम तहसीलदार मधु नायक सहित नागदा की बहुराष्ट्रीय कम्पनी लैंसेक्स उद्योग के राजीव गौड एस एन शर्मा अधिकारी सहित कोमल धाकड़ मंच राजकुमार मोहता सहित बीजेपी के ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजेश धाकड़ सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे । कार्यकम में सभी ने बेटियों को उच्च शिक्षा मिले इस विषय पर अपना पक्ष रखा वही डॉक्टर तेज बहादुर सिंह चौहान ने कहा की नागदा खाचरोद में अभी 4 सीएम राइस स्कूल आना है और जिसको लेकर हमने मुख्यमंत्री मोहन यादव जी से चर्चा भी की हैं वही बीजेपी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजेश धाकड़ ने कहा की हम...

संत रामपाल जी महाराज की 'अन्नपूर्णा मुहिम' बनी बेसहारा का सहारा

Image
  भारत सागर न्यूज/देवास। ग्राम बावड़ीखेड़ा तहसील कन्नौद, की सुमन बाई मरकाम उम्र 49 वर्षीय बेसहारा विकलांग सुमन बाई मरकाम के जीवन में उस समय उम्मीद की नई किरण जगी, जब संत रामपाल महाराज द्वारा संचालित 'अन्नपूर्णा मुहिम' के अंतर्गत सेवादार उनके घर सहायता सामग्री लेकर पहुंचे। जानकारी के अनुसार, सुमन बाई के पति की मृत्यु अगले वर्ष हो गई थी तब से वे अपने दोनों बच्चों का पालन-पोषण का पूरा दायित्व अकेले निभा रही है। बढ़ती उम्र और विकलांग जैसी गंभीर समस्या के बावजूद वे 600 रु मासिक विधवा पेंशन में बच्चों का पालन पोषण करने में विवश थीं। आर्थिक तंगी के बीच उन्होंने सरकारी योजनाओं का लाभ पाने के लिए कई प्रयास किए, लेकिन अब तक उन्हें विधवा पेंशन के लावा अन्य आवश्यक सहायता प्राप्त नहीं हो सकी। सुमन बाई की इस दयनीय स्थिति की जानकारी मिलने पर संत रामपाल जी महाराज की प्रेरणा से संचालित 'अन्नपूर्णा मुहिम' के सेवादार उनके घर पहुंचे और परिवार को राशन सहित दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई। इस सहायता से परिवार को तत्काल राहत मिली और उनके चेहरे पर लंबे समय बाद मुस्कान लौट आई। स्थान...

2 अगस्त को भोपाल में आउटसोर्स बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन, भारतीय मजदूर संघ जिला देवास की रही अग्रणी भूमिका

Image
  भारत सागर न्यूज/देवास। बिजली आउटसोर्स कर्मचारियों की 17 सूत्रीय मांगों, विशेष रूप से कर्मचारियों के नियमितीकरण, समान कार्य के लिए समान वेतन, सामाजिक सुरक्षा एवं अन्य श्रमिक हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर रविवार को भोपाल स्थित अंबेडकर पार्क में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री कुलदीप सिंह गुर्जर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने श्रमिकों की मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि संगठन श्रमिक हितों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्षरत रहेगा।  भारतीय मजदूर संघ जिला देवास के जिला मंत्री अमित पांडे ने बताया कि धरना-प्रदर्शन में देवास जिले से बड़ी संख्या में बिजली आउटसोर्स कर्मचारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिलेभर में श्रमिकों से लगातार संपर्क किया गया, उनकी समस्याओं और मांगों पर चर्चा की गई तथा अधिक से अधिक कर्मचारियों को भोपाल पहुंचने के लिए प्रेरित किया गया। देवास जिले से आंदोलन का नेतृत्व भारतीय मजदूर संघ के विभाग प्रमुख अजय उपाध्याय ने किया। उनके नेतृत्व में देवास जिले का प्...

समयावधि पत्रों एवं सीएम हेल्प लाईन की शिकायतों की आयुक्त ने की समीक्षा

Image
  भारत सागर न्यूज/देवास। समयावधि पत्रो के निराकरण के लिए आयुक्त दलीप कुमार ने की समीक्षा बैठक। बैठक में पीएम स्वनिधि के आवेदनों में प्रगति लाने के साथ क्रडिट कार्ड के आवेदनों में 10 कार्ड प्रतिदिन के आवेदन लिये जाने का लक्ष्य संबंधित विभाग को दिया वहीं स्वनिधि से समृद्धि, संबल योजना, अंत्येष्टि सहायता, कर्मकार कल्याण योजना से संबंधित जानकारी लेते हुए पीएम स्वनिधि अन्तर्गत विक्रेताओं को क्रेडिट कार्ड वितरण हेतु नवीन आवेदनों पर फोकस करने हेतु संबंधित अधिकारी को कहा। सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियों को ईकेवाईसी करने मे प्रगति लाने हेतु कहा। आयुक्त ने सडकों पर आवारा मवेशियों को पकडने की संख्या की जानकारी लेते हुए गौशाला में छोडने के साथ उनके खाने हेतु भूसे की उपलब्धता की भी जानकारी ली। अवैध से वैध नल कनेक्शन तथा सिवरेज कनोक्शनों की जानकारी लेते हुए उपयंत्री एवं स्वच्छता निरीक्षकों को कार्य मे ओर गति लाने के निर्देश दिए। कर्मचारी लंबित पेंशन प्रकरण, जीर्णशीर्ण भवनों की भी जानकारी आयुक्त ने ली तथा बिल्डिंग परमीशन के लंबित प्रकरणों पर चर्चा की। पीएमएवाय में द्वितीय किश्त के लिए हितग...

