Posts

Showing posts from January, 2024

जवाहर नवोदय विद्यालय चंद्रकेशर की कक्षा 9वीं एवं 11वीं के लिए चयन परीक्षा 10 फरवरी को

Image
जिले के 03 केंद्रों पर परीक्षा होगी आयोजित, कक्षा 9वीं के 863 एवं कक्षा 11वीं के 67 परीक्षार्थी होंगे परीक्षा में शामिल वेबसाइट www.navodaya.gov.in के माध्यम से अधिक जानकारी प्राप्तकर सकते हैं भारत सागर न्यूज/देवास - प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय चंद्रकेशर बांध जिला देवास ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा कक्षा नवमी, कक्षा ग्यारहवीं सत्र 2023- 24 के लिए चयन परीक्षा दिनांक 10 फरवरी को जिले के 03 केंद्रों पर आयोजित होगी, जिसमें कक्षा नवमी के 863 परीक्षार्थी, कक्षा ग्यारहवीं के 67 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे।  इसे भी पढे -  लंबे अरसे तक जिले के थानों में सेवारत रहे शासकीय सेवकों के सेवानिवृृत्ति होने पर समारोह आयोजित कर विदाई दी गई...... प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय चंद्रकेशर बांध जिला देवास ने बताया कि प्रवेश पत्र ऑनलाइन जारी हो चुके हैं। अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से किसी भी ऑनलाइन माध्यम से प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं। प्रवेश पत्र पर अंकित नियमों का पालन प्रत्येक परीक्षार्थी को गंभीरता पूर्वक व अनिवार्यतः करना है। अन्य संबंधित जानकारी वेबसाइट www.navodaya.g

लंबे अरसे तक जिले के थानों में सेवारत रहे शासकीय सेवकों के सेवानिवृृत्ति होने पर समारोह आयोजित कर विदाई दी गई......

Image
 सेवानिवृृत्त अधिकारियों का जीवन स्वस्थ्य एवं सुखमय व्यतीत हो : पुलिस अधीक्षक सीहोर मयंक अवस्थी सीहोर/रायसिंह मालवीय 78287-50941 -  इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर गीतेश गर्ग द्वारा सेवानिवृत्त हुए शासकीय सेवकों को पुष्प माला पहनाकर सम्मान किया गया।  साल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह व उपहार भेंट कर स्वस्थ व सुखी जीवन की शुभकामनाएं दी गई।  इसे भी पढे -  जमीन के सीमांकन के एवज में रिश्वत की मांग करने वाले आरोपी को न्यायालय ने दी सजा’’             विदाई समारोह के अवसर पर पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी ने संबोधन में कहा कि पुलिस विभाग में अमूल्य व महत्वपूर्ण सेवाएं देने के लिए सीहोर पुलिस की ओर से  आपका सेवानिवृत्त जीवन स्वस्थ्य एवं बेहद सुखमय रहें, ऐसी मेरी आप सभी को शुभकामनाएं है। आप  विशेष रूप से अपने स्वास्थ्य एवं परिवार का बेहद ध्यान रखें। इसे भी पढे -  शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुआ पुरस्कार वितरण एवं बिदाई समारोह संपन्न             समारोह में सेवानिवृृत्त अधिकारियों द्वारा अपनी सेवाकाल के दौरान हुई रोचक घटना व यादगार लम्हे सभी से साझा किये

जमीन के सीमांकन के एवज में रिश्वत की मांग करने वाले आरोपी को न्यायालय ने दी सजा’’

Image
भारत सागर न्यूज/देवास - अभियोजन प्रकरण इस प्रकार है कि दिनांक 26.05.2017 को आवेदक ने पुलिस अधीक्षक विपुस्था लोकायुक्त उज्जैन के समक्ष उपस्थित होकर एक लेखीय शिकायत आवेदन पत्र इस आशय का प्रस्तुत किया कि उसने 34 वर्ष पूर्व अपने काका निवासी ग्राम मुंगावदा तहसील व जिला देवास में पटवारी हल्का नं 33 के सर्वे क्रमांक 202/1 में से 13 आरे कृषि भूमि खरीदी थी, जिस पर मैं खेती किसानी करता आ रहा हु जिसका नामांतरण हो चुका है।  दिनांक 13.06.2016 को अपनी भूमि का सीमांकन करने हेतु आवेदन पत्र तहसीलदार कार्यालय में दिया था जिसमें सभी दस्तावेज लगा दिये थे। लगभग 1 वर्ष तक कोई भी कार्यवाही नही होने पश्चात तहसील कार्यालय गया तो वहा अभियुक्त नीलेश वर्मा, कम्प्यूटर ऑपरेटर तहसील कार्यालय जिला देवास ने कहा कि आप मुझे 5,000/-रूपये दे दो तो मैं तहसीलदार से सीमांकन का आदेश करवा दूंगा और सीमांकन हो जायेगा। जिसमें 2500/-रूपये आदेश के पहले एवं 2500/-रूपये सीमाकंन आदेश देने के बाद बोला था।   इसे भी पढे -  शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुआ पुरस्कार वितरण एवं बिदाई समारोह संपन्न                 फरियादी के शिका

शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुआ पुरस्कार वितरण एवं बिदाई समारोह संपन्न

Image
  भारत सागर न्यूज/भौरासा निप्र/चेतन यादव - भौरासा नगर के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भौंरासा में वार्षिक गतिविधियों के पुरस्कार वितरण के साथ कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं की छात्राओ को बिदाई दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष संजय कुमार जोशी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्षद प्रतिनिधि अध्यक्ष शिक्षण समिति विनोद डोडिया, विशेष अतिथि पार्षद सचिन यादव, पूर्व पार्षद अजय यादव, एव प्रेस क्लब अध्यक्ष मनोज शुक्ला थे कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत प्राचार्य श्रीमती नीता शर्मा ने किया। अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसे भी पढे -  भौरासा नगर में मस्तिष्क, मनोरोग, नशा मुक्ति, शिविर लगाया गया                                             इस अवसर पर मुख्य अतिथि संजय जोशी ने अपने उद्बोधन में पुरस्कार प्राप्त सभी छात्राओं को बधाई देते हुए कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं की छात्राओ को बोर्ड परीक्षा में अधिक मेहनत  एवं सर्वाधिक अंक प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया और कहा कि कठिन परिश्रम कभी भी व्यर्थ नहीं जाता है। चाहे किसी भी क्षेत्र में लग्न एवं मन

भौरासा नगर में मस्तिष्क, मनोरोग, नशा मुक्ति, शिविर लगाया गया

Image
  भारत सागर न्यूज/भौरासा/चेतन यादव - भौरासा नगर के बड़े हनुमान चौक में स्थित संजीवनी क्लिनिक पर मस्तिष्क, मनोरोग, सेक्स रोग, एवं नशा मुक्ति रोग,का विशेष शिविर लगाया गया जिसमें इंदौर से आए डॉक्टर आशुतोष भटेले द्वारा मरीजो का इलाज किया गया वहीं परामर्श भी दिया गया।  इसे भी पढे -  यूसीमास के छात्र नवल ने चेस प्रतियोगिता में प्राप्त किया प्रथम स्थान                                                 इस अवसर पर सैकड़ो मरीजों ने अपनी जांच करवाई इस अवसर पर डॉ रूप सिंह नागर सहित संजीवनी क्लिनिक भौरासा का समत स्टाफ मौजूद रहा। इसे भी पढे -  अपार जनसमूह अपने हाथों से कर रहा है देववासिनी की महाआरतीयां इसे भी पढे -  युवा एच.आई.वी. एड्स जागरूकता एवं रोकथाम कार्यक्रम पर युवा संवाद का आयोजन

शरीर सोता, जागता है, श्वास अखंड प्रकाश है, जिसका कभी खंड नहीं होता- सद्गुरु मंगल नाम साहेब

Image
श्वास हंसा का देश है, जहां कभी दिन और रात नहीं होता- सद्गुरु मंगलनाम साहेब भारत सागर न्यूज/देवास। जहां रात नहीं होती, दिन नहीं होता, उस देश में चलो वह देश श्वास का देश है। हंसा का देश है। श्वास के देश में रात और दिन होती है क्या। 24 घंटे एक जैसी निरंतर चल रही है। दिन का नाम सुनकर के बदल जाएगी.. की रात का नाम सुनकर बदल जाती है। श्वास तो 24 घंटे निरंतर चलती है। वहां दिन-रात कहां है। विश्राम ही नहीं है। श्वास जागृत पुरुष है। वहां हमेशा प्रकाश रहता है। वहां अंधकार और उजाले को कैसे नापोंगे, कि श्वास नहीं चल रही है। चल हंसा का देश है प्रकाश। निरंतर जागना, निरंतर सेवा करना। निरंतर जहां है, वहां कब शाम हुई और कब सुबह हो गई कौन मानेगा। इसे भी पढे -  यूसीमास के छात्र नवल ने चेस प्रतियोगिता में प्राप्त किया प्रथम स्थान               यह विचार सद्गुरु मंगल नाम साहेब ने सदगुरु कबीर सर्वहारा प्रार्थना स्थलीय सेवा समिति मंगल मार्ग टेकरी द्वारा आयोजित चौका आरती, गुरुवाणी पाठ के दौरान व्यक्त किए। उन्होंने कहा, कि लोग कहते हैं नया साल हो गया है। कैसे मानेंगे हमारा तो निरंतर श्वास से संबंध है। हम तो जागे

