Posts

.. तो प्रदेश में कांग्रेस बनाएगी सरकार!

Image
हर जिले में सीटें जीतते हुए दिखाई दे रही कांग्रे • लम्बे इंतजार के बाद घोषित हुई सूची में बड़े नाम, भाजपा किसी तरह सरकार बचाने की जुगत में (मध्यप्रदेश में 52 जिले और 230 विधानसभा सीटें हैं। औसत देखा जाए तो हर जिले में 5 विधानसभा सीटें हैं। अब कांग्रेस का सीधा आंकलन यह कहता है कि प्रदेश के हर जिले से भाजपा को कड़ी टक्कर कांग्रेस से मिल रही है और अब हालात ऐसे बन रहे हैं कि जिन जिलों में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला था, वहां कांग्रेस के प्रत्याशी जीतते हुए दिखाई दे रहे हैं। सिर्फ इंदौर, उज्जैन और देवास की स्थिति देखी जाए तो साफ है कि कांग्रेस को फायदा हो रहा है।) मध्यप्रदेश में चुनावी बिगुल बजने के साथ ही कांग्रेस को एक बार फिर से सरकार बनाने का भरोसा है। हालांकि सरकार बनेगी या नहीं ये तो परिणाम ही बताएंगे, लेकिन कांग्रेस को गुजरात के अपने परफॉर्मेंस से ये उम्मीद तो जरूर है कि मध्यप्रदेश में सरकार बनाने का उसका सपना परा हो सकता है। दिग्विजयसिंह पूरी तरह से प्रचार से किनारा कर चुके हैं और कमलनाथ, सिंधिया सहित अन्य कई नाम प्रचार मैदान के स्टार बन चुके हैं। ऐसे में कांग्रेस को एक उस अनुमान