विधायक की उपस्थिती में अपर कलेक्टर ने एल्डरमेनों को दिलाई शपथ

Image
  भारत सागर न्यूज/देवास। निगम बैठक हाल में 8 नवनियुक्त ऐल्डरमेनों का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार 3 जुलाई को विधायक  गायत्री राजे पवार, महापौर गीता अग्रवाल, सभापति रवि जैन, विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव, आयुक्त दलीप कुमार, नेता सत्तापक्ष मनीष सेन की विशेष उपस्थिती मे सम्पन्न हुआ। जिसमें नव नियुक्त एल्डरमेन अर्जुन चौधरी, राजेश यादव, हरीश देवलिया, प्रिया शर्मा, सचिन सोनी, चेतन योगी, दिनेश सांखला, संतोष वर्मा को एडीएम संजीव जैन के द्वारा निगम बैठक हाल में पद एवं गोपनियता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर विधायक  पवार ने प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का आभार मानते हुए कहा कि उनके द्वारा निगम में ऐल्डरमेनों की नियुक्ति करनें से निगम के द्वारा किये जाने वाले जनहित के कार्याे को ओर अधिक उर्जा से संचालित करने मे सहयोग मिलेगा। इस अवसर पर विधायक पवार ने सभापति रवि जैन को उनके कार्यकाल के 4 वर्ष पूर्ण होने पर रवि जैन एवं पूरी परिषद को बधाई दी। महापौर अग्रवाल ने अपने संबोधन में सभी एल्डरमेनों को शुभकामनाऐं देते हुए कहा कि हमारे सभी पार्षद साथियों के सा...

श्रीगौड़ ब्राह्मण समाज का पार्थिव शिवलिंग पूजन का भव्य एवं आध्यात्मिक आयोजन सम्पन्न

Image
भारत सागर न्यूज/देवास। जागृति श्रीगौड़ ब्राह्मण समाज सेवा संगठन, देवास के तत्वावधान में महाकाल मंदिर, बिलावली (देवास) में आयोजित पार्थिव शिवलिंग पूजन का पावन आयोजन श्रद्धा, भक्ति एवं वैदिक विधि-विधान के साथ अत्यंत गरिमामय वातावरण में वेदमूर्ति पंडित आशुतोषजी शुक्ल के आचार्यत्व में सम्पन्न हुआ। आयोजन में इंदौर के श्रीगौड़ ब्राह्मण समाज की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी सदस्य मितेश त्रिवेदी एवं राजेश पाठक का अभिनंदन किया गया।  आयोजन मे उपस्थित देवास महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल ,महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल एवं एल्डर मैन अर्जुन चौधरी का स्वागत जाग्रति संगठन की कार्यकारिणी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज जनों ने सहभागिता कर भगवान शिव का पूजन-अर्चन एवं अभिषेक किया। वैदिक मंत्रोच्चार, धार्मिक अनुष्ठानों तथा भक्तिमय वातावरण ने सम्पूर्ण परिसर को शिवमय बना दिया। उपस्थित समाज जनों ने आयोजन की व्यवस्था, अनुशासन एवं आध्यात्मिक गरिमा की मुक्त कंठ से सराहना की।  इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष प्रमोद तिवारी ने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना, प...

बस ऑनर्स एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री सहित परिवहन विभाग के अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन, सात सूत्रीय मांगों के निराकरण की मांग

Image
  भारत सागर न्यूज/देवास। प्राइम रूट बस आपरेटर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री, परिवहन मंत्री, परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों एवं जिला प्रशासन के माध्यम से सात सूत्रीय मांगों को लेकर 3 अगस्त को ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी है कि यदि 7 अगस्त 2026 तक मांगों का समाधान नहीं किया गया तो 8 अगस्त से पूरे मध्यप्रदेश में निजी यात्री बसों का संचालन अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया जाएगा। एसोसिएशन जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह बैस के अनुसार मध्यप्रदेश में वर्ष 2005 में राज्य सड़क परिवहन निगम का संचालन बंद होने के बाद निजी बस संचालक प्रदेश की जनता को सार्वजनिक परिवहन सेवा उपलब्ध करा रहे हैं। वर्तमान में परिवहन विभाग द्वारा लागू की जा रही नई परिवहन नीति एवं "मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा" के तहत प्रस्तावित व्यवस्था से निजी बस संचालकों के व्यवसाय पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। इसी के विरोध में प्रदेशभर के बस संचालकों ने आंदोलन का निर्णय लिया है। ज्ञापन में प्रमुख रूप से इंदौर संभाग के 40 मार्गों के प्रस्तावित राष्ट्रीयकरण को निरस्त करने, कंपनी आधारित परमिट एवं टेंडर प्रणाली समाप्त करने, बस किराय...