यूसीमास के छात्र नवल ने चेस प्रतियोगिता में प्राप्त किया प्रथम स्थान

Image
भारत सागर न्यूज/देवास।   जिला चेस एसोसिएशन एवं सेन थॉम एकेडमी द्वारा के संयुक्त तत्वाधान में जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन सेन थॉम एकेडमी में किया गया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में देवास कलेक्टर ऋषभ गुप्ता, पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय, अपर कलेक्टर प्रवीण फुलपगारे उपस्थित थे।  इसे भी पढे -  जमीन के रास्ते के लिए तोड दी मंदिर की दीवार               इस प्रतियोगिता में अंडर 12 कैटेगरी में यूसीमास देवास के छात्र नवल नीमा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने विजेता नवल को ट्रॉफी और 11,000 रुपये का नगद पुरस्कार प्रदान कर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। यूसीमास देवास परिवार ने इस उपलब्धि पर नवल नीमा को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इसे भी पढे - अपार जनसमूह अपने हाथों से कर रहा है देववासिनी की महाआरतीयां इसे भी पढे -  युवा एच.आई.वी. एड्स जागरूकता एवं रोकथाम कार्यक्रम पर युवा संवाद का आयोजन

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने एफएलसी कार्य का किया अवलोकन......

Image
भारत सागर न्यूज/सीहोर - भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड (बेल) बेंगलुरू के इंजीनियरों द्वारा ईवीएम, व्हीव्हीपीएटी की एफएलसी की जा रही है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने सीहोर कलेक्टर कार्यालय परिसर स्थित ईवीएम वेयर हाउस (गोडाउन) पहुँच कर एफएलसी (फ्रर्स्ट लेवल चेकिंग) प्रक्रिया का अवलोकन किया। एफएलसी कर रहे भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड बेल के इंजीनियरों से ईवीएम, व्हीव्हीपीएटी को लेकर चर्चा की। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण सिंह ने 29 जनवरी से चल रहे ईवीएम की एफएलसी कार्य के बारे में विस्तार से अवगत कराया। इसे भी पढे - जमीन के रास्ते के लिए तोड दी मंदिर की दीवार मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने इस दौरान मॉक पोल कर ईवीएम संचालन की प्रक्रिया देखी। उन्होंने बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट सहित अन्य कक्षों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। राजन ने ईवीएम वेयर हाउस की सुरक्षा के साथ ही सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था भी देखी। राजन ने संबंधित अधिकारियों को एफएलसी के लिए निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिक

जमीन के रास्ते के लिए तोड दी मंदिर की दीवार

Image
रामकृष्ण मंदिर पर अतिक्रमण कर तोड दी मंदिर की दीवार  मालवीय समाजजनों ने कलेक्टर से की शिकायत भारत सागर न्यूज/देवास।   जिले के ग्राम भमौरी में रामकृष्ण मंदिर पर अतिक्रमण कर मंदिर की दीवार तोडे जाने पर मालवीय समाजजन मंगलवार को जनुसनवाई में कलेक्टर के पास आवेदन लेकर पहुंचे। समाजजनों ने बताया कि बद्रीलाल, सोदराबाई, केदार, जसोदाबाई, सुभाष परमानंद, शुभम सभी सभी एक ही परिवार के होकर हमसे विवाद करते रहते है। पूर्वजों के समय से बने हुए मंदिर पर अतिक्रमण कर कब्जा करना चाहते है। करीब तीन से हम सभी को परेशान कर रहे है। मंदिर के पास इन लोगों की जमीन है। जिसमें से ये रास्ता निकालना चाहते है। रास्ता नही मिलने के कारण इन लोगों ने मंदिर की दीवार को भी तोड दिया। जिससे गांव सहित समाजजनों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। विवादित स्थिति निर्मित न हो इसलिए समाजजनों द्वारा इन्हें रास्ता भी दे दिया गया।  इसे भी पढे -  देवास पेंशन अदायगी आदेश पीपीओ प्रदान कर कलेक्टर ने सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों का किया सम्मान                                                उसके बावजूद इन लोगों को मंदिर के पास से रास्ता चाहिए।