कलियुग में सर्वाधिक पूजनीय देवता के रूप में श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र हैं खाटू श्याम बाबा, 10 जुलाई को होगा विशेष महोत्सव....
भारत सागर न्यूज/देवास। कलियुग में करोड़ों श्रद्धालुओं की अटूट आस्था के केंद्र माने जाने वाले खाटू श्याम बाबा को "हारे के सहारे" के रूप में देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी बड़ी श्रद्धा से पूजा जाता है। मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण ने बर्बरीक को वरदान दिया था कि कलियुग में वे श्याम नाम से सर्वाधिक पूजे जाएंगे। यही कारण है कि आज कनाडा, रूस, ब्रिटेन सहित अनेक देशों में भी खाटू श्याम बाबा के भव्य मंदिर स्थापित हैं और लाखों श्रद्धालु उनकी भक्ति में लीन रहते हैं। श्याम प्रभु के सेवक श्याम शर्मा ने बताया कि 10 जुलाई को देवास के अमृत नगर स्थित खाटू श्याम धाम मंदिर में बाबा श्याम का भव्य एवं मनोहारी फूल-बंगला में श्रृंगार किया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए पवित्र अखंड ज्योत के दर्शन भी होंगे। कार्यक्रम के अंतर्गत महिला मंडल की राधा ठाकुर द्वारा संगीतमय श्याम भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके पश्चात बाबा श्याम को 56 भोग अर्पित किए जाएंगे। भोग आरती दोपहर 12 बजे होगी। पूरे दिन मंदिर श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खुला रहेगा। वहीं सायं 7:30 बजे बाबा श्याम की भव्य महाआरती संपन्न होगी। म...