अंगोरिया परिवार ने लिया मृत्यु भोज नहीं करने का निर्णय समाजजनों ने किया संकल्प का स्वागत

Image
भारत सागर न्यूज/देवास। सोनकच्छ नगर के समीपस्थ ग्राम छायन मैना के समाजसेवी (शिक्षक) शिवचरण अंगोरिया की माता जी  गीता बाई अंगोरिया का ग्राम छायन में निधन हो जाने के बाद सर्व समाज के गणमान्य नागरिक अंतिम संस्कार में शामिल हुए। तीसरे के बाद शिवचरण अंगोरिया एवं उनके भाई दशरथ अंगोरिया ने परिवार के साथ मृत्यु भोज नहीं करने का अहम निर्णय लिया।  और संकल्प लिया की समाज की रूढ़िवादी प्रथा नुक्ता प्रथा (मृत्युभोज) नहीं करेंगे। अंगोरिया परिवार के इस निर्णय का जो कि सोनकच्छ विधानसभा में पहली पंक्ति में है समाजजनो ने इस निर्णय का स्वागत किया। अंगोरिया परिवार ने मृत्यु भोज कार्यक्रम आयोजित नहीं करने का संकल्प लिया, और केवल श्रद्धांजलि (सभा) कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों भोपाल, सिहोर, होशंगाबाद, शाजापुर, धार, उज्जैन, देवास आदि के कई गणमान्य समाजजन, जनप्रतिनिधिगण, एवं अधिकारी कर्मचारियों ने शामिल होकर स्वर्गीय माताजी गीताबाई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर, श्रद्धांजलि अर्पित की।  इस अवसर मुख्य रूप से जांगड़ा महासभा प्रदेश मध्यप्रदेश प्रदेश अध्यक्ष राजेश बांधेवाल (भोपाल)...

दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर प्रदेश भर में जश्न का माहौल

Image
  भारत सागर न्यूज नागदा। मध्य प्रदेश ही नहीं बल्कि देश की सबसे चर्चित दतिया विधानसभा के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने 6000 से अधिक मतों से विजय प्राप्त की भाजपा के प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को कड़ी टक्कर के बाद हार का सामना करना पड़ा, कांग्रेस ने अपनी जीत पर प्रदेश भर में जश्न मनाया इसी क्रम में उज्जैन जिले के नागदा में कांग्रेस नेता व कार्यकर्ताओं ने भी किरण टॉकीज चौराहे पर अतिश बाजी कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया वहीं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अपनी जीत का सारा श्रेय राहुल गांधी को दिया। उन्होंने कहा की राहुल गांधी और जीतू पटवारी जी की मेहनत जो हम दतिया उपचुनाव जीत पाए उनका कहना था की अभी तो ये झांकी है यूपी चुनाव तो बाकी दतिया उपचुनाव की जीत को युवाओं और किसानों की जीत बताया देखिए क्या कुछ कहा कांग्रेस ने अपनी जीत पर 

प्रगतिशील लेखक संघ ने मनाई प्रेमचंद की 146वीं जयंती कालजयी रचनाओं का हुआ वाचन, साहित्य की सामाजिक भूमिका पर हुई चर्चा

Image
  भारत सागर न्यूज/देवास। प्रगतिशील लेखक संघ, देवास इकाई द्वारा महान साहित्यकार, कथाकार एवं उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद की 146वीं जयंती श्रद्धा एवं साहित्यिक गरिमा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत प्रेमचंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर उनके साहित्य और सामाजिक योगदान पर विस्तृत चर्चा की गई तथा उनकी कालजयी रचनाओं का वाचन भी हुआ। कार्यक्रम में वरिष्ठ साहित्यकार एवं चिंतक डॉ. प्रकाश कांत सहित उपस्थित साहित्यकारों ने प्रेमचंद के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। विजय जोशी ने पंच परमेश्वर का पाठ किया, जबकि डॉ. इक़बाल मोदी ने हरिशंकर परसाई की चर्चित रचना प्रेमचंद के फटे जूते का वाचन किया।  वक्ताओं ने कहा कि पंच परमेश्वर तत्कालीन भारत की न्याय व्यवस्था, हिंदू-मुस्लिम भाईचारे तथा मानवीय कमजोरियों—झूठ, छल, कपट, लालच और धोखे—का सशक्त चित्रण करती है। इसमें पंचायत के न्याय को साक्षात परमेश्वर का न्याय बताया गया है। प्रगतिशील लेखक संघ, देवास इकाई के अध्यक्ष कैलाश सिंह राजपूत ने कहा कि वर्ष 1936 में लखनऊ में आयोजित प्रगतिशील लेखक संघ के प्रथम अधिवेशन में प्रेमचंद को सर्वसम